दनकौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 41 वॉ स्थापना दिवस मनाया

दनकौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 41 वॉ स्थापना दिवस मनाया

दनकौर(खालिद सैफी):मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस भाजपा कार्यकर्ताओ ने दनकौर में अतुल मित्तल के नेतृत्व में मकनपुर खादर में वेदपाल कौशिक के आवास पर मनाया ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी ने की व संचालन महामंत्री अमित नागर ने किया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा सीनियर लीडर वेदराम भाटी रहे। स्थापना दिवस के मौके पूर्व कैबिनेट मंत्री वेदराम भाटी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना सन 1951 में भारतीय जन संघ के नाम से हुई थी जो 1980में भारतीय जनता पार्टी के नाम से गठन हुआ था। आज भाजपा भारत की सबसे बड़ी पार्टी है केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुत ही जन कल्याणकारी योजनाए व चहुमुखी विकास कार्य कराए जा रहे है।उन्होंने बताया उज्जवला योजना, किसान समाधान निधि ,वृक्षारोपण, स्वच्छ भारत अभियान, नमामि गंगे आदि योजनाए चलाई जा रही है।साथ ही उन्होंने बताया कि कोरोना कॉल जैसी महामारी मैं आज भारत अन्य देशों के मुकाबले बेहतर है जहां वैक्सीन सबसे पहले लगाई जा रही है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में गुंडाराज खत्म हो गया है उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की तरफ जा रहा है ।इस मौके पर संसद प्रतिनिधि सोनू वर्मा, अमित पंडित , हरिदत्त शर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा, अतुल मित्तल ,सोनू वर्मा , सुखबीर महाशय, रिंकू ,नीरज, राजेंद्र योगी ,ओम प्रकाश , अखिलेश प्रधान ,ठाकुर राजवीर सिंह, अनीता मित्तल ,अंशु बंसल ,रजत वर्मा, गोपाल ,आदेश पंसारी ,बबली बजाज ,संदीप जैन ,नीतू चौहान ,रवी मित्तल ,केशव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

यूपी : चुनाव से पहले प्रदेश में चार करोड़ सदस्य बनाएगी भाजपा, घर-घर पहुंचाएंगे सरकार की उपलब्धियां
एक बार फिर कोरोना केस का हुआ विस्फोट
दो ठेकेदारों पर ग्रेनो प्राधिकरण ने लगाया दो लाख का जुर्माना
सहज योग ध्यान से छात्रों और शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास में मदद, तनाव प्रबंधन पर विशेष ध्यान
GNIDA अधिकारियों और उद्यमियों के बीच संवाद व सम्मान समारोह, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन ने किया सम्म...
शारजाह में हिंदी संवर्धन कार्यशाला: खाड़ी देशों में हिंदी शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल
BJP Foundation Day- 4 दशकों में बीजेपी ने लगातार छूईं नई ऊंचाइयां :चेतन
मेडिकल डिवाइसेज पार्क में बड़ा निवेश, शुक्रा फ़ार्मास्यूटिकल्स को 10 एकड़ भूमि का आशय पत्र सौंपा गया
जिला मुख्यालय  सूरजपुर  में शान से लहराया तिरंगा 
आईआईए ग्रेटर नोएडा में अग्निशमन व वन संरक्षण पर मंथन, उद्यमियों ने ली अहम जानकारियां
लिंटर छत गिरने के हादसे पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जताया शोक, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
गौतम बुद्ध नगर: अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 05 मार्च तक मिलेगा खाद्यान्न वितरण
गौतमबुद्ध नगर में "नार्कोटिक्स फ्री जिला" अभियान तेज — जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मिंडा कॉरपोरेशन लगाएगा बड़ा प्रोजेक्ट, 2200 को मिलेगा सीधा रोजगार, निवेश...
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में भाजपा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम संपन्न, उपमुख्यमंत्री ने विकास और सुशास...
आचरण शक्ति फाउंडेशन द्वारा आत्मरक्षा शिविर का आयोजन