UP Board Exam 2021: 8 मई से शुरू हो सकती हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं, जल्द जारी होगी डेटशीट

लखनऊ. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav) की वजह से टाली गई उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP Madhyamik Shiksha Board) की ओर कराई जाने वाली हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 (UP Board Exam 2021) का आयोजन 8 मई से कराने जाने की संभावना है. माध्यमिक शिक्षा विभाग नई डेटशीट का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा हैं. मुख्यमंत्री से सहमति मिलने के बाद बोर्ड एग्जाम की स्कीम जारी कर दी जाएगी.

बता दें इससे पहले बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल से 12 मई तक होना था, लेकिन पंचायत चुनाव को देखते हुए बोर्ड परीक्षाओं को कुछ अरसे के लिए स्थगित कर दिया गया था.

माध्यमिक शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो 8 मई से परीक्षा शुरू कराने का प्रस्ताव है. परिक्षाओं को मई में ही संपन्न कराकर जून के अंत तक परिणाम घोषित कराने की योजना है. परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र सहित अन्य व्यवस्थाएं पहले से ही तैयार है. अब इन्तजार है तो मुख्यमंत्री की सहमति की. जैसे ही सहमति मिलेगी नई स्कीम जारी कर दी जाएगी।

CM की सहमति के बाद जारी होगी स्कीम
उधर बोर्ड परीक्षाओं को उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि पंचायत चुनाव के बाद मई में परीक्षा कराई जाएगी.  उम्मीद है मई के दूसरे सप्ताह से परीक्षाएं जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विचार विमर्श के बाद परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा.
पंचायत चुनाव की वजह से देरी

दरअसल, विभाग ने 24 अप्रैल से परीक्षा कराने की स्कीम जारी कर दी थी. लेकिन पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर उपजे विवाद के बाद हाईकोर्ट के फैसले से चुनाव की तारीखें बढ़ा दी गई. चूंकि पंचायत चुनाव में स्कूल व कॉलेज मतदान केंद्र के तौर पर काम करते हैं और शिक्षकों की चुनाव में ड्यूटी भी लगती है, लिहजा राज्य निर्वाचन आयोग की अपील पर बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया.

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा से जमात-उल-मुजाहिदीन के दो आतंकवादी गिरफ्तार, बम ब्लास्ट में शामिल होने का शक
आईईसी कॉलेज में शिक्षक विकास कार्यक्रम: नवाचार के लिए विजेता शिक्षकों को नगद पुरस्कार से सम्मानित
संस्था के सहयोग से लगा पेंशन शिविर
ब्रांड यूपी की तरफ बढ़ते कदम, योगी सरकार वाराणसी और दादरी को बनाएगी लॉजिस्टिक हब
ईडी ने पूर्व बसपा एमएलसी की 1097 करोड़ की सात चीनी मिलें जब्त कीं
ट्रेन की रफ़्तार: 418 ट्रेनों की स्पीड हो गई 130 किमी प्रतिघंटा
यूपी : मुख्तार अंसारी के गुर्गों पर गाड़ी का शीशा तोड़ने की आशंका, माफिया विरोधी मंच के अध्यक्ष का आ...
वोटिंग में धांधली रोकने में मददगार बनेगा cVIGIL App, जानें आप कैसे कर पाएंगे शिकायत
एकेटीयू: बीटेक व अन्य कोर्सों की प्रवेश काउंसलिंग कल से, यूपीसीईटी की वेबसाइट पर कर सकेंगे रजिस्ट्रे...
बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
शातिर लुटेरा मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, पूर्व में कर चुका है दरोगा पर जानलेवा हमला
भाजपा युवा मोर्चा का "कोई भूखा न रहने पाए" अभियान , कर रही है भोजन की व्यवस्था
क्या सस्ता हुआ, क्या महंगा? जानिए जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक के बड़े फैसले
ग्राउंड रिपोर्ट: गैर राज्यों से लौट रहे प्रवासी, बढ़ते संक्रमण के बीच खतरे की घंटी न बन जाएं
माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क बास्केटबॉल कोचिंग सेंटर की शुरुआत
शौर्य बने मिस्टर तो प्रेरणा बनी मिस गलगोटिया