मुंबई के बाद दिल्ली मे लगेगा नाइट कर्फ्यू? तेजी से बढ़ रहे कोरोना के दैनिक मामले

देश में बीते साल की ही तरह कोरोना वायरस की नई लहर डराने लगी है। रोजाना बढ़ते दैनिक आंकड़े जगह-जगह वापस लॉकडाउन की स्थिति ला रहे हैं। इसी कड़ी में अब राजधानी दिल्ली में भी जल्द नाइट कर्फ्यू लग सकता है। एक अधिकारी ने सोमवार को ये जानकारी दी। इधर, कोरोना को ही लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ जल्द समीक्षा बैठक करेंगे।

राजधानी में नाइट कर्फ्यू को लेकर बयान तब आया है जब यहां कोरोना के दैनिक मामले  3,548 पहुंच गए हैं। ये पिछले दिन के आंकड़े से थोड़ा अधिक है। पॉजिटिविटी रेट 5% बढ़ा है। डब्लूएचओ के अनुसार इस स्थिति को नियंत्रण  में माना जाता है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि“कोरोना के मामले बढ़ने के मद्देनजर नाइट कर्फ्यू पर विचार हो रहा है। हालांकि सरकार ने इसके लिए सही समय अभी तय नहीं किया है।”

गौरतलब है कि महाराष्ट्र और पंजाब देश के ऐसे दो राज्य हैं, जहां पिछले एक पखवाड़े से कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। आधिकारिक दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ कैबिनेट सचिव की बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों में बताया गया कि ये दोनों राज्य उन पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शामिल हैं, जहां दैनिक मामलों की अपनी पुरानी चरम संख्या से भी अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और गुजरात भी शामिल है।

चिंता के बीच राहत भरी खबर यह है कि देश के 14 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे भी हैं जहां बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस की वजह से एक भी मौत नहीं हुई है। ये राज्य हैं- ओडिशा, असम, पुडुचेरी, लद्दाख, दमन-दीव, दादर नागरहवेली, नगालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्ष्द्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और अरुणाचल प्रदेश।

यह भी देखे:-

वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की आगवानी
'खेलों के महाकुंभ' में कोरोना का कहर: टोक्यो में आज रिकॉर्ड 5042 नए मामले, पहली बार हुआ ऐसा
यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट ने की बाबा अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के चुनावों की तारीख का किया ऐलान, चुनाव में पदयात्रा, रोड शो, नुक्क्ड़ सभा...
27 सितंबर को कैसे करना है भारत बंद, किसान संगठन ने जारी की गाइडलाइन
मुठभेड़ 50 हजार के इनामी बदमाश गोली लगने से घायल
ग्रेनो के सेक्टरों व गांवों में फॉगिंग शुरू, जीपीएस से हो रही निगरानी
डेटा चोरी कर 2 करोड़ रुपए की ऑनलाइन खरीदारी की, तीन आरोपी गिरफ्तार, जानें पाकिस्तान का कनेक्शन
कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, पाकिस्तान के खिलाफ किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह
अवैध संबंधों के चलते दोस्त के साथ मिलकर चचेरे भाई की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, पार्क में पड़ा मिला शव
एक दिग्गज की वापसी: DC2 और Mercury EV Tech ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में नए वाहनों का प्रद...
MSME उद्यमियों के लिए राहत की उम्मीद! जेवर विधायक से मुलाकात में उठी औद्योगिक भूखंडों की नीलामी प्रक...
बिहार में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में लड़कियों के लिए 33% आरक्षण, सीएम नीतीश कुमार का ऐलान
दिल्ली में आयोजित रोलर स्केटिंग में ग्रेनो के बच्चों का शानदार प्रदर्शन
सस्ता होगा पेट्रोल? साउदी अरब ने भारत को दिया कीमतें घटाने का फॉर्मूला
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के अधिकरियो से नाराज।