Saturday, August 15, 2026
Latest:
  • आर्य फैशन्स की तिरंगा रैली में 200 से अधिक कर्मचारी हुए शामिल
  • “उत्तर प्रदेश संदेश” को युवाओं से जोड़ने की तैयारी, हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी आएगी पत्रिका
  • शारदा विश्वविद्यालय में “एक दीप शहीदों के नाम” कार्यक्रम, छात्रों ने दी श्रद्धांजलि
  • श्री बालाजी मानव सेवा समिति के सेविका मंडल की ओर से आयोजित होगा तीज महोत्सव
  • रायन इंटरनेशनल स्कूल में “हर घर तिरंगा” रैली, छात्रों ने दिया एकता और देशभक्ति का संदेश
GrenoNews

GrenoNews

BREAKING NEWS, LATEST NEWS, Greater Noida Live Updates, Delhi-Ncr News, Noida News, Greater Nida News, GRENONEWS

  • दिल्ली-एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
  • देश-विदेश
  • अपराध
  • प्रादेशिक
    • उत्तर प्रदेश
      • मध्य प्रदेश
        • बिहार
          • अरुणाचल प्रदेश
            • मुम्बई
            • खेल
    • झारखण्ड
      • छत्तीशगढ़
    • असम, मेघालय, मणिपुर
  • स्वास्थ
  • शिक्षा
    • स्कूल
    • इंजीनियरिंग कॉलेज
    • लॉ कॉलेज
    • मैनेजमेंट कॉलेज
      • डायरेक्ट्री
        • अस्पताल
        • आर. डब्लू .ए
        • एन पी सी एल
        • पुलिस- हेल्पलाइन
        • प्रशासन
        • प्राधिकरण
        • मीडिया
          • LIST OF MEDIA PERSONS OF GREATER NOIDA
        • सामाजिक -संगठन
    • कोचिंग क्लासेज
    • विश्वविद्यालय
  • मनोरंजन
दिल्ली-एनसीआर 

DATA STORY: दुनियाभर में प्रति व्यक्ति हर साल चार पेड़ हो रहे हैं कम, भारत का यह है हाल

April 6, 2021April 6, 2021 Rajesh Mishra

नई दिल्ली। दुनियाभर में जंगलों की कटाई बढ़ी है। नई शोध रिपोर्ट के मुताबिक, कॉफी से लेकर सोयाबीन तक की दर्जनों जिंसों के लिए धनी देशों में मांग बढ़ने से उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में वनों की कटाई बढ़ती जा रही है। शोधकर्ताओं का कहना है कि ब्रिटेन और अन्य धनी देशों के रवैये की वजह से प्रति व्यक्ति चार पेड़ लगातार कम हो रहे हैं। हालांकि रिपोर्ट यह भी कहती है कि विकसित दुनिया में अब पेड़ों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन वनों की कटाई से जुड़े उत्पादों का आयात इन प्रयासों को कमजोर कर रहा है। यह शोध नेचर इकोलॉजी एंड इवॉल्यूशन में प्रकाशित हुआ है। वैसे तो भारत और चीन जैसे देशों में भी पेड़ कटाई बढ़ी है, लेकिन अभी भी यह अमीर देशों के मुकाबले काफी कम है। आंकड़ों के अनुसार, भारत और चीन के उपभोक्ता प्रति वर्ष जहां लगभग एक पेड़ के नुकसान के लिए जिम्मेदार हैं, वहीं अमीर देशों के संगठन जी-7 समूह में यह संख्या लगभग चार हो जाती है

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह जलवायु और जैव-विविधता के लिए काफी नुकसानदायक है। दुनिया के जंगलों को उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में उगने वाले पेड़ों की प्रजातियों की रक्षा करने और वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी को सीमित करने के लिहाज से सबसे मूल्यवान माना जाता है। उष्णकटिबंधीय वन 50 से 90 फीसद स्थलीय पौधों और जानवरों के घर हैं।

इन देशों में सबसे अधिक कटाई

रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में उष्णकटिबंधीय वनों की सबसे अधिक कटाई के मामले में ब्राजील पहले नंबर पर है। दुनिया के कुल दस देशों में ही 4.2 मिलियन हेक्टेयर उष्णकटिबंधीय वनों की कटाई हो गई। ग्लोबल फॉरेस्ट वॉच के अनुसार, इनमें ब्राजील के साथ कांगो, बोलिबिया, इंडोनेशिया, पेरू, कोलंबिया, कैमरून, लाओस, मलेशिया और मैक्सिको शामिल हैं।

जंगलों की कटाई के बड़े कारण- बीफ, सोया और पाम ऑयल

आवर वर्ल्ड इन डाटा में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल जंगलों की एक-तिहाई कटाई कृषि के चलते होती है। दुनिया की बढ़ती आबादी के लिए अधिक खाद्यान की जरूरत के चलते ये जंगल कटकर खेतों में तब्दील हो जा रहे हैं। पर जंगल कटने का सबसे बड़ा कारण बीफ का उत्पादन है। 41 फीसद जंगल इसी के चलते कटते हैं। यानी करीब 2.1 मिलियन हेक्टेयर हर साल। यह नीदरलैंड के कुल आकार का आधा है। वहीं, ऑयल सीड और सोयाबीन उत्पादन से 18 फीसद कटाई होती है। इस तरह बीफ और ऑयल सीड के चलते करीब 60 फीसद पेड़ साफ हो जाते हैं। पेपर और लकड़ी संबंधी उद्योगों के चलते 13 फीसद जंगल से हम हाथ धो लेते हैं।

यह रिपोर्ट भी कर रही इशारा

ग्लोबल फॉरेस्ट वॉच के एक अनुमान के मुताबिक, 2019 में 5.4 मिलियन हेक्टेयर जंगल कम हो गए। नई शताब्दी में हर साल दुनिया में 5 मिलियन हेक्टेयर जंगल कट जा रहे हैं। अगर हमें जंगलों की कटाई रोकनी है तो हमें यह जानना होगा कि कहां कितने जंगल कट रहे हैं और क्यों कट रहे हैं? द ग्लोबल एनवायरमेंट चेंज के शोधकर्ता फ्लोरेंस पेंड्रिल और उनके सहयोगियों के एक शोध में इन्हीं दो सवालों पर फोकस किया गया है। यह शोध 2005 से 2013 के बीच के आंकड़ों पर आधारित है। पर ग्लोबल फॉरेस्ट वॉच के आंकड़ों से आज भी यही परिणाम मिल रहा है। नए आंकड़े सैटेलाइट डाटा पर आधारित हैं।

हर साल जितने जंगल कटते हैं, उनमें से ज्यादातर (95 फीसद) कटिबंधों वाले जंगल हैं। वहीं, इनमें से आधे जंगल ब्राजील और इंडोनेशिया में साफ हो रहे हैं। ब्राजील में हर साल 1.7 मिलियन हेक्टेयर वनों की कटाई होती है। पेड़ों की कटाई में इंडोनेशिया की हिस्सेदारी 14 फीसद है। यानी हर साल इंडोनेशिया और ब्राजील में ही 47 फीसद वनोन्मूलन हो रहा है। 2019 में यह आंकड़ा 52 फीसद के करीब पहुंच गया है।

43 साल में खत्म हो जाएगा दुनिया को 20% ऑक्सीजन देने वाला जंगल

दुनिया के सबसे बड़े जंगल अमेजन और धरती का फेफड़ा कहे जाने वाले इस इलाके को लेकर हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है। दरअसल, रिसर्च में पता चला है कि अगले 43 सालों यानी साल 2064 तक यह जंगल पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। इसकी सबसे बड़ी वजह होगी जलवायु परिवर्तन, आग और ताबड़तोड़ पेड़ों की कटाई। यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के भूगोल विज्ञानी रोबर्ट वॉकर दशकों से अमेजन का अध्ययन कर रहे हैं। 2064 में अमेजन के जंगल समाप्त होने की भविष्यवाणी करने लिए उन्होंने हाल ही के अध्ययन किए हुए आंकड़ों को संकलित किया। इसमें बताया गया है कि कैसे जंगलों में सूखे की घटनाएं, आग लगने की घटनाएं, पेड़ कटना और बारिश जैसे विभिन्न कारण जंगल की बर्बादी के लिए जिम्मेदार हैं।

Share on:
WhatsApp

यह भी देखे:-

दिल्ली: केजरीवाल शुरू करेंगे 'देश का मेंटॉर' कार्यक्रम, सोनू सूद होंगे ब्रांड एंबेसडर
नॉलेज पार्क में बेखौफ अपराधियों ने किया हमला
पॉक्सो एक्ट : संसदीय समिति ने नाबालिग की उम्र घटाकर 16 साल करने की सिफारिश की
सनसनी, पिता को गोली मारकर खुद को मारी गोली और ....
एम3एम इंडिया नोएडा में करेगी 2400 करोड़ का निवेश, 10,000 लोगों को मिलेगा रोजगार
कार्यकाल के आखिरी दिन जस्टिस बोबडे ने केंद्र को फटकारा, कहा- ऑक्सीजन की कमी से मर रहे लोग
फंगस के अभी कई रंग देखने को मिल सकते हैं, विशेषज्ञ बोले- ये पांच भी हैं प्राण घातक
लॉकडाउन का उलंघन करने वालों पर सख्त गौतमबुद्ध नगर पुलिस
विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. अभिषेक स्वामी का लेख- ‘‘प्लास्टिक प्रदूषण की समाप्ति’’
दर्दनाक : ट्रक ने तीन को कुचला, दो की मौत
भाजपा बिसरख मंडल ने बूथ सत्यापन समिति समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया
सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति के सदस्यों ने प्रतिभा का किया सम्मान
एकेटीयू के छात्रों को नौकरी पाने का है सुनहरा अवसर, अप्तारा कॉर्पोरेशन कराने जा रही है कैंपस प्लेसमे...
ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति और उत्‍पादन के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, आपदा प्रबंधन कानून लागू कि...
आचार्य बालकृष्ण ने CEO अरुणवीर सिंह से की मुलाकात, Yamuna Authority में 1,600 करोड़ की औद्योगिक परिय...
फाउंटेन में डूबने से 7 साल के मासूम की मौत, सेक्टर पी-3 में मचा कोहराम — प्राधिकरण बोला: लापरवाही कर...
  • ← इस बार बेहद खास होगी परीक्षा-पे-चर्चा, छात्रों को मिलेंगे जीवन से जुड़े कुछ नए टिप्स, पीएम मोदी ने दिए संकेत
  • टीएमसी नेता के घर से मिले EVM और वीवीपैट, अफसर को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड →

Follow Us

Facebook
Twitter
YouTube

Sponsored Ads

Recent Posts

  • आर्य फैशन्स की तिरंगा रैली में 200 से अधिक कर्मचारी हुए शामिल August 14, 2026
  • “उत्तर प्रदेश संदेश” को युवाओं से जोड़ने की तैयारी, हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी आएगी पत्रिका August 14, 2026
  • शारदा विश्वविद्यालय में “एक दीप शहीदों के नाम” कार्यक्रम, छात्रों ने दी श्रद्धांजलि August 14, 2026
  • श्री बालाजी मानव सेवा समिति के सेविका मंडल की ओर से आयोजित होगा तीज महोत्सव August 14, 2026
  • रायन इंटरनेशनल स्कूल में “हर घर तिरंगा” रैली, छात्रों ने दिया एकता और देशभक्ति का संदेश August 14, 2026
  • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकला कैंडल मार्च, शहीदों और पीड़ितों को किया नमन August 14, 2026
  • जैन समाज ग्रेटर नोएडा की महिलाओं ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज August 14, 2026
  • इकोटेक-3 में IBA की तिरंगा यात्रा, 300 से अधिक उद्यमी और श्रमिक हुए शामिल August 14, 2026
  • इकोटेक-3 में IBA की तिरंगा यात्रा, 300 से अधिक उद्यमी और श्रमिक हुए शामिल August 14, 2026
  • दनकौर में अवैध रूप से रह रहा नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार August 14, 2026

Watch Video News

Recent news

  • आर्य फैशन्स की तिरंगा रैली में 200 से अधिक कर्मचारी हुए शामिल
  • “उत्तर प्रदेश संदेश” को युवाओं से जोड़ने की तैयारी, हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी आएगी पत्रिका
  • शारदा विश्वविद्यालय में “एक दीप शहीदों के नाम” कार्यक्रम, छात्रों ने दी श्रद्धांजलि
  • श्री बालाजी मानव सेवा समिति के सेविका मंडल की ओर से आयोजित होगा तीज महोत्सव
  • रायन इंटरनेशनल स्कूल में “हर घर तिरंगा” रैली, छात्रों ने दिया एकता और देशभक्ति का संदेश

Trending

Breaking Education ELECTION 2022 ELECTION RESULT 2019 English GREATER NOIDA NEWS Health ILLEGAL MEDICAL STORE India Sports UP ELECTION 2022 VIDEO World अपराध अस्पताल आर. डब्लू .ए इंजीनियरिंग कॉलेज उत्तर प्रदेश खेल ग्रेटर नोएडा झारखण्ड टेक्नॉलॉजी डायरेक्ट्री दिल्ली-एनसीआर देश-विदेश धर्म नोएडा पुलिस- हेल्पलाइन प्रशासन प्रादेशिक प्राधिकरण बिहार मनोरंजन मीडिया मुम्बई मैनेजमेंट कॉलेज राजनीति रामलीला मंचन रियल एस्टेट लाइफस्टाइल लॉ कॉलेज शिक्षा सामाजिक -संगठन स्कूल स्वास्थ

Sponsored Ads

Quick Links

  • About us
  • My Calendar
  • Our Team
  • DISCLAIMER
  • CONTACT US
  • LIST OF MEDIA PERSONS OF GREATER NOIDA
  • GL Bajaj ने AKTU Zonal Sports 2025 में मचाई धूम, 20 पदक जीतकर बनाया नया कीर्तिमान
  • अल्फा -1 ग्रेटर नोएडा में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा के दूसरे दिन शिवकुमार रामानुजाचार्य के प्रवचनों से शक्ति तत्व का दिव्य वर्णन, भक्ति में डूबा कथा स्थल
Copyright © 2026 GrenoNews. All rights reserved.
Theme: ColorMag by ThemeGrill. Powered by WordPress.