बिहार एसटीएफ होगा हाईटेक, नक्सल विरोधी अभियानों के लिए स्पेशल टास्क फोर्स को मिलेंगे सेटेलाइट फोन

बिहार का स्पेशल टास्क फोर्स(STF) अब हाईटेक होने जा रहा है। बिहार पुलिस अपने स्पेशल टास्क फोर्स के लिए सेटेलाइट फोन खरीद रही है।  दियारा का इलाका हो या जंगल और पहाड़ी क्षेत्र का नक्सल विरोधी अभियान किसी भी सूरत में एसटीएफ का ये स्पेशल संचार तंत्र काम करता रहेगा। बीएसएनएल से खरीदे जानेवाले सेटेलाइट फोन एसटीएफ के लिए बेहद उपयोगी होगी। दूर-दराज के इलाकों में अभियान के दौरान जवान किसी भी विपरित परिस्थिति में भी कमांड से संपर्क में रहेंगे।

टावर की नहीं होती जरूरत
सेटेलाइट फोन की खासियत है कि उसके लिए टावर या किसी तरह के दूसरे नेटवर्क की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में यह फोन कहीं भी काम कर सकता है। एसटीएफ विशेष मुहिम को अंजाम देने के साथ नक्सल विरोधी अभियान में शामिल होती है। ऐसे में उसे दियारा या फिर पहाड़ और जंगल में अक्सर जाना पड़ता है। किसी भी अभियान के दौरान संचार तंत्र का रहना जरूरी है। ऐसे अभियान में सेटेलाइट फोन ही कारगर होता है। यह सीधे सेटेलाइट से लिंक होता है और इसके जरिए कहीं से भी बात की जा सकती है।

1 लाख से ज्यादा है कीमत 
बिहार पुलिस ने फिलहाल 7 सेटेलाइट फोन खरीदने का आर्डर दिया है। एक सेटेलाइट फोन की कीमत 1 लाख रुपए से ज्यादा है। सरकारी क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल से इसकी खरीद होगी। सरकार ने इसके लिए राशि जारी कर दी है। बिहार पुलिस के पास पहले से भी कुछ सेटेलाइट फोन हैं। इनका उपयोग एसटीएफ के अलावा कुछ जिला पुलिस करती है। नए सेटेलाइट फोन के मिलने के बाद एसटीएफ को काफी सहूलियत होगी। खासकर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवान इसकी मदद से अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे।

यह भी देखे:-

दिल्ली- हावड़ा रूट पर ट्रेन हादसा होने से टला
यूपी चुनाव 2022: यूपी में फिर आएगी योगी सरकार, मिलेंगी 300 से ज्यादा सीटें
8 अप्रैल का इतिहास: आज के दिन ही हुई थी मंगल पांडे को फांसी,
राजू श्रीवास्तव, रामशंकर और कैलाश मासूम का स्वच्छता अभियान
दो शातिर वाहन चोर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, चोरी की 19 मोटरसाइकिलें बरामद
आपातकाल: लोकतंत्र सेनानियों में 80% से अधिक संघ के कार्यकर्ता थे - श्री रामलाल
दिनभर कोरोना पर चोट, शाम को मांगेंगे वोट, दिल्ली से ही मिशन बंगाल साधेंगे पीएम मोदी
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सुनी उद्यमियों की समस्या
खिलौना मेले का उद्घाटन, मोदी बोले- बच्चों के विकास में खिलौनों की भूमिका को समझें माता-पिता व अध्याप...
कोरोना ने ली पुलिस अधिकारी की जान, एसपी क्राइम राहुल कुमार का निधन 
जी. डी. गोयंका में ईद उल-फितर का संदेष आॅन लाइन दिया गया
रंग लाई शारदा हॉस्पिटल के डाक्टरों की मेहनत, कोरोना को हराकर विजेता के रूप में डिस्चार्ज हुए हकार मर...
कोरोना की दूसरी लहर में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, देश में पहली बार एक दिन में आए 1.15 लाख से ज्यादा नए के...
कोरोना की दूसरी लहर में 329 डाक्टरों ने तोड़ा दम, दिल्ली और बिहार में सबसे अधिक मौत
दहेज के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू ,अहमदाबाद की आयशा मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है
ग्रेनो प्राधिकरण के बाबू के घर छापा, पुराने नोट बरामद, गिरफ्तार