यूपी : मुख्तार अंसारी के गुर्गों ने मांगा 50 लाख रुपये गुंडा टैक्स, केस दर्ज

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के नाम पर 50 लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगने वाले आठ लोगों के खिलाफ आईजी रेंज के आदेश पर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुख्तार के गुर्गों पर गुंडा टैक्स मांगने के अलावा जान से मारने की धमकी देने व मापीट करने का यह मुकदमा रेवड़ी तालाब निवासी मो. आरिफ की शिकायत पर दर्ज हुआ है। घटना इस साल 13 जनवरी को गिलट बाजार में हुई थी। डरे-सहमे मो. आरिफ आईजी के पास पहुंचे और उन्हें आपबीती सुनाई।

इन पर दर्ज हुआ केस
सुसुवाहीं गणेशपुर निवासी विक्रम ब्रिज, नई दिल्ली के न्यू रंजीत नगर केजावेद मकसूद खान, शबनम ब्रिज, दशाश्वमेध अगस्त्यकुंडा के आशीष गुप्ता, मंसर अंसारी व आफजाल (दोनों का पता अज्ञात) और एक अन्य अज्ञात।

जोल्हा की जमीन से जुड़ा है विवाद
मोहम्मद आरिफ के मुताबिक उसके पिता ने 1962 में बजरडीहा जोल्हा में एक बीघा जमीन खरीदी थी। पिता कुछ जमीन बेच दी थी। बाकी जमीन मो. आरिफ व उसके भाइयों के नाम वरासत हुई। आरिफ व उसके भाइयों की जमीन पर मुख्तार अंसारी के गुर्गों की निगाह पड़ गई। मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी, विक्रम ब्रिज, जावेद मकसूद खान, आशीष गुप्ता लगातार उस पर जमीन बेचने का दबाव बनाने लगे। जमीन की कीमत 50 लाख रुपये बिस्वा थी मगर गुर्गों के दबाव में आरिफ व उसके भाई 11 करोड़ रुपये में जमीन बेचने को तैयार हो गए।

7 अक्तूबर 2016 को उसे घर से जबरदस्ती उठाकर कचहरी ले जाया गया। वहां धमकी देकर फर्जी कागजात पर हस्ताक्षर करवाया गया। आरिफ और उसके भाइयों को 22.50 लाख रुपये के दो चेक दिए। बाकी राशि बाद में देने की बात तय हुई। वे दोनों चेक बाउंस हो गए। आरिफ ने सात मार्च-2017 को भी रुपयों के लिए शिकायत की तो उस समय गुर्गों ने अधिकारियों को मैनेज कर लिया था।

यह भी देखे:-

शहीद दरियाव सिंह नागर की पुण्यतिथि मनाई
Made in India 5G: 5G के रेस मे टाटा ग्रुप भी दौड़ मे, एयरटेल के साथ मिलकर की बड़ी घोषणा!
पेट्रोल-डीजल लगातार हो रहा महंगा, दिल्ली-कोलकाता में पेट्रोल 100 रुपये के पार
कांग्रेस मतलब झूठे घोषणापत्र, भ्रष्टाचार और घोटालों की गारंटी- असम में रैली के दौरान बोले पीएम मोदी
सुमित अंतिल ने नीरज चोपड़ा के साथ अभ्यास कर 15 मिनट में 3 बार तोड़ा वर्ल्ड रिकार्ड, गोल्ड मेडल जीत ...
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षिकाओं को सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2022 पर आईटीबीपी के जवानों ने योगाभ्यास किया
पंजाब के माेगा में Airforce का मिग-21 विमान गिरा, धमाके के साथ लगी आग, पायलट की मौत
होली पर सिटी पार्क में दिखेगी मथुरा के चरकुला व गगरी नृत्य की झलक
गाजियाबाद : जयपुरिया मॉल की दूसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
भारत में जल्द लग सकता है 12 साल से अधिक वालों को टीका! फाइजर ने भारत सरकार से मांगी मंजूरी
यूपी: तेजी से बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, श्मशान घाटों पर अव्यवस्था का आलम, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
जेवर काण्ड के पीड़ितों को मिले मुआवजा - नरेंद्र भाटी
फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2021: मुकेश अंबानी लगातार 14वें साल भारत के सबसे बड़े अरबपति,
स्वतंत्रता दिवस पर कासना पुलिस ने निर्धन बच्चों में मिठाई फल बांटे
देश में कोरोना के ढाई लाख से ज्यादा नए केस, 10 दिन में दोगुने हो गए ऐक्टिव केस