कोरोना के बढ़ते खतरे के मद्देनजर सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन 6 जिलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए

कोविड संक्रमण के बढ़ते खतरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद तथा गौतमबुद्धनगर में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ के एसजीपीजीआई, केजीएमयू तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में बेडों की संख्या तत्काल बढ़ाई जाए। सीएम ने यह भी कहा कि प्रदेश भर में कोविड संक्रमित मरीजों को एंबुलेंस व बेड की उपलब्धता के संबंध में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने रविवार शाम कोलकाता से लौटने के बाद अपने सरकारी आवास पर  कोविड-19 के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोविड अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। एंबुलेंस सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के संबंध में एंबुलेंस सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त रखे जाने के निर्देश देते हुए कहा कि एंबुलेंस की संख्या में किसी भी प्रकार की कमी न हो। एंबुलेंस के लिए किसी भी मरीज को इंतजार न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी पूरी सावधानी व सतर्कता के साथ कार्यवाही करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

मुख्यमंत्री ने कोविड अस्पतालों में नोडल अधिकारी तैनात किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। सुविधाओं व चिकित्सा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। होम आइसोलेशन में कोरोना संक्रमित मरीजों को लगातार मॉनीटर किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत अस्पताल में उन्हें भर्ती किया जाए।

यह भी देखे:-

Upcoming Web Series and Films: अभिषेक बच्चन की 'द बिग बुल' समेत इस हफ़्ते आएंगी ये फ़िल्में और वेब स...
जानिए गौतमबुद्धनगर का कोरोना अपडेट : 48 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत
कोविड में घर वापसी करने वाले श्रमिकों की व्यवस्था के लिए सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार की सराहना की
मरने से पहले पति को किया था मैसेज, लिखा- अब नहीं देख पाओगे मेरी और बच्चों की शक्ल
सिरफिरे आशिक की उपचार के दौरान मौत
पीएम मोदी ने कहा, कोरोना से लड़ेंगे और जीतेंगे , नोएडा समेत कोलकोता व मुंबई में  HI TECH Corona Test...
Jio, Airtel, BSNL: इन धांसू प्लान में 3300GB डेटा और फ्री कॉलिंग, शुरुआती कीमत 400 रुपये से कम
फ्लैट खरीदारों के मसले सुलझाने को ग्रेनो प्राधिकरण ने फिर की पहल , बिल्डर व खरीदारों के साथ 7 अक्तूब...
देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण का दूसरा चरण आज से
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बोले- हिंदू-हिंदू कर रही हैं ममता बनर्जी, यह मोदी की कामयाबी
कोरोना: नया वैरिएंट है बेहद खतरनाक, लोगों के प्लाज्मा से एंटीबॉडी को कर देता है कम
Chardham Yatra: हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी उत्तराखंड सरकार, यात्रा पर रोक लगाने ...
G20 Summit 2023 : 20 बख्तरबंद Audi Cars लीज पर लेगी भारत सरकार, खर्च होंगे 18 करोड़
यूपीआईटीएस 2024: उद्योग और अकादमिक जगत को साथ लाने की पहल
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय पुस्तकालय और सूचना सम्मेलन का भव्य समापन
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का यादगार उपहार नीलाम करेंगे शिवम ठाकुर अंतरष्ट्रीय खिलाडी, जरुरतमंदों की क...