सीएम योगी आदित्यानाथ ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर घातक होती जा रही है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश भर में कोरोना के कुल 4164 नए मरीज सामने आए और 31 लोगों की जान चली गई। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने आज कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।

सीएम योगी आदित्यानाथ सोमवार सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचे और कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को धन्यवाद देता हूं जिनकी वजह से टीका मुफ्त में लगाया जा रहा है। मैं देश के वैज्ञानिकों को भी धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि कोरोना टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और अपनी बारी आने पर हम सभी को इसे लेना चाहिए।

सीएम योगी ने आगे कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वैक्सीन लेने के बाद भी सभी सावधानियां बरतें। नई कोरोना लहर कोरोना उपयुक्त व्यवहार को देखने में हमारी शालीनता का परिणाम है। आपको बता दें सीएम योगी आदित्यानाथ से पहले मुख्तार अब्बास नक़वी, शिवपाल यादव, बसपा सुप्रीमों मायावती और यूपी के कानून मंत्री मंत्री ब्रजेश पाठक समेत प्रदेश के कई नेताओं और अफसरों ने कोरोना वैक्सीन लगवा ली है।

यह भी देखे:-

जीबीयू से म्यांमार के छात्रों का जत्था कोविड के कारण अपने देश रवाना हुए
Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान को दी गईं विज्ञान की किताबें, दूसरे आरोपियों जैसा ही मिल रहा खाना
Covid India Updates: देश के 18 जिलों में 4 हफ्ते से बढ़ रहे मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय
ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ ने सेक्टर बीटा वन का किया दौरा, ग्रेनो को देश का सर्वश्रेष्ठ बनाने में निवा...
UN में श्रीलंका के खिलाफ मतदान से दूर रहा भारत, जानें- तमिलनाडु की राजनीति से है क्या कनेक्शन
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन गम्भीर, डीएम ने की नोएडा के स्कूलों के  संचालकों व प्र...
नोएडा की पारस टियारा सोसाइटी में हंगामा, पार्किंग को लेकर गार्ड ने युवक पर बरसाई लाठियां, एम्बुलेंस ...
इकोटेक-3 में IBA के सहयोग से पुलिस चौकी का शुभारंभ, सुरक्षा को मिलेगा नया आयाम
मुख्तार अंसारी: 4 राज्यों में 12 जनपदों के 23 थानों में बाहुबली के खिलाफ दर्ज हैं 52 मुकदमे
Raj Kundra अश्लील फिल्म मामले में अब गहना वशिष्ठ की भी बढ़ी मुश्किलें, एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज हुआ के...
ग्रेटर नोएडा : डीपीएस रेप कांड में हाईकोर्ट ने कहा , दोबारा जांच कर रिपोर्ट सौंपे पुलिस
रोल बॉल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
सस्टेनेबल भविष्य को रफ्तार: जैकसन ग्रुप ने सौरव गांगुली को बनाया ब्रांड एम्बेसडर
संक्रमण बढ़ने के संकेत मिले तो बंद होंगे स्कूल -उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए पंजीकरण की तिथियां घोषित, 17 और 28 दिसंबर 2024 को होगा आयोजन
कलाकार,साहित्यकार व पत्रकार , समाज को नई दिशा प्रदान करती है - विनोद तकिया वाला , स्वंतत्र पत्रकार