शिकंजा : यूपी पुलिस आज मुख्तार को लेने जाएगी पंजाब, सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब से बांदा जेल में शिफ्ट करने के लिए जिला आज पंजाब के लिए रवाना होगी। चित्रकूटधाम मंडल के आईजी के. सत्यनारायणा ने बताया कि पुलिस की एक टीम पंजाब की जेल में बंद मुख्तार अंसारी को लेने के लिए पांच अप्रैल को पंजाब जाएगी।

उधर, बांदा जेल में मुख्तार को शिफ्ट करने के पहले रविवार की शाम आईजी, डीएम आनंद कुमार सिंह और एसपी डॉ. एसएस मीणा ने पुलिस फोर्स के साथ जेल परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा भी लिया और जेल के चारों ओर की स्थितियाें को देखा। कुछ स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस मौके पर सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा भी अफसराें संग मौजूद थे। रविवार की शाम आईजी के सत्यनारायणा, डीएम आनंद कुमार सिंह, एसपी डॉ. सिद्धार्थ शंकर मीणा और सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने निरीक्षण किया। यहां पर सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम और मेडिकल की व्यवस्थाएं भी अफसरों ने देखीं।

आईजी सबसे पहले कारागार की बाउंड्री वॉल और स्टाफ क्वार्टर की ओर पहुंचे। इसके बाद कारागार परिसर में दाखिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम देखने के बाद आलाधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि सीसीटीवी से मुख्य गेट की 24 घंटे निगरानी की जाए। बिना जांच-पड़ताल के जेल स्टाफ को भी इंट्री न दी जाए। कौन कितनी बार जेल परिसर से बाहर आ-जा रहा है। रजिस्टर पर इसे नोट होना चाहिए।

मुख्तार की सुरक्षा-व्यवस्था में कोई चूक न होने पाए। इसके लिए जेल बाउंड्रीवॉल पर हर 10 से 15 फिट की दूरी पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। निरीक्षण से पहले सभी अधिकारियों ने पुलिस लाइन में बैठक भी की। मुख्तार अंसारी से जुड़े़ सुरक्षा इंतजामों की रूपरेखा तैयार की। बैठक में आईजी, डीएम, एसपी के अलावा सीओ भी शामिल रहे। करीब घंटे भर हुई बैठक के बाद सभी कारागार निरीक्षण को पहुंचे।

यह भी देखे:-

नव ऊर्जा युवा संस्था द्वारा प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन
देश में शाम पांच बजे तक लगाए गए 52 लाख से अधिक टीके, उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर
बनारस रेल इंजन कारखाना में फायर इमरजेंसी से निपटने के लिए अपनी तैयारियों पर एक लाइक प्रदर्शन किया गय...
संसद के मानसून सत्र का आखिरी सप्ताह: विपक्ष के हंगामे से हुई शुरुआत, लोकसभा आधे घंटे के लिए स्थगित
गोशाला में मिली 10 करोड़ की अवैध शराब, JCB से खोदकर निकाला गया जखीरा
यूपी: कोरोना जांच की कीमतें फिर तय, सरकारी में 500 तो निजी अस्पताल में 700 रुपये में होगा टेस्ट
डॉक्टर एवं नर्स के द्वारा जॉब छोड़ने पर की जाएगी एफआइआर
UPCET 2021: पीजी कोर्सेस में दाखिले के लिए आवेदन आज से, aktu.ac.in पर 15 जुलाई तक करें रजिस्ट्रेशन
नेफोमा के सहयोग से नि:शुल्क कोविड जांच शिविर का आयोजन 
20 वीं मंजिल से कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या
डॉ. विनोद "प्रसून" ने की मॉरीशस के विश्व हिंदी सचिवालय के "अभिव्यक्ति" कार्यक्रम की अध्यक्षता, हिंदी...
अगले महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर? इस रिपोर्ट में बच्‍चों के वैक्‍सीनेशन समेत कई सुझाव
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मताधिकार के प्रयोग का लिया शपथ
योग और स्वास्थ्य, पाचन/उदर - समूह के योगासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
IGNOU ने लॉन्च किया यह नया कोर्स, यहां जाने किनको मिल सकता है प्रवेश और क्या है फीस
सेक्टर - 20 पुलिस ने गहने चुराकर भागने वाले घरेलु नौकर को किया गिरफ्तार