अनारक्षित स्पेशल ट्रेन : आज से होगी राह आसान, यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी 71 गाड़ियां

150 किलोमीटर के फेरे लगाने वाली ट्रेनों के बाद रेलवे लंबी दूरी की अनारक्षित श्रेणी वाली स्पेशल ट्रेन पटरी पर उतारेगी। सोमवार से आने-जाने वाली लॉकडाउन के दौरान रुकीं 71 ट्रेनें लोगों की राह आसान करेंगी। इन ट्रेनों के चलने से दिल्ली-एनसीआर के साथ ही सहारनपुर, अमृतसर, फिरोजपुर, फजिल्का समेत कई जगहों पर आना-जाना मुसाफिरों के लिए असान होगा।

 

पिछले साल लॉक डाउन के बाद थमीं लोकल/पैसेंजर ट्रेन फिर से दौडने को तैयार है। उत्तर रेलवे की करीब 35 जोड़ी ट्रेन 22 फरवरी से ट्रैक पर लौट गई है जिससे कामकाजी लोगों को काफी राहत मिल रही है। इसी तरह 5 अप्रैल से इस बेड़े में 71 ट्रेन शामिल हो जाएंगे। रेलवे ने समय-सारणी तैयार कर ट्रेनों को ट्रैक पर उतारने की पूरी तैयारी रविवार को कर ली और सोमवार से यह ट्रेन मुसाफिरों की राह आसान करने के लिए पूर्व की तरह चलने लगेगी।

 

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 71 अनारक्षित ट्रेन स्पेशल श्रेणी वाली होंगी। इनमें मेल व एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा।

मुख्य रूप से एक जगह से दूसरे जगह चलने वाली ट्रेन
पानीपत-नई दिल्ली, नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र, पलवल-शकुरबस्ती, दिल्ली जंक्शन-रोहतक, गाजियाबाद-दिल्ली-जंक्शन, रेवाड़ी-मेरठ कैंट-रेवाड़ी, नई दिल्ली-पलवल शामिल है। इसी तरह सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन, फिरोजपुर कैंट-लुधियाना, फजिल्का-लुधियाना, बठिंडा-लुधियाना, वाराणसी-प्रतापगढ़, सहारनपुर-नई दिल्ली, जाखल-दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद-पानीपत, शाहजहांपुर-सीतापुर, गाजियाबाद-मुरादाबाद समेत कई अनारक्षित ट्रेन चलेंगी।

आज से चलने वाली मुख्य पैसेंजर स्पेशल ट्रेन
. नई दिल्ली स्टेशन से कुरुक्षेत्र के लिए सुबह 5 बजे ट्रेन रवाना होगी।
. पुरानी दिल्ली से रोहतक के लिए शाम 6:40 बजे ट्रेन चलेगी।
. नई दिल्ली से पलवल के लिए सुबह 8:45 बजे से ट्रेन चलेगी।
. नई दिल्ली से गाजियाबाद के लिए सुबह 10 बजे से ट्रेन चलेगी।
. नई दिल्ली से पलवल के लिए दोपहर बाद 3 बजे ट्रेन चलेगी।
. पुरानी दिल्ली से रेवाड़ी के लिए दोपहर 1:15 बजे ट्रेन चलेगी।
. पुरानी दिल्ली से पानीपत के लिए शाम 5:15 बजे ट्रेन चलेगी।
. पानीपत से नई दिल्ली के लिए सुबह 5 बजे ट्रेन चलेगी।
. पलवल से शकुरबस्ती केलिए दोपहर बाद 3:15 बजे ट्रेन चलेगी।
. गाजियाबाद से नई दिल्ली के लिए रात 11 बजे ट्रेन चलेगी।
. रोहतक से पुरानी दिल्ली के लिए सुबह 4:10 बजे ट्रेन चलेगी।
. सहारनपुर से नई दिल्ली के लिए शाम 4:40 बजे ट्रेन चलेगी।
. नई दिल्ली से अंबाला के लिए सुबह 5:50 बजे ट्रेन चलेगी।
. गाजियाबाद से नई दिल्ली के लिए शाम 4:50 बजे ट्रेन चलेगी।

22 फरवरी से चल रही 35 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन
उत्तर रेलवे की चुनिंदा लोकल ट्रेन 22 अप्रैल से पटरी पर दौड़ रही है। 35 सवारी गाड़ी में 14 सवारी गाड़ी, पांच ईएमयू, दस एमईएमयू और छह ईएमयू ट्रेन शामिल है। ट्रेन संख्या 54076 दिल्ली-बरेली पैसेंजर, ट्रेन संख्या 54234 लखनऊ-फैजाबाद पैसेंजर, ट्रेन संख्या 54255 वराणसी-प्रतापगढ़ पैसेंजर, ट्रेन संख्या 64016 शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू, ट्रेन संख्या 64031 गाजियाबाद-शकूरबस्ती ईएमयू, ट्रेन संख्या 64053 पलवल-गाजियाबाद ईएमयू, ट्रेन संख्या 64616 पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर, ट्रेन संख्या 64203 लखनऊ-कानपुर एमईएमयू।

लॉकडाउन हुआ तो लोग नहीं होंगे परेशान
पिछले साल अचानक से लॉक डाउन की वजह से ट्रेन के पहिए भी ठहर गए थे। ऐसे में कई लोग तो अपने मूल स्टेशन से बाहर गए थे वह वहीं फंस गए। इस वजह से लोगों को पैदल ही चलकर अपने घर जाना पड़ा था। कोरोना संक्रमण एक बार फिर पिछले साल की तरह ही फैल रहा है। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि अगर ये ट्रेन चलती है और हालात पिछले साल की तरह ही होता है, और वैसे लोग जो अचानक घर लौटने का फैसला लेते हैं या किसी आपात स्थिति में घर जाना चाहते हैं, तो उन्हें परेशानी नहीं होगी। सभी अपने-अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। हालांकि सरकार ने लॉकडाउन का किसी तरह का संकेत अभी तक नहीं दिया है।

 

यह भी देखे:-

पैरालंपिक 2024 में स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को सीएम योगी ने दी बधाई, सेमीकॉन इंडिया 2024 में क...
गुजरात: जिस स्टेशन पर पीएम मोदी ने बेची चाय, आज करेंगे उसके पुनर्निर्माण का उद्घाटन
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में घुसपैठ की साजिश नाकाम, सेना ने मार गिराया एक आतंकवादी
Third Wave: अगस्त के बीच में बढ़ने लगेंगे कोरोना के मामले; हर दिन लाख से डेढ़ लाख केस होंगे दर्ज
ऑटो एक्सपो- द मोटर शो 2023 में गाड़ियों व बाइक को देखने के लिए दर्शकों की उत्साहजनक भागीदारी देखने क...
मुख्तार अंसारी गिरोह के 11 शातिर अपराधी किए गए जिला बदर
मनमाने तरीके से फीस वसूली का आरोप , धरने पर बैठे बी.टेक के छात्र
मोनिका सुखीजा ने जीता एम्प्रेस यूनिवर्स 2018 कंट्री राउंड , पेश है बातचीत के कुछ अंश
लखनऊ : सुनवाई के लिए मुख्तार को कोर्ट में पेश करने का आदेश, अगली सुनवाई 11 को
सिविल जज बनने पर अभिषेक भड़ाना का चुहडपुर खादर में भव्य स्वागत, पगड़ी और प्रशस्ति पत्र से किया सम्मा...
कैसे हारेगा कोरोना: पिछले 40 दिन में 50 फीसदी घट गया टीकाकरण, टीके की कमी के चलते कई केंद्र बंद
रुपए लेनदेन के विवाद में भाई-भाभी ने युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
बिलासपुर प्रसन्दी देवी कॉलेज सचिव को राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित
तीसरी लहर की तैयारी: केंद्र सरकार ने कहा, 'बच्चे फैला सकते हैं कोरोना संक्रमण लेकिन...'
नोएडा: रयान स्कूल के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन, जानिए क्यों
धारदार हथियार से युवक की हत्या, परिचित पर हत्या करने का शक, जांच में जुटी पुलिस