जब रैली में बिगड़ी कार्यकर्ता की तबीयत, नजर पड़ते ही PM मोदी ने भेज दी अपनी डॉक्टरों की टीम

असम में दो चरणों के लिए वोटिंग हो चुकी है और तीसरे चरण के लिए चुनाव का प्रचार-प्रसार जोड़ों पर है। छह अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तामुलपुर में एक जनसभा को संबोधित किया, इस दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जब पीएम मोदी को बीच में ही अपना भाषण रोकना पड़ा और अपनी मेडिकल टीम को तुरंत एक कार्यकर्ता की देखरेख के लिए भेजना पड़ा।

दरअसल, पीएम मोदी जब तामुलपुर में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी एक पार्टी कार्यकर्ता को पानी की कमी की वजह से कुछ तकलीफ हुई और वह बेहोश हो गया। इसके बाद जनसभा को संबोधित कर रहे पीएम मोदी की नजर उस कार्यकर्ता पर पड़ी और उन्होंने मंच से ही अपनी मेडिकल टीम को मदद करने को भेजा।

मंच से मोदी ने कहा, ‘ये जो पीएमओ की मेडिकल टीम है, वो जरा जाए वहां, एक कार्यकर्ता को पानी के अभाव में कुछ तकलीफ हुई है, तुरंत उनकी मदद कीजिए। मेरे साथ जो डॉक्टर आए हैं, वो जरा हमारे साथी की मदद करें। यहां का कोई अपना बंधु को पानी के अभाव में तकलीफ हुई है।’

तामुलपुर रैली में मोदी ने और क्या-क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की सभी प्रमुख बातें:

पीएम मोदी ने कहा कि मेरे राजनीतिक अनुभव के आधार पर, जनता के प्यार की भाषा, जनता के आशीर्वाद की ताकत पर मैं कहता हूं कि असम में एक बार फिर आप लोगों ने NDA सरकार बनाना तय कर लिया है। असम में हो रहा विकास यहां पर कनेक्टिविटी बढ़ा रहा है। असम में हो रहा विकास यहां पर लोगों का, महिलाओं का जीवन आसान बना रहा है। असम में हो रहा विकास, यहां पर नए अवसर बना रहा है, नौजवानों के लिए अवसर बढ़ा रहा है।

हम बिना पक्षपात के काम करते हैं

हम जब भी कोई योजना बनाते हैं, तो सबके लिए बनाते हैं। हर क्षेत्र के लोगों को, हर वर्ग के लोगों तक, बिना भेदभाव, बिना पक्षपात, उस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए हम कड़ी मेहनत करते हैं। देश में कुछ बातें ऐसी गलत चल रही हैं, अगर हम समाज में भेदभाव करके, समाज के टुकड़े करके अपने वोटबैंक के लिए कुछ दे दें, तो दुर्भाग्य देखिए, उसे देश में सेक्युलरिज्म कहा जाता है। लेकिन अगर सबके लिए काम करें, बिना भेदभाव के सबको देते हैं, तो कहते हैं कि ये कम्युनल हैं। सेक्यूलरिज्म-कम्यूनिज्म के इस खेल ने देश का बहुत नुकसान किया है। हम परिश्रम करने वाले लोग हैं, समाज की सेवा के लिए दिन-रात एक करने वाले लोग हैं, विकास के लिए ईमानदारी से काम करने वाले लोग हैं। असम के लोग आज देख रहे हैं कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास हमारी नीति में भी है और नीयत में भी है।

यह भी देखे:-

एक दिग्गज की वापसी: DC2 और Mercury EV Tech ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में नए वाहनों का प्रद...
बस की  चपेट में आने से  बाइक सवार को दर्दनाक मौत,  बस चालक मौके से बस लेकर हुआ फरार
करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर किये पुष्पर्पित
पूर्व कृषि मंत्री ने किसानों को किया जागरूक
भारत की मदद को भूली नहीं हैं विदेशी शक्तियां, अमेरिका, ब्रिटेन सहित कई देश आए आगे
यूपी: शैक्षणिक सत्र 2021-22 में फीस नहीं बढ़ा सकेंगे प्रदेश के स्कूल, आदेश जारी
हनुमान चालीसा गाने पर सांसद नवनीत राणा दंपति पर दर्ज केस रद्द करें सीएम एकनाथ शिंदे: शांडिल्य
Covid-19:जानिए कोरोना संकट काल में कैसा होगा कॉलेज एडमिशन का प्रक्रिया..
गौतमबुद्ध नगर के तीन थानों को मिली ISO सर्टिफिकेशन की बड़ी उपलब्धि
G20 Summit 2023 LIVE Updates: G20 समूह में नए देश का नाम जुड़ा, जानें किसको मिली सदस्यता
ग्रेटर नोएडा: किसानों का एक दल पहुँचा डीएम ऑफिस, पढें पूरी ख़बर
उत्तर प्रदेश: बेटे-बहू ने बुजुर्ग मां-बाप को घर से निकाला, फिर पुलिस कमिश्नर ने उठाया ये कदम
बारिश, जलजमाव और जाम ने बढ़ाई टेंशन, जलभराव रोकने के लिए करोड़ों रुपए खर्च के दावों बारिश ने धो दिया
Downfall in production continues in Auto industry sector
मिशन: तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसरो ने टाला जीआईसैट-1 का प्रक्षेपण
HC का बयान- यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत करना बना चलन, शिकायतकर्ता पर लगाया ₹30000 का जुर्माना