स्कूल बंद होने पर आज हो सकता है फैसला

कोरोना संक्रमण के कारण माध्यमिक शिक्षा के कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल भी बंद होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूल बंद करने का प्रस्ताव रखा है। वहीं जिन स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं वहां पर कोविड प्रोटोकॉल के साथ परीक्षाएं करवाई जाएंगी। कक्षा एक से आठ के स्कूल 11 अप्रैल तक बंद किए जा चुके हैं। आपको बता दें कोरोना वायरस संक्रमण के चलते कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय एवं निजी विद्यालयों को 11 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में इन विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य बंद रहेगा, जबकि शिक्षक प्रशासनिक कार्यों के लिए स्कूल आते रहेंगे। इससे पहले राज्य सरकार ने 31 मार्च तक के लिए कक्षा आठ तक के स्‍कूल बंद कर दिये थे। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर समीक्षा बैठक के दौरान ताजा निर्देश जारी किये। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कक्षा आठ तक के स्कूल 11 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिये हैं। योगी ने कहा कि त्योहारों तथा पंचायत चुनाव के दृष्टिगत बाहर के राज्यों से लोग वापस उत्तर प्रदेश आ रहे हैं, ऐसे में गांवों में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी कदम उठाए जाएं।

यह भी देखे:-

प्रभारी मंत्री ने की विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा
हिंदू बनी मुस्लिम लड़की ने सुरक्षा के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट से लगाई गुहार, कोर्ट ने SSP मेरठ को दिय...
नोएडा : नाली में दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन मिला, पुलिस ने किया वन विभाग के हवाले, करोड़ों में है कीम...
सावधान: कोरोना से 'बचाने वाले' सैनिटाइजर से हो रहा कैंसर! 44 हैंड सैनिटाइजर बेहद खतरनाक
Coronavirus Cases Rise: महाराष्ट्र में 17 हजार से ज्यादा केस, स्कूल बंद, कर्फ्यू लागू..
रेप के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई ये कठोर सजा
ग्रेटर नोएडा: किसानों का एक दल पहुँचा डीएम ऑफिस, पढें पूरी ख़बर
जिन्ना पर गरमाई सियासत : अखिलेश के बयान पर बवाल, योगी बोले- पटेल की तुलना जिन्ना से करना तालिबानी मा...
Coronavirus Fake News Alert: वैक्सीन लगवाने वालों की होगी मौत फ्रांस के वैज्ञानिक के हवाले से फैली अ...
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में कला एकीकरण कार्यशाला का आयोजन
Greno west Ramleela : गौरसिटी में राम जन्म और ताड़का-सुबाहु वध का भव्य मंचन: 5 अक्टूबर को 501 कन्याओ...
चौधरी सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति ने क्षेत्र की प्रतिभाओं का किया सम्मान
RYAN GREATER NOIDA TRIUMPHS AT NATIONAL QUIZ CONTEST
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बिल्डरों को अल्टीमेटम, 31 दिसंबर तक रजिस्ट्री नहीं तो राहत पैकेज होगा वापस
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में 81 साल के व्यक्ति समेत 7 ने जीती कोरोना से जंग
अंधविश्वास की हदें पार : पंजाब में 13 साल के बच्चे से कराई मांगलिक युवती की शादी, सुहागरात के बाद मौ...