जून तक रेल कर्मचारियों का नहीं होगा तबादला, तीन माह तक अपने पद पर बने रहेंगे सभी कर्मचारी

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने नियमित अंतराल पर कर्मचारियों के तबादलों पर रोक की अवधि आगे बढ़ा दी है। अगले तीन माह तक सभी कर्मचारी अपने पद पर बने रहेंगे। उसके बाद स्थिति की समीक्षा करने के बाद कोई फैसला किया जाएगा। कर्मचारी संगठनों ने इस फैसले का स्वागत किया है।

पिछले वर्ष मई में रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों के तबादले पर रोक लगाने का फैसला किया था। इसकी अवधि 31 मार्च को समाप्त हो रही थी, लेकिन कोरोना संकट अभी भी बरकरार है। इस स्थिति को देखते हुए आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआइआरएफ) और नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवेमैन (एनएफआइआर) ने रेलवे बोर्ड से तबादलों पर रोक की अवधि बढ़ाने की मांग की थी। उनका कहना था कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार है। कई राज्यों में पहले की तुलना में ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इस स्थिति में कर्मचारियों का तबादला करना उचित नहीं है। उनकी मांग और स्थिति की समीक्षा करने के बाद रेलवे बोर्ड ने यह फैसला किया है। कर्मचारियों संगठनों का कहना है कि रेल प्रशासन का यह सही कदम है। स्थिति सुधरने तक इसे लागू रखने की जरूरत है।

हर वर्ष होता है तबादला

रेलवे के वाणिज्य विभाग में टिकट घर, कंप्यूटरीकृत आरक्षण, पार्सल आदि कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों को एक सीट पर चार वर्षों से अधिक नहीं रखा जाता है। इसी तरह यांत्रिक, बिजली, लेखा व अन्य विभागों में संवेदनशील पदों पर तैनात कर्मचारियों को भी चार साल के बाद तबादले का नियम है। कार्मिक विभाग प्रत्येक वर्ष संवेदनशील पदों पर तैनात कर्मचारियों के तबादले की सूची जारी करता है।

यह भी देखे:-

कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में हुई विज्ञान प्रदर्शनी।
शातिर चोर गिरफ्तार, 6 मोबाइल फोन बरामद
चलती कार में लगी भीषण आग, लोगों की जागरूकता से परिवार की बची जान
एनटीपीसी दादरी में नुक्कड़ नाटक के मंचन द्वारा रोड सेफ्टी हेतु जागरुकता कार्यक्रम
अगले कुछ माह में आ रहा नया वैक्सीन, तीसरा ट्रायल जारी; केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
गोरखपुर दौरा: आज दो विश्वविद्यालयों की सौगात देंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, यहां देखें पूरा शेड्यूल
बगैर किसी भेदभाव के विकास कराना पहली प्राथमिकता: धर्मवीर प्रजापति
जेवर कांड को लेकर बीकेयू ने किया प्रदर्शन
हर जनपद में होगी साइबर क्राइम थानों की स्थापना, सभी थानों में गठित होगी साइबर सेल: मुख्यमंत्री
सेक्टर अल्फा टू में पेड़ों की छंटाई न होने पर एसीईओ ने जताई नाराजगी
कल का पंचांग व राशि फल, 06 अप्रैल 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
Tokyo Olympics 2020 India Live Updates: रवि दहिया और दीपक पूनिया ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
दर्दनाक सड़क हादसा : 6 की मौत, सात घायल, मरने वाले पांच लोग एक ही परिवार के
केजरीवाल अब हरियाणा में चाहते हैं कांग्रेस से गठबंधन
अवैध निर्माण करने वालों को यमुना प्राधिकरण ने जारी किया नोटिस