श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में नया दावा, आगरा के लाल किले में दबा है मंदिर का विग्रह

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही मस्जिद ईदगाह विवाद का दायरा बढ़ता जा रहा है। अधिवक्ता ने गुरुवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में गुहार लगाई कि मंदिर के मूल विग्रह आगरा किले से लाकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान में रखवाए जाएं। दावा किया कि मंदिर के मूल विग्रह आगरा किले में दीवाने खास की छोटी मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबे हैं। कोर्ट ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए अगली तिथि 19 अप्रैल तय की है।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान और ईदगाह के मध्य समझौते को गलत बताते हुए वाद दायर है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति  के अध्यक्ष अधिवक्ता महेन्द्र प्रताप ने अदालत में गुरुवार को प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि ठाकुर केशवदेव महाराज विराजमान मंदिर कटरा केशवदेव का भव्य प्राचीन मंदिर उपरोक्त परिसर में था। परिसर का रकबा 13.37 एकड़ है। मुगल शासक औरंगजेब ने मंदिर तुड़वाकर उसके पत्थरों से कुछ भाग में मंदिर सीट पर ईदगाह मस्जिद का ढांचा खड़ा करा दिया। इसमें ठा. केशवदेव मंदिर के हिन्दू स्थापत्य कला व मांगलिक चिह्न वाले पत्थरों को पलटकर ढांचे के निर्माण में लगाया गया। कुछ स्थानों पर पत्थर सीधे भी लगे हैं। इसके लिए कमीशन जारी कर रिपोर्ट मंगाए जाने की याचना पूर्व में की गई है।

प्रार्थना पत्र में कहा गया कि औरंगजेब द्वारा मंदिर का विध्वंस कराकर उसमें मौजूद रत्नजड़ित प्रतिमाओं, मुख्य विग्रह भगवान श्रीकृष्ण व अन्य विग्रहों को आगरा के लालकिले में मौजूद दीवानेखास की छोटी मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबा दिया गया। प्रार्थना पत्र में दावा है कि इतिहासकारों ने इसका उल्लेख किया है। अदालत से कहा गया कि उक्त मूल विग्रहों को वहां से निकलवाया जाए और उन्हें कटरा केशवदेव में वर्तमान परिसर के किसी भाग में बतौर साक्ष्य संरक्षित कराया जाए। 19 अप्रैल को अमीन कमीशन, यथा स्थिति, रिसीवर और आर्किलोजिकल सर्वे पर भी अदालत में सुनवाई होनी है।

अखिल भारत हिन्दू महासभा का वाद हुआ स्वीकार

मथुरा। ठाकुर केशवदेव जी महाराज विराजमान को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा के उपाध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा बुधवार को अदालत में दायर किए वाद को अदालत ने स्वीकार कर लिया है। अधिवक्ता दीपक शर्मा ने बताया कि अदालत ने उनके वाद को स्वीकार करते हुए उसे दर्ज कर लिया है। अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 6 मई की तिथि निर्धारित की है।

यह भी देखे:-

जम्मू-कश्मीर: सांबा में लगातार दूसरे दिन दिखे चार संदिग्ध ड्रोन, आर्मी कैंप के पास नजर आए
अतिक्रमण पर नगर पंचायत पर उठे सवाल
यूपी: शुरू हो रही है 25 जुलाई से शुरू  कांवड़ यात्रा- मुख्यमंत्री योगी , तैयारियां पूरी करने के निर्...
Amarnath Yatra 2021: अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण अस्थायी रूप से बंद, जानिए क्या है वजह
बंगाल में गरजे टिकैत- किसकी मजाल है कि दिल्ली में ट्रैक्टर रोकेगा, अगला टारगेट संसद
यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, ताजमहल देखने जा रहे स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी , एक की मौत कई घ...
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में आधा दर्जन कोरोना पॉजिटिव मरीज और मिले
शारदा यूनिवर्सिटी में चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट दिखाया
अन्ना हजारे के जन्मदिन के मौके पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने किया प्रदेश कार्यकारिणी का गठन
2023 की समाप्ति से पहले होंगे रामलला के भव्य दर्शन ,समय सीमा तय
बरसात के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर ने जारी की
कोरोना वायरस: क्या है बंगाल में मिलने वाला ट्रिपल म्यूटेंट वेरिएंट? जानिए कितना है खतरनाक
खाद्य तेलों की महंगाई से तिलहन किसानों की बल्ले-बल्ले, मिल रही MSP से काफी अधिक कीमत
फ्लैट में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, रेमडेसिविर के इंजेक्‍शनों में हुई 50 फीसद की कटौती, जानिए अब क्या है नई ...
वर्क फ्रॉम होम के जमाने में 1Gbps का प्लान क्यों है जरूरी