वाराणसी में प्लास्टिक रख रहे व्यापारियों की शामत, एक दिन में नगर निगम ने वसूला एक लाख!

गुरुवार का दिन वाराणसी में दुकानदारों के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा। शहर में नगर निगम ने आज एक अभियान चलाया। इसमें प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे व्यापारियों पर भारी जुर्माना लगाया गया। साथ सख्त हिदायत भी दी गई। नगर आयुक्त के आदेश पर नगर निगम के प्रवर्तन दल ने यह अभियान जिले के कई इलाकों में चलाया। बता दें कि सिर्फ एक दिन में ही नगर निगम प्रवर्तन दल एक लाख से ज्यादा की जुर्माना राशि वसूली। किसी भी तरीके से प्लास्टिक का उपयोग कर रहे व्यापारियों से 1,08,000 रुपए जुर्माना वसूला गया।

नगर निगम प्रवर्तन दल ने कैंट रेल्वे स्टेशन से लहरतारा बऊलिया होते हुए चांदपुर तक प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। प्रतिबंधित प्लास्टिक के थैलों का इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों से प्लास्टिक के थैले ज़ब्त कर सख्त हिदायत देते हुए सभी दुकानदारों को जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान ही अत्याधिक अतिक्रमण किए हुए कुछ दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई। उनका अतिक्रमित सामान हटवाया गया। इस अतिक्रमण के लिए हर्जाना भी लिया गया।

इसके बाद चांद मारी क्षेत्र रिंग रोड से प्रतिबंधित पानी के पाउच से भरी हुई एक मैजिक वाहन पकड़ी गई। गाड़ी में रखा सारा पानी का पाउच जब्त कर लिया गया। गाड़ी के मालिक को चेताया गया और उस पर जुर्माना लगा।

यह भी देखे:-

घर में बैटरी में हुआ ब्लास्ट, दीवार ढही , बच्चे की मौत 
नॉलेज पार्क में बेखौफ अपराधियों ने किया हमला
आज का भारत सरदार पटेल के सपनों का भारत है : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
IHGF 2018: मुख्य सचिव ने बेस्ट डिजाइन व डिस्प्ले स्टैंड के लिए प्रदर्शकों को अजय मेमोरियल अवार्ड स...
Covid-19 in India: देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 3 लाख हुए
यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव ने रथयात्रा से किया चुनाव का आगाज, जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
24 वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत
महाराष्ट्र: वसूली मामले में बड़ा एक्शन, CBI ने अनिल देशमुख के खिलाफ दर्ज की FIR, कई जगहों पर छापेमार...
अगले महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, सितंबर में पहुंचेगी चरम पर; SBI रिपोर्ट में चेतावनी
ऑटो एक्सपो- द मोटर शो 2023 एक्सक्लूसिव मीडिया प्रिव्यू के साथ शुरू हुआ, देश व विदेश की कंपनियों ने क...
अमित शाह बोले- लोकतंत्र हमारे देश का स्वभाव, बिना कानून व्यवस्था नहीं हो सकता सफल
कोवैक्सीन में गाय के बछड़े का सीरम: विपक्ष ने उठाए सवाल, कंपनी बोली-सेल्स विकसित करने में हुआ इस्तेमा...
एसटीएफ के हत्थे चढ़े क्रेडिट कार्ड के फ्राडिए
नोएडा को मिला देश का पहला राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान
IAF Day 2021 LIVE: हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर एयर शो जारी
गौतमबुद्धनगर में लगातार बढ़ रहा है कोरोना मरीजो का आंकड़ा