दिल्ली : स्कूलों में शिक्षकों के 12,065 रिक्त पद भरने की प्रक्रिया शुरू

हाईकोर्ट के कड़े रवैये को देख दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने दिल्ली सरकार सहित तीनों एमसीडी के स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त 12065 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरु कर दी। डीएसएसएसबी ने हाईकोर्ट के समक्ष पेश रिपोर्ट में बताया कि भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है।

न्यायमूर्ति नजमी वजीरी के समक्ष पेश रिपोर्ट में कहा गया है कि वह 31 मई तक विज्ञापन निकालेगा और अगले साल 15 जनवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही वह 31 मार्च तक फाइनल लिस्ट जारी कर देगा। इसके अलावा उसने विभिन्न श्रेणियों के 5032 पदों पर नियुक्तियों को लेकर सूचना जारी कर दी है

डीएसएसएसबी के उप सचिव धर्मेंद्र शर्मा ने हाईकोर्ट को यह जानकारी शपथपत्र सहित दी है। अदालत सोशल जूरिस्ट संस्था द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है। याची के अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि अदालती आदेश के बावजूद डीएसएसएसबी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया नहीं शुरु कर रही है।

डीएसएसएसबी ने शपथपत्र में कहा है कि दक्षिण दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में 1126 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती को लेकर उसे अनुरोध पत्र मिला था। स्पेशल एजुकेटर सहित अन्य पदों पर भर्ती को लेकर उसने 28 फरवरी व उसके बाद विज्ञापन निकाल दिया है। साथ ही दिल्ली सरकार एवं अन्य निगमों के शिक्षकों की भर्ती को लेकर भी उसे गत वर्ष 4 मार्च को अनुरोध पत्र मिला था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण वह परीक्षा आयोजित नहीं कर सका।

उसे गत वर्ष दिसंबर महीने में दिल्ली के आपदा प्रबंधन विभाग से ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने की अनुमति मिल गई है। इसे देखते हुए उसने अपना प्रोग्राम तय कर लिया है और शिक्षक सहित विभिन्न श्रेणियों के 12065 पदों पर भर्ती को लेकर वह 31 मई तक अपना विज्ञापन निकाल देगा।

अदालती आदेश के बावजूद शिक्षकों की बहाली को लेकर विज्ञापन जारी नहीं करने पर हालही में न्यायमूर्ति वजीरी ने डीएसएसएसबी को कड़ी फटकार लगाई थी।

यह भी देखे:-

किसान एकता मंच के पदाधिकारी पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर राकेश टिकैत का किया समर्थन
21 दिसंबर को ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश का भव्य स्थापना दिवस समारोह, प्रतिभाओं का होगा सम्मान, कवि सम...
बाराही सुर झंकार : सिंगिंग में गाज़ियाबाद के गौरव कुमार और डांस में पिंकी बनी विजेता
यात्रीगण सावधान! कहीं आप भी तो ट्रेनों में नहीं करते धूमपान, भारी जुर्माने के साथ हो सकती है इतने सा...
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में सात दिवसीय योग अभ्यास का आगाज
गरीब परिवार की बेटी की शादी का कन्यादान का खर्च उठा कर मानवता की मिसाल पेश की
सीबीएसई, आईसीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा: आज सभी याचिकाओं पर होगी सुनवाई, आ सकता है बड़ा फैसला
पंजाब के नए सीएम चरणजीत चन्‍नी ने ली शपथ, साेनी व रंधावा डिप्‍टी सीएम
अपने ही राज्यों में अपने बने कांग्रेस का सिरदर्द, राहुल-सोनिया दे पाएंगे दवा?
समाज मे व्याप्त दस बुराई यानी रावण के दस सिर को खत्म करने का संकल्प ले युवा - विनीत
गौतम खट्टर ने गाजियाबाद योग महोत्सव में विजेताओं को किया सम्मानित, सामाजिक योगदान के लिए राष्ट्रीय ग...
सारिका गोयल ने किया समाज का नाम रोशन
महिला को 5 गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतारा
गौशाला को सजाने -संवारने में जुटे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
ISPC क्लिनिक्स के नए फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन
School-College Closed: दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद, जानें कब...