शिवसैनिकों ने शिविर में किया रक्तदान

शिवसैनिकों ने शिविर में किया रक्तदान
दनकौर(खालिद सैफी):दनकौर कस्बे के गुरुदयाल अस्पताल में गुरुवार को रोटरी क्लब नोएडा के द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें शिवसैनिकों ने रक्तदान किया। इस मौके पर  गुरुदयाल अस्पताल  के संचालक डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। इसलिए लोगों को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। रक्तदान करने से अगर किसी एक के जीवन को बचा पाते हैं। तो यह हमारे लिए सौभाग्य की बात होती है।रक्तदान शिविर के दौरान शिवसेना युवा जिलाध्यक्ष त्रिलोक नागर नेे बताया कि ने रक्तदाताओं से आह्वान किया कि इस नेक कार्य में उत्साह से भाग लें। इससे शरीर में किसी तरह की कमी नहीं आती है। रक्तदान का मकसद उन मरीज़ो की मदद करना है, जिनकी रक्त की कमी से ज़िन्दगी की डोर कमज़ोर पड़ जाती है।उन्होंने बताया कि अक्सर काफी लोग रक्तदान करने से डरते हैं, लेकिन इसमें घबराने की कोई बात नहीं होती है। हमारा ब्लड किसी को मौत के मुंह से बचा सकता है, इसलिए दूसरों के लिए जीने की सोच बनानी चाहिए। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा संख्या में ब्लड डोनेट करना चाहिए। रक्तदान करने में किसी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं होती है।इस मौके पर डॉ. विजय मेजर नागर, सोहनपाल, सुबोध नागर, उज्जवल पांडे, डॉ. रमेश, राकेश, पंकज, संदीप और जयवीर आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

बार संचालकों को नियमानुसार बार संचालन के लिए निर्देश
दलितों का हक छीन रही है भाजपा सरकार : मिठाईलाल भारती
डेढ़ साल बाद यमुना प्राधिकरण की बड़ी पहल: औद्योगिक भूखंडों की योजना लॉन्च, नीलामी से होगा आवंटन
शटरिंग से गिरकर युवक की मौत, दोषियों पर अबतक नहीं हुई कार्यवाही
भारतीय किसान यूनियन अंबावता जल्द करेगी तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ आन्दोलन
माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट ने किया विशिष्ट लोगों का सम्मान
ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित
शारदा अस्पताल में अधिकांश सेवाएं फ्री , मरीजों की उमड़ी भीड़, अतिरिक्त बिस्तर लगाए गए
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण: हर पांच में से चार परिवार स्वास्थ्य संबंधी समस्या से प्रभावित
इन भू-माफियाओं से सौदा नहीं करें : डीएम बी.एन. सिंह ने जारी की सूची, जरुर देखें
ग्रेनो में इंडियन फैशन ज्यूलरी एण्ड एसेसरीज शो 4 जुलाई से
GIMS में टीबी परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत “सप्ताह के अन्तर्गत प्रचार-प्रसार के लिए मोबाईल वैन को किया गया रवाना : जि...
महेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया कवि सम्मेलन का आगाज
चार श्रेणियों में निपटेंगे लीज बैक–लैंड शिफ्टिंग के लंबित मामले, यमुना अथॉरिटी की नई रणनीति
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा गलगोटिया यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर आयोजित