ग्राफिक्स डिजाइनर और छात्रा समेत छह लोगों ने दी जान

नोएडा। होली के त्योहार की खुशियों के बीच शहर में अलग-अलग स्थानों पर ग्राफिक्स डिजाइनर और छात्रा समेत छह लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कहीं से भी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि ज्यादातर मामलों में आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

प्रोजेक्ट हुआ फेल तो लगा लिया फंदा
कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र स्थित अजनारा हैरीटेज सोसाइटी में ग्राफिक्स डिजाइन ने मंगलवार सुबह पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार मृतक गुरुग्राम की एक कंपनी में ग्राफिक्स डिजाइनर के तौर पर काम करते थे। उनका एक प्रोजेक्ट अधिकारियों ने फेल कर दिया था। इससे वे मानसिक तनाव में थे। वह पत्नी के साथ सेक्टर-74 स्थित सोसाइटी में रह रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नौकरी जाने पर कर ली आत्महत्या

कोतवाली सेक्टर-49 के बरौला गांव में किराए पर रहने वाले शख़्स ने नौकरी चले जाने के कारण आत्महत्या कर ली। वह कई दिनों से तनाव में थे। उनका शव कमरे में ही पंखे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूछताछ में नौकरी के कारण मानसिक तनाव की जानकारी मिली है।

मानसिक तनाव के कारण दी जान

कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र के होशियारपुर में किराए पर रहने वाले युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। पुलिस के अनुसार युवक किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में थे। इसी वजह से यह कदम उठाया।

छात्रा के परिजनों से चल रहे थे मतभेद

कोतवाली फेज-3 क्षेत्र के एक सोसाइटी में एक छात्रा परिवार के साथ रहती थी। उसने पिछले साल ग्रेजुएशन की थी। छात्रा ने सोमवार रात घर के एक कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। इस बात का पता चलने पर परिजन उसे फंदे से उतारकर फोर्टिस अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि छात्रा की परिजनों से कुछ दिन से किसी बात को लेकर मतभेद चल रहे थे। इसी से तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है।

गृह क्लेश में महिला ने फंदा लगाया
कोतवाली फेज-3 क्षेत्र के ही वाजिदपुर गांव में किराए पर रहने वाली महिला ने सोमवार को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार परिवार में विवाद के कारण महिला ने आत्महत्या की है।

आर्थिक तंगी से परेशान था ई-रिक्शा चालक
कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र के निठारी गांव निवासी ई-रिक्शा चलाकर परिवार का लालन-पालन कर रहे थे। सोमवार को दिन में उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या की बात सामने आई है।
जिले में कई लोगों ने फंदा लगाकर जान दी है। इन घटनाओं की विवेचना कराई जा रही है। कारणों पता चलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लोग इस तरह के कदम क्यों उठा रहे हैं, इस पर भी चिंतन किया जा रहा है। – लव कुमार, अपर आयुक्त, कानून व्यवस्था

मानसिक तकलीफों पर खुलकर बात करें
लोग मानसिक तकलीफों पर खुलकर बात करने से कतराते हैं। यदि आपको अकेलापन या दुख महसूस हो रहा है तो अपनों से इस पर बात करें। यदि आप परिजनों से बात करने में असहज महसूस कर रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ से मिलें। नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें। याद रखें शारीरिक स्वास्थ्य की तरह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
– डॉ. जीआर गुलेचा, मनोचिकित्सक

 

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : घर में महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
IEC कॉलेज में धूमधाम से आयोजित हुई फ्रेशर्स पार्टी , फहीम बने मिस्टर फ्रेशर तो मिस फ्रेशर बनी भूमि
एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बस दुर्घटनाग्रस्त, सवारी हुई चोटिल
Bijapur Naxal Attack: गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ रवाना, घटना स्थल जाएंगे; घायल जवानों से भी करेंग...
जानिए अधिकार: लोन डिफॉल्टर को धमका नहीं सकते बैंक, क्या कहता है नियम
नार्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2019 में ग्रेनो के बच्चों का जलवा, जीते की मेडल्स
समाज मे व्याप्त दस बुराई यानी रावण के दस सिर को खत्म करने का संकल्प ले युवा - विनीत
बकरीद पर सजे दिल्ली के बकरा बाजार: सुल्तान बना हुआ है आकर्षण का केंद्र, कुदरती लिखा है कलमा
बजरंग बोथरा बने जीतो नार्थ जोन के अध्यक्ष,सोनाली हेमंत जैन बनी नार्थ इंडिया महिला विंग की कॉन्वेनर
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय पुस्तकालय और सूचना सम्मेलन का भव्य समापन
यूपी चुनाव 2022: यूपी में फिर आएगी योगी सरकार, मिलेंगी 300 से ज्यादा सीटें
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा, जनता के सहयोग से ही कोरोना के संक्रमण को परास्त कर विजय हासिल कर...
ओएसडी शैलेंद्र भाटिया की यमुना प्राधिकरण में वापसी
गरीब व जरूरतमंदों को शिक्षित करना राष्ट्र की सबसे बडी सेवा है : धीरेन्द्र सिंह
प्रसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ विंग अमित खारी ने थामा भाजपा का दामन
उत्तर प्रदेश: जिस जेल में बंद है मुख्तार अंसारी वहां की सुरक्षा में भारी चूक, उठे सवाल