जयनगर से पीएम मोदी ने बांग्लादेश यात्रा समेत दीदी के Cool Cool वाले बयान पर दिया जवाब, बोले- बंगाल में BJP ही BJP

जयनगर, एजेंसिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक के बाद एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। दिन में वे असम के कोकराझार में चुनावी रैली को संबोधित किए हैं। अब जहां वे बंगाल पहुंचे हैं और जयनगर में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले चरण में बंगाल में हुए शांतिपूर्ण और रिकॉर्ड मतदान में लोगों ने भाजपा को भारी समर्थन दिया है।

जयनगर से बोले पीएम मोदी, ‘मैं हैरान हूं कि दीदी को क्या हो गया है। कुछ दिनों पहले मैं बांग्लादेश गया था। वहां मैंने 51 शक्तिपीठों में से एक जशोरेश्वरी काली माता मंदिर के दर्शन किए, पूजा अर्चना की। लेकिन दीदी को इस पर घोर आपत्ति है। मैंने ओराकान्दी में हॉरीचॉन्द ठाकुर, गुरुचॉन्द ठाकुर जी की पुण्य भूमि में जाकर पूरे देश के लिए आशीर्वाद मांगा। ये देखकर भी दीदी का गुस्सा 7वें आसमान पर पहुंच गया। मां काली के मंदिर में जाना गलत है क्या? हॉरीचॉन्द ठाकुर जी को प्रणाम करना गलत है क्या?’

पीएम मोदी बोले- कोरोना काल में भाजपा सरकार ने मुफ्त चावल भेजा, तो उसमें कटमनी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरे देश में करोड़ों घर बने। बंगाल में केंद्र सरकार ने 30 लाख से ज्यादा घर, गरीबों के लिए स्वीकृत किए हैं। लेकिन कटमनी के कारण यहां अनेक गरीबों के घर अधूरे पड़े हैं। पीएम ने आगे कहा कि तृणमूल की टोलाबाजी ने गरीब, मध्यमवर्ग, उद्यमी, सभी का जीना दुश्वार किया है।

घर बनता है, तो उसमें कटमनी। बच्चों के एडमिशन, जॉब की एप्लीकेशन में कटमनी। होमलोन, एजुकेशन लोन, अस्पताल में एडमिशन, हर जगह कटमनी। गरीबों, पिछड़ों को इस स्थिति ने सबसे ज्यादा परेशान किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी सरकार की नीतियों का बहुत बड़ा नुकसान हमारे किसान भाई-बहनों ने उठाया है। दीदी की मनमानी की वजह से बंगाल के लाखों किसान, पीएम किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित हैं।

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन के दौरान कहा, ‘दीदी की समस्या क्या है, वो ये पूरा क्षेत्र जानता है, ये सुंदरबन का इलाका जानता है। घुसपैठियों को खुश करने के लिए दीदी बंगाल के लोगों को भूल गईं। यहां उन्नयन के नाम पर उन्होंने 10 साल में क्या किया, इसका कोई ठोस जवाब दीदी के पास नहीं है।’

पीएम मोदी बोले- ममता दीदी को जय श्रीराम के आह्वान से दिक्कत है, दुर्गा जी की प्रतिमा के विसर्जन से दिक्कत रही है, ये पूरा बंगाल पहले से जानता है। लेकिन अब दीदी को तिलक से दिक्कत है। अब दीदी को भगवावस्त्र से दिक्कत है और तो और अब दीदी के लोग चोटी रखने वालों को राक्षस कहने लगे हैं।

-पीएम ने कहा, ‘ममता दीदी जिस तरह यूपी और बिहार के लोगों के खिलाफ दुश्मनी की भाषा बोल रही हैं, वो उनकी राजनीतिक समझ पर सवाल पैदा कर रहा है। दीदी आप ये भूल रही हैं कि आपने सीएम के नाते संविधान की शपथ ली हुई है। भारत का संविधान आपको इसकी इजाजत नहीं देता कि आप दूसरे राज्यों का इस तरह अपमान करें।’

पश्चिम बंगाल में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पहले चरण की वोटिंग होने के बाद दीदी की बौखलाहट और बढ़ गई है। कल ही दीदी ने देश के कई नेताओं को संदेश भेजकर मदद की अपील की है। जो लोग दीदी की नजर में बाहरी हैं, टूरिस्ट हैं, जिन्हें वो कभी मिलने तक का समय नहीं देती थीं, अब उनसे समर्थन मांग रही हैं।’

-प्रधानमंत्री बोले- धमकी और गालियां देने वाली दीदी कह रही हैं- Cool Cool! दीदी, तृणमूल, कूल नहीं, बंगाल के लोगों के लिए शूल है। बंगाल को असहनीय पीड़ा देने वाला शूल है तृणमूल। बंगाल को रक्तरंजित करने वाला शूल है तृणमूल। बंगाल के साथ अन्याय करने वाला शूल है तृणमूल।

 

यह भी देखे:-

यूपी में आईपीएस अफसरों के बम्पर तबादले,ए सतीश गणेश वाराणसी और असीम अरुण कानपुर के पहले पुलिस कमिश्नर...
ब्रिक्स के मंच से भारत ने दुनिया को किया आगाह, दूर-दूर तक होगा अफगानिस्तान के संकट का असर
पहली बार टॉप इंटरनेशनल बाइक रेसिंग मोटोजीपी ग्रिड 2023 - राइडर प्रोफाइल यहां देखें
4 सप्ताह बढ़ जाएगी गर्भपात की सीमा, विधेयक को राज्यसभा ने भी दी मंजूरी
गौतमबुद्धनगर --जनपद में 6 इंस्पेक्टर के हुए तबादले, एक कोतवाल लाइन हाज़िर
रोटरी क्लब ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान
बजट 2019 से होम बायर्स क्यों हैं निराश? , पढ़ें पूरी खबर
पूरे परिवार संग काशी पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, शाम को गंगा आरती में होंगे शामिल
1 अप्रैल से इन बैंकों मे बदल जायेंगे नियम, कहि इनमें आपका बैंक तो नही!
जाति और मुख्य जनगणना एक साथ होना मुश्किल, जानें क्यों?
Monsoon Update: मानसूनी बादलों ने पकड़ी रफ्तार, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, व्यापक बारिश से ...
भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता के साथ विजय महोत्सव 2022 का आगाज
करोड़ों रुपए के जीएसटी घोटाले में एक आरोपी गिरफ्तार
अतिक्रमण को लेकर जगत फ़ार्म व्यापार मंडल समिति गंभीर,  व्यापारियों से की बातचीत 
कोरोना के चलते अनाथ हुए बच्‍चों के मामले को स्‍वत: संज्ञान लिया, राज्‍यों को तुरंत राहत देने का दिया...
राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार को बड़ा झटका