यूपी में मास्क न लगाने वालों पर होगी कार्रवाई, शासन ने द‍िए सख्‍त न‍िर्देश

लखनऊ । कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले देखते हुए शासन स्तर से सतत निगरानी की जा रही है। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने सभी जिलाधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए कान्टेक्ट ट्रेसि‍ंग, टेस्टि‍ंग और सर्विलांस में प्रगति लाने की जरूरत है। बाहरी प्रदेशों से रेल, सड़क और हवाई मार्ग से आने वालों की चेकि‍ंग हो। संदिग्ध मामलों में आरटीपीसीआर टेस्ट अवश्य कराया जाए।

लोकभवन में बुधवार को आयोजित बैठक में हालात की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग होम आइसोलेशन में जा रहे हैं। इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से फोन करके उनका हालचाल लेते रहें। सर्विलांस टीम होम विजिट करके अपडेट लेती रहे और गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जाए। कमांड सेंटर पर प्रतिदिन डीएम, एसपी और सीएमओ की बैठक हो, जिसमें टेस्टि‍ंग, कान्टेक्ट ट्रेसि‍ंग, सर्विलांस और इनफोर्समेंट की प्रगति की समीक्षा की जाए। उन्होंने मास्क न पहनने और शारीरिक दूरी का पालन न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि अन्य जिलों से रेफर किए जाने वाले कोविड संक्रमित मरीजों की रवानगी से पहले संबंधित जिले के सीएमओ और इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर को पहले ही सूचित कर दें, ताकि बेड सहित इलाज के सभी आवश्यक इंतजाम पहले से सुनिश्चित हो सकें। इसके साथ ही टीकाकरण को बढ़ाना देने का भी निर्देश दिया। पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव गृह, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने कोविड संक्रमण की अद्यतन स्थिति, संक्रमण को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों तथा टीकाकरण की प्रगति आदि की जानकारी दी।

यह भी देखे:-

योग और स्वास्थ्य, पाद-मूल- शक्ति-विकासक, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
गर्भवती महिला के लिए फरिश्ता बनी पुलिस
Sidharth Shukla Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला... नम आंखों से मां ने दी विदाई
स्वदेश शर्मा का शवदान: GIMS Medical College को चिकित्सा शिक्षा के लिए अमूल्य योगदान
विलुप्त होने के कगार पर: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सोन चिरैया को बचाएं, भूमिगत बिजली केबल पर विचार करें
यूपी में रोपे गए 25.51 करोड़ पौधे : लक्ष्य पूरा होने पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों का जताया आ...
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में महंत नरेन्द्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि पुलिस हिरासत में
KBC 13: 1 करोड़ के सवाल पर पहुंचीं दृष्टिहीन महिला कंटेस्टेंट
प्रेमिका का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर किया वायरल, पहुंचा हवालात
बाइडन के विशेष दूत बोले, सामरिक के साथ जलवायु परितर्वन के खिलाफ लड़ाई में भारत एक बड़ा भागीदार
सीबीएसई बोर्ड 12 वीं की टॉपर मेधावी छात्रा रीतिका रौसा को किया सम्मानित
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर यातायात डायवर्जन, वाहन चालक ध्यान दें
हॉस्पिटल में महिला की मौत पर हंगामा, परिवार ने हॉस्पिटल व स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप
कानपुर सेंट्रल स्टेशन : ट्रेन मे थे लगभग 1.40 करोड़ रुपये, पंचायत चुनाव मे थी खपाने की योजना, जीआरपी...
क्या आपको कोरोना हुआ था? लंबे समय के लिए शरीर में बन जाएगी एंटीबॉडी 
यूनाइटेड काॅलेज ऑफ़ एजुकेशन मे ‘‘समाचारलेखन’’ पर अतिथि व्याख्यान सम्पन्न