असम चुनाव : कामरूप में बोले शाह- अंदर ही अंदर लड़ाई लगाना राहुल बाबा की पार्टी का काम है

असम के कामरूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंदर ही अंदर लड़ाई लगाना कांग्रेस पार्टी का काम है। असम और बंगाल के लोगों के बीच झगड़ा लगाना, अपर और लोअर असम के बीच झगड़ा लगाना, बोडो और नॉन बोडो के बीच झगड़ा लगाना, ट्राइब और नॉन ट्राइब के बीच झगड़ा लगाना राहुल बाबा की पार्टी की पहचान है।

 

अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा ने अपना घोषणापत्र बदरुद्दीन अजमल के अनुसार बनाया है। अजमल जैसे नेता के साथ, क्या कांग्रेस घुसपैठ रोक सकती है? अजमल की नजर सीमा पर है। अजमल, आप दिवास्वप्न क्यों देखते हैं, आपको कोई चाबी नहीं मिलेगी।

 

असम के कामरूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अंदर ही अंदर लड़ाई लगाना उनका काम है। असम और बंगाल के लोगों के बीच झगड़ा लगाना, अपर और लोअर असम के बीच झगड़ा लगाना, बोडो और नॉन बोडो के बीच झगड़ा लगाना, ट्राइब और नॉन ट्राइब के बीच झगड़ा लगाना राहुल बाबा की पार्टी की पहचान है। अमित शाह ने कहा कि कामरूप जिला और हाजों के अंदर हमने 3740 गरीबों के मकान बनाए हैं, जिनमें 1200 से ज्यादा अल्पसंख्यक भाइयों के मकान हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1700 मकान बनाए गए हैं।

शाह ने कहा, हमने वादा किया है कि असम और नॉर्थईस्ट के बैंबू को कागज में और अन्य दूसरे उत्पादों में परिवर्तित करके असम की जनता को आत्मनिर्भर बनाने का काम करेंगे। असम के हर गांव में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। असम भारत का स्पोर्ट हब बनें, इसलिए 2038 के एशियाई खेलों के लिए गुवाहाटी को तैयार करने का काम किया जाएगा।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक रैली में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) असम को फिर से घुसपैठियों का अड्डा नहीं बनने देगी। उन्होंने एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से कड़े शब्दों में कहा कि भाजपा पिछले पांच वर्षों के दौरान उनके द्वारा अतिक्रमण की गई जमीन को सफलतापूर्वक मुक्त कराने के बाद असम को फिर से घुसपैठियों का अड्डा नहीं बनने देगी।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध नगर कोरोना अपडेट : बढ़ रहे हैं मरीजों की संख्या , अब तक 10 की मौत
पुलिस ने लाईसेन्सी रिवाल्वर चोरी करने वाले अभियुक्तो को गिरफ्तार किया
राहुल गांधी का ट्विटर पर बड़ा कदम, इन 50 लोगों को किया अनफॉलो, क्या है तैयारी?
राममंदिर निर्माण के पहले चरण का काम पूरा, कर्नाटक के ग्रेनाइट और मिर्जापुर के सैंड स्‍टोन से ढाली गई...
CORONA SPECIAL UPDATE : 24 घंटे के अन्दर जमातियों की सूचना दें, नहीं तो होगी कठोर कार्यवाही
पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर लुटेरा गिरफ्तार
टूटते रिश्तों को जोड़ रहा एफडीआरसी: शारदा यूनिवर्सिटी के सहयोग से पारिवारिक विवादों का समाधान
बसपा पूरी ताकत से लड़ेगी पंचायत चुनाव, जिला पंचायत सदस्य के अधिकृत प्रत्याशी उतारने की तैयारी
गौतमबुद्ध नगर पंचायत चुनाव : आज़ाद समाज पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची 
माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद बच्चों महिलाओं में खाद्य पदार्थ का वितरण
योग और स्वास्थ्य : वात निरोधक समूह के योगासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
जेवर एयरपोर्ट: क्षेत्रफल में विश्व का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा
भुवनेश्वर कुमार को ICC ने चुना 'प्लेयर ऑफ द मंथ', रिषभ पंत और आर अश्विन भी चुने गए थे बेस्ट खिलाड़ी
यू.पी. रेरा ने 6 जिलों में ₹2009 करोड़ के निवेश वाली 9 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
UP Board Result 2021: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जल्द, इन वेबसाइट्स पर कर पाएंगे चेक
Grenowest Ramleela : श्री राम ने रामसेतु बना कर लंका पर की चढ़ाई मेघनाद-कुंभकर्ण का हुआ वध