आम लोगों को मिल सकती है बड़ी राहत; अब नीचे आ सकते हैं पेट्रोल, डीजल व LPG के दाम

नई दिल्ली, पीटीआइ। पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस के दाम आने वाले समय में कमी देखने को मिलेगी क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में नरमी आई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह बात कही। उल्लेखनीय है कि पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले महीने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। इसके साथ ही हाल के हफ्तों में एलपीजी की कीमतों में भी प्रति सिलेंडर 125 रुपये की बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि पेट्रोल और डीजल के दाम में पहले ही एक सप्ताह में तीन बार कटौती हो चुकी है। एलपीजी के दाम में भी आने वाले समय में गिरावट देखने को मिलेगी। इससे देश के आम लोगों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है जो इन वस्तुओं की ऊंची कीमतों की वजह से फिलहाल परेशान हैं।

हालांकि, फरवरी महीने के समाप्त होने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में स्थिरता देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों के दाम के एक निश्चित रेंज में रहने की वजह से घरेलू स्तर पर सोने एवं चांदी की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली। वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतों में नरमी आने से घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में तीन बार में अब तक करीब 60-61 पैसे की कटौती हो चुकी है।

अधिकारी ने कहा, ”ट्रेंड इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आने वाले कुछ समय में दाम में किसी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं होगी। यहां तक कि हम और कटौती देख सकते हैं।”

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.56 रुपये प्रति लीटर पर है जो एक समय में 91.17 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इसी तरह शहर में एक लीटर डीजल का भाव 80.87 रुपये पर है।

अधिकारी ने कहा कि आने वाले हफ्तों में एलपीजी के दाम में भी कमी देखने को मिली।

पेट्रोलियम वितरण कंपनियां हर दिन सुबह छह बजे पूरे दिन के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की 15 दिन की औसत कीमत के आधार पर निर्धारित किया जाता है। दूसरी ओर, एलपीजी सिलेंडर के दाम हर महीने की पहली तारीख को तय होते हैं।

अधिकारी ने कहा कि एलपीजी के दाम अब ऊपर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा, ”एलपीजी की 819 रुपये की वर्तमान कीमत पिछले साल के समान अवधि के 858 रुपये की कीमत से कम है।”

यह भी देखे:-

पाकिस्तान कश्मीरी छात्रों को दाखिला और छात्रवृत्ति अपने भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए देता...
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, 7.4% जीडीपी ग्रोथ के साथ आगे बढ़ रहा देश— भाजपा...
अगर आप एयरटेल कस्टमर हैं , तो अच्छी खबर है
उद्योगों के लिए किसानों से जमीन खरीदने को शनिवार से गांवों में लगेगा शिविर
रायन इंटरनेशनल स्कूल का संस्थापक दिवस एवं अलंकरण समारोह सम्पन्न
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने किया संन्यास  लेने का एलान 
KSHITIJ 2024: ग्रेटर नोएडा में आर्किटेक्ट्स का भव्य जमावड़ा
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
स्पर्श स्पोर्ट्स लीग का भव्य समापन, विजेताओं को ट्रॉफी और सम्मान पत्र प्रदान
पार्कों व ग्रीन बेल्ट के रखरखाव में लापरवाही पर आठ कॉन्ट्रैक्टरों को नोटिस
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में घुसपैठ की साजिश नाकाम, सेना ने मार गिराया एक आतंकवादी
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस
"पाकिस्तान ने ही तालिबान को पाला-पोसा है, वही है अफगानिस्तान का पड़ोसी, हर गतिविधि पर भारत-अमेरिका क...
यूपी के गाजियाबाद में मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं पर जानलेवा हमला
'MS Dhoni ने टीचर के पोस्ट के लिए किया अप्लाई, जानिए क्या है पूरा मामला
दिल्ली : सरकारी स्कूलों में छठी से नौवीं के ऑनलाइन दाखिले शुरू, दिशा-निर्देश जारी