RBI Grade B Result: आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 की मार्कशीट और कटऑफ अंक जारी, ऐसे करें चेक
RBI Grade B Result: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने आज यानी कि 31 मार्च, 2021 बुधवार को आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 मार्कशीट और कटऑफ अंक (RBI Grade B phase 1 marksheet and cutoff marks) जारी कर दिए हैं। ऐसे में जो भी उम्मीदवार मार्कशीट और कटऑफ लिस्ट मार्कशीट का इंतजार कर रहे थे, वे आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने फर्स्ट फेज की लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपने संबंधित मार्कशीट को आरबीआई की आधिकारिक साइट rbi.org.in पर देख सकते हैं। बता दें कि RBI ग्रेड बी परिणाम 2021 फेज वन परीक्षा के लिए14 मार्च 2021 को घोषित किया गया था।
आरबीआई ग्रेड फेज 1 मार्कशीट और कटऑफ मार्क्स चेक करने के लिए उम्मीदवारों को मार्कशीट और कट ऑफ मार्क्स चेक करना चाहते हैं, वेआरबीआई की आधिकारिक साइट rbi.org.in पर जाएं। इसके होम पेज पर उपलब्ध अवसर सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 मार्कशीट पर क्लिक करें। इसके बाद नए खुले पेज पर उपलब्ध अंकों के कट ऑफ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन विवरण दर्ज करें। इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसके बाद मार्कशीट और कटऑफ अंक को डाउनलोड करके भविष्य के लिए रख ले सकते हैं।
RBI Grade B Phase 1 cut off 2021: सामान्य कैटेगिरी
जनरल अवेयरनेस- 16
रीजनिंग- 12
इंग्लिश लैंग्वेज- 6
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड- 6
कुल मार्क्स- 66.75
इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने फेज 2 परीक्षा के लिए पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया था। RBI ग्रेड बी फेज 2 की परीक्षा 2021 आज यानी कि 31 मार्च कल 1 अप्रैल, 2021 को आयोजित होगी। इसके अलावा आरबीआई भर्ती परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।