व्हीलचेयर पर दिखा मुख्तार अंसारी, मोहाली कोर्ट में पेशी के दौरान पंजाब सरकार पर लगाया फंसाने का आरोप

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को बुधवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। व्हीलचेयर पर मुख्तार अंसारी को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान मुख्तार का नया पैंतरा भी सामने आया। अभी तक जिस पंजाब पुलिस पर मुख्तार को बचाने का आरोप लग रहा था, उसी पर मुख्तार ने फंसाने का आरोप लगाया।

मोहाली कोर्ट में पेश करने के बाद मुख्तार अंसारी को मोहाली में दर्ज मामले की चार्जशीट की कापियां दी गईं। मामले की अगली सुनवाई 12 अप्रैल को होगी। कोर्ट से निकलते समय मीडिया के सवालों पर मुख्तार ने कहा कि पंजाब सरकार उसे फंसा रही है। उसके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किये गए। कोर्ट में पेशी के बाद मुख्तार को दोबारा रोपड़ जेल भेज दिया गया।

यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के मुकदमे और उनकी कस्टडी ट्रांसफर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 26 मार्च को फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था कि अंसारी को दो हफ्ते के अंदर उत्तर प्रदेश की जेल में शिफ्ट करना होगा। पंजाब सरकार की दलीलों से कोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ था।

पंजाब के जेल मंत्री को आदेश का इंतजार
यूपी भेजने के सवाल पर पंजाब के जेल मंत्री ने कहा कि कोर्ट का आर्डर लेकर यूपी पुलिस आए और उसे ले जाए। जेल मंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा ने कहा कि अभी तक जेल के पास मुख्तार अंसारी को लेकर कोई कोर्ट का आर्डर नहीं आया है। जो भी आर्डर आएगा उसी के अनुसार मुख्तार को हैंडओवर कर दिया जाएगा। पंजाब पुलिस तक आर्डर पहुंच जाने के सवाल पर रंधावा ने कहा कि मुख्तार अंसारी जेल में है। पुलिस की कस्टडी में नहीं है। पुलिस विभाग अलग है। हमारा विभाग जेल है। जेल के पास आदेश आएगा तो उसी के अनुसार काम करेंगे। हमारे पास पुलिस आर्डर लेकर आएगी तो हम उसे हैंड ओवर कर देंगे।

यूपी में 14 आपराधिक मामलों में कस्टडी की जरूरत
14 आपराधिक मुकदमों के लिए यूपी सरकार को अंसारी की कस्टडी की जरूरत है। जनवरी 2019 से अंसारी पंजाब की जेल में है। वहां उसे जबरन वसूली मामले में नामजद किया गया था। यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि अंसारी की अनुपस्थिति के कारण यूपी में मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पा रही है।

यूपी सरकार की याचिका पर पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर अंसारी को यूपी सरकार की हिरासत में देने से इनकार किया था। पंजाब सरकार ने इसका कारण अंसारी के स्वास्थ्य बताया था। जेल अधीक्षक के माध्यम से दायर हलफनामे में कहा गया था कि अंसारी कथित तौर पर उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अवसाद, पीठ दर्द और त्वचा की एलर्जी से पीड़ित है।

यह भी देखे:-

दिल्ली : पटाखे नहीं, मौसम है प्रदूषण के लिए अधिक जिम्मेदार: स्टडी
गौतम बुध नगर में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, जानिए क्या रहा मतदान प्रतिशत
Success Mantra: सफ़ल होने के लिए मज़बूत इरादे होना बहुत ज़रूरी , पढ़ें ये रोचक कहानी
समाज को स्वरोजगार के बेहतर विकल्प दिलाएगा गुर्जर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन
भारतीय किसान यूनियन बलराज ने लखीमपुर खीरी के मृतक किसानों को दी श्रद्धांजलि 
देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 18 हजार मामले, 193 लोगों की मौत
गणतंत्र दिवस परेड 2022 में भाग लेंगें गलगोटियाज विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स
प्रॉपर्टी डीलर से कार लूट का प्रयास, बदमाशों ने की फायरिंग
पब्लिक इण्टर कालेज जहाँगीरपुर के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
यूपी : सीएम योगी आज करेंगे कैबिनेट बैठक, वाराणसी व कानपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर भी विचार संभव
नहर में गिरी तेज रफ़्तार कार , कार में सवार लोगों की ऐसे बचाई गई जान , पढ़ें पूरी खबर 
कल का पंचांग, 2 मई 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
जानें- आज से कहां हो रहा अनलॉक, किन राज्‍यों में बढ़ा लॉकडाउन? जानें अपने प्रदेश का हाल
2047 तक हर मंडल को एक विश्वस्तरीय एयरपोर्ट देने का मुख्यमंत्री का संकल्प
Coronavirus India: देश में कोरोना के 35 हजार से अधिक मामले, 97.65 फीसद पहुंचा रिकवरी रेट
प्रख्यात मधुमेह रोग विशेषज्ञ  FACE  की प्रतिष्ठित फैलोशिप से सम्मानित, अमेरिका में हुआ कन्वेंशन समार...