जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल: ऑनलाइन ज़ूम इवेंट होली के रंग बच्चों के संग
रंगों का त्योहार होली और धुलंडी भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर वर्ष की तरह इस भी होली का पर्व हमारे विद्यालय जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी ग्रेटर नॉएडा ऑनलाइन बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें हमारे नन्हे मुन्ने छात्रों ने बड़े उत्त्साह के साथ भाग लिया। छात्रों ने रंगारग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जैसे होली की कहानी हास्य कविता होली पर परिचय नृत्य गीत आदि। होली की रंगबिरंगी पोशाकों ने कार्यक्रम को चार चाँद लगा दिए। सभी ने गुंजिआ के साथ अपने ही घरों में खूब आनंद लिया। छात्रों का उत्साह और मन मोहने वाली प्रस्तुति देखकर मन आनंद विभोर हो गया। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ रेनू सहगल जी ने ऑनलाइन ज़ूम के मंच पर आकर छात्रों का उत्साह बढ़ाया और कोरोना के केसेस को ध्यान में रखते हुए सभी को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया और होली की शुभकामनाएँ दी ।
