यूपीपीएससी में चयनित होने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सुमित नागर को किया सम्मानित

बिलासपुर: यूपीपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करके शहरी एवं ग्रामीण विकास विभाग में चयनित होने पर कनारसी गांव निवासी सुमित नागर को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संरक्षक संजय भैया का नेतृत्व में बिलासपुर स्थित एच. एस. गार्डन पर ट्रॉफी व फूलमालाओं से सम्मानित किया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ. प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं का अभाव नही रहा है। ग्रामीण क्षेत्रो से भी बच्चे अच्छे- अच्छे पदों पर आसीन हो रहे है। प्रवीण भारतीय ने बताया कि दनकौर क्षेत्र के कनारसी गांव निवासी सुमित नागर ने कड़ी महनत व लग्न से यूपीपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करके शहरी एवं ग्रामीण विकास विभाग में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रवीण भारतीय ने बताया कि क्षेत्र को अलग पहचान दिलाने पर सुमित नागर का शनिवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने ट्रॉफी व माला पहनाकर स्वागत किया। प्रवीण भारतीय ने कहा कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन समाज के होनहार छात्रों को व समाज की प्रतिभाओं को इसी तरह सम्मानित करके उनका मनोबल बढ़ाती रहेगी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर, प्रदेश संरक्षक संजय भैया , प्रेम प्रधान, त्रिलोक नागर, राकेश नागर, हरेन्द्र भाटी, श्रवण नेता, कपिल कसाना, फिरे नम्बरदार, रिंकू बैसला, कृष्ण नागर, संजय भाटी, गजन भाटी, अजयपाल सिंह, शोएब सैफी, अनिल नागर, सुनील नागर, अजीम ख़ान आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

शारदा केयर हेल्थसिटी में दुर्लभ ड्यूल ट्यूमर की सफल मिनिमली इनवेसिव सर्जरी, महिला को मिली नई ज़िंदगी
रास्ता अवरुद्ध होने पर भड़के ग्रामीण, रोका ईस्टर्न पेरिफेरल का कार्य
शारदा यूनिवर्सिटी में "Belliatus" की धूम: पूर्वोत्तर की संस्कृति, संगीत और स्वाद का रंगारंग संगम
हेल्थ एटीएम से झट से अपने स्वास्थ्य का ब्योरा जान सकेंगे ग्रेनोवासी
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर बैठक
मेट्रो पिलर से टकराई स्कॉर्पियो, एक छात्र की मौत, चार आईसीयू में
REI Expo to bring new hopes for the renewable energy sector in India
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला जनसुनवाई एवं पोषण पंचायत का आयोजन, अध्यक्षता डॉ. मीनाक्षी भराला ने की
सूरजपुर प्राचीन कालीन बाराही मेला का आगाज, लोक नृत्यों में झलकी राजस्थानी संस्कृति
भारत पहुंची डेनमार्क की प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने की अगवानी
यमुना प्राधिकरण के गाँव अब बनेंगे स्मार्ट विलेज
ग्रेटर नोएडा के रयान इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा जाह्नवी मित्तल ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-1
चेरी काउंटी सोसायटी में सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के साथ जनसंवाद प्रोग्राम का आयोजन
उमंग 2083 में सिटी पार्क खचाखच, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
निरंजन नागर लगातार तीसरी बार बने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष, लोगों ने किया भव्य स्वा...
भारत शिक्षा एक्सपो 2024 में आई टी एस द एजुकेशन ग्रुप के विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग