केवीएस: पहली कक्षा में दाखिले की दौड़ एक अप्रैल से शुरू, 19 तक ऑनलाइन कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

देश के सभी 1247 केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2021-22  के लिए पहली कक्षा में ऑनलाइन दाखिला विंडो एक अप्रैल से खुल रही है। अभिभावकों को 19 अप्रैल शाम 7 बजे  तक आवेदन पत्र भरने का मौका मिलेगा।

 

19 अप्रैल तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, कुल तीन मेरिट जारी होंगी
ऑनलाइन आवेदन पत्र के आधार पर 23 अप्रैल को पहली मेरिट सूची जारी होगी। जबकि 30 अप्रैल को दूसरी और 5 मई को तीसरी मेरिट सूची आएगी। यदि कोई अनारक्षित सीट खाली रहती है तो 3 से 5 मई तक उन पर दाखिले होंगे।

 

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, केंद्रीय विद्यालय के स्कूलों में पहली कक्षा में दाखिला सीट केंद्र सरकार के विभिन्न श्रेणियों के आरक्षण समेत अन्य नियमों के तहत पूरी तरह मेरिट से मिलेगी। अभिभावक केवीएस और मोबाइल एप पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 5 वर्ष से लेकर 7 वर्ष (31 मार्च तक ) तक होनी जरूरी है। दिव्यांग छात्र को स्कूल प्रिंसिपल की सहमति से आयुसीमा में दो वर्ष की छूट मिल सकती है। केंद्रीय विद्यालय में आगामी सत्र 2021 में दाखिले की सारी प्रक्रिया 31 मई तक पूरी करनी होगी। इसके अलावा शिक्षा के अधिकार के  अंतर्गत व अनुसूचित जाति-जनजातीय व पिछड़ा वर्ग में प्रवेश के लिए पर्याप्त आवेदन पत्र न मिलने पर दूसरी अधिसूचना जारी कर सकता है।

अन्य कक्षाओं में सीट की उपलब्धता पर दाखिला
दूसरी कक्षा से लेकर अन्य कक्षाओं में दाखिला स्कूल में उपलब्ध खाली सीटों के आधार पर होगा। इसके लिए 8 से 15 अप्रैल तक ऑफलाइन मोड से दाखिला आवेदन पत्र भरना होगा। यदि इन कक्षाओं में कोई सीट खाली होगी तो संबंधित स्कूल 19 अप्रैल को दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी करेगा। इसके आधार पर 20 से 27 अप्रैल तक अभिभावकों को स्कूलों में जाकर दाखिला लेना होगा।

मेरिट को सार्वजनिक करना अनिवार्य
सभी स्कूलों को दाखिले की मेरिट सूची सार्वजनिक करनी अनिवार्य होगी। इसमें ओबीसी, एससी, एसटी, दिव्यांग, सिंगल गर्ल, डिफेंस व केंद्रीय कर्मचारी वर्ग के तहत दाखिला सीट अलॉट होने की जानकारी शामिल होगी। इसका मकसद दाखिला प्रकि्रया को पारदर्शी बनाना है॥ 2020 में केवी में दाखिले के लिए ओबीसी आरक्षण नियम लागू हो चुका है। एक सेक्शन में सिर्फ 40 छात्रों को ही दाखिला मिलेगा।

10वीं कक्षा का बोर्ड रिजल्ट जारी होने के 10 दिन के भीतर ही 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। जबकि 20 दिन में मेरिट लिस्ट जारी करनी पड़ेगी। 11वीं कक्षा में दाखिला प्रक्रिया के लिए स्कूलों और अभिभावकों को रिजल्ट जारी होने के बाद 30 दिन का समय मिलेगा।

 

यह भी देखे:-

केंद्र तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग के अलावा किसी भी अन्य प्रस्ताव पर चर्चा को तैयार- नरेंद...
चंद्रयान-3 : रहस्यमयी जानकारियां जुटाने में लगा रोवर प्रज्ञान, इसरो ने साझा की जानकारी
कैप्‍टन अमरिंदर सिंह का सीएम पद से इस्‍तीफा, कहा- मेरा अपमान किया गया
बिकरू कांड : UPSTF को मिली बड़ी कामयाबी, विकास दुबे को पनाह देने वाले गिरफ्तार
NEET SS 2021: अगले साल से होगा पैटर्न में बदलाव, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद केंद्र ने लिया फैसला
कोरोना अपडेट : शासन से जारी आंकड़ो के अनुसार गौतमबुद्धनगर के लिए बहुत ही राहत भरी खबर
छात्रों ने मतदान करने का लिया शपथ
राहुल गांधी की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर से बातचीत, भारत की वर्तमान स्थिति पर अमेरिका की खामो...
UNGA अध्यक्ष ने कहा- संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा और ताकत से उठाए पाकिस्तान; बताया फलस्तीन ज...
स्वतंत्रता दिवस: फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते दिल्ली में आज बंद रहेंगे ये मार्ग, कल मेट्रो स्टेशनों की ...
भाजपा का जेवर मंडल में प्रशिशक्षण शिविर शुरू 
देश भक्ति गायिका प्रियंका चौधरी को मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किया सम्मानित
2.4 डिग्री सेल्सियस की ठंड में "स्कूल यूनिफॉर्म" पाकर खिले उठे बच्चों के चेहरे...
रोल बॉल चैंपियनशिप में जेबीएम ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने जीता मेडल
इण्डिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में तीन दिवसीय SATTE 2024 की हुई शुरूआत
3 साल बाद हत्या का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, एनकाउंटर में हुआ घायल, 15 हज़ार का है ईनाम