सर्व शिक्षा अभियान के तहत निकली स्कूल चलो अभियान रैली

नोएडा : आज प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हरौला में सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान की जनपद स्तर की रैली का आयोजन किया गया | रैली में जिलाधिकारी महोदय श्री बी. एन. सिंह जी , मुख्य विकास अधिकारी महोदय अनिल कुमार , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाल मुकुंद प्रसाद, तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी तथा सभी ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे | जिलाधिकारी बी.एन सिंह ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उनको मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया तथा अपने हाथों से बच्चों को बैग वितरित किये |

डीएम ने बच्चों को अध्यापकों से सवाल पूछने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि जब भी आपको कुछ न आ रहा हो तो तुरंत आप अपने अध्यापक से सवाल पूछिए। साथ ही डीएम ने शिक्षकों से भी अपील की कि वे अपना कर्तव्य निभाते हुए बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए पूरे तन-मन-धन से शिक्षण कार्य करते रहें |

दादरी विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक तेजपाल नागर भी रैली में उपस्थित हुए तथा बच्चों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया | विधायक तेजपाल नागर ने फीता काटकर रैली का शुभारम्भ किया | रैली में शिक्षकों और सभी बच्चों ने पूरे उत्साह से भाग लिया तथा सर्व शिक्षा अभियान के विभिन्न नारों को बोलते हुए रैली नोएडा सेक्टर-5 से निकलते हुए सेक्टर-8 , सेक्टर-9, सेक्टर-10 की झुग्गियों से होते हुए वापस हरौला विद्यालय में पहुंची, रास्ते में खड़े अभिभावकों और अन्य निवासियों ने रैली का स्वागत किया तथा शिक्षकों के संपर्क करने पर बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने हेतु सहमति जताई तथा शत प्रतिशत नामांकन में सहयोग करने के लिए भी कहा | रैली वापस स्कूल पहुँचने पर सभी बच्चों को जलपान कराया गया | रैली की समाप्ति पर विधायक तेजपाल ने बच्चों और शिक्षकों को संबोधित किया तथा बच्चों को बैग वितरित किये ।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध विवि में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्या...
बैक्सन होम्योपैथिक कॉलेज और जीबीयू ने मनाया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
सेंट जोसेफ में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस
कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता: बीते 24 घंटे में संक्रमण के 41 हजार से अधिक मामले, 460 लोगों की मौत
समसारा विद्यालय ने सीबीएसई के 2023-24 के 10 वीं व 12वीं के नतीजों में किया उत्तम प्रदर्शन
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर हरित विश्वविद्यालय में "मानव गरिमा और समानता उत्सव" — विधिक जागरूक...
भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर जवानों के साथ दिवाली मनाने नौशहरा सेक्टर पहुंचे PM मोदी
एकेटीयू में दो डीन की होगी नियुक्ति, कार्यपरिषद की 42वीं बैठक, लिये गये कई महत्वपूर्ण फैसले
मेराकी 2025: जीएनआईओटी में युवाओं के आत्मविकास और नेतृत्व का भव्य संगम
ईशान शिक्षण संस्थान के संस्थापक ई.ओपी अग्रवाल का निधन, जिनकी प्रेरणादायक यात्रा और अनकहे-अनसुने किस्...
प्राथमिक विद्यालय चचूरा में शिक्षक संकुल मासिक बैठक का हुआ आयोजन
NEET UG 2021: नीट यूजी परीक्षा 12 सितंबर को ही होगी, सुप्रीम कोर्ट ने बदलाव की मांग याचिका खारिज की
शारदा एंव इस्तांबुल युनिवर्सिटी के बीच हुआ एमओयू साइन
House Rent Allowance में हुआ डबल इजाफा, अब इस कैटेगरी में होगा पेमेंट
विकसित भारत 2047: प्रतिभूति बाजार से वित्तीय क्रांति की ओर, लॉयड ग्रुप के आयोजन में SEBI और NSE का स...
जीएनआईओटी कॉलेज में कॉरपोरेट जगत के सम्मानित सलाहकारो की बैठक का आयोजन किया गया