DATA STORY: ठगी से बचने के लिए सोच-समझकर बनाएं पासवर्ड, दुनिया में इनका होता है सबसे अधिक इस्तेमाल

नई दिल्ली। मौजूदा समय में हम बैंकिंग, ई-मेल या कई चीजों को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड का प्रयोग करते हैं। पासवर्ड बनाते समय हम कई बुनियादी बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, जिसका खामियाजा हमें बाद में उठाना पड़ता है। साधारण और याद रहने वाले पासवर्ड चुनने की वजह से हम सुरक्षा के कई मापदंडों की अनदेखी कर देते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि अपना पासवर्ड मजबूत बनाएं।

सिक्योरिटी अप्लीकेशन प्रोवाइडर नार्थ पास की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले पासवर्ड को हैक करना बेहद आसान है। रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले पासवर्ड की सूची में पहले स्थान पर 123456 पासवर्ड है। इसे 2,543,285 लोग प्रयोग करते हैं। इसे क्रैक करने में एक सेकेंड से भी कम का समय लगता है। वहीं दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला पासवर्ड 123456789 है। इसे 961,435 यूजर इस्तेमाल करते हैं। इसे भी क्रैक करने में एक सेकेंड से कम का समय लगता है। picture1, password,12345678, 111111 पासवर्ड सबसे ज्यादा प्रयोग किए जाने वाले पासवर्ड की सूची में क्रमश: तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर है। इन्हें क्रमश: 371,612, 360,467, 322,187, 230,507 यूजर इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा iloveyou, princess, pokeman, superman, dragon,moneky जैसे पासवर्ड भी पॉपुलर और बेहद कम समय में क्रैक किए जाने वाले पासवर्ड की सूची में शामिल हैं।

यह भी देखे:-

गौ-वंश की रक्षा के लिये समर्पित एक हॉस्पिटल
बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ने क्लीनिक का फीता काटकर किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दिया रिपोर्ट कार्ड, बोले - 350 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर सत्ता में आएंगे
योग सप्ताह के तीसरे दिन तहसील सदर, ब्लॉक बिसरख एवं जनपद में विभिन्न स्थानों पर हुआ योग कार्यक्रम आय...
अखिल भारतीय किसान सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी
कोविड-19 के कारण जेईई (एडवांस्ड) 2021 स्थगित
किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
यूपी विधानसभा चुनाव : भाजपा हाईकमान का फैसला, किसानों के बीच जाकर माहौल सुधारेंगे सांसद
सरकार के निर्देश पर अमेठी जनपद में आज तीसरे चरण की वैक्सिनेशन शुरू
बिजली चोरी और अधिकारीयों की मिलीभगत के खिलाफ श्री सनातन धर्म ट्रस्ट ने सौंपा ज्ञापन
मिशन 2022: योगी के चेहरे पे लड़ा जाएगा चुनाव, पीएम ने लगा दी मुहर, पढें पूरी रिपोर्ट
SCHOOL REOPEN IN UP : सीएम योगी ने दिए कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखने के सख्त निर्देश
जहांगीरपुर श्री रामायण मेला रामलीला : सीता की रक्षा में जटायु ने दिए प्राण
मिशन रोजगार: दीपावली से पहले सीएम योगी का युवाओं को बड़ा तोहफा
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम मनीष वर्मा ने सुनी जनता की शिकायत
भारत के साथ दुनिया के 190 देशों ने किया आसन और प्राणायाम