Lockdown 2021 Latest Update: होली से कोरोना फिर बेकाबू, महाराष्ट्र-पंजाब के बाद दिल्ली ने बढ़ाई चिंता; कई शहरों में लॉकडाउन

नई दिल्ली, एजेंसियां। Lockdown 2021 Latest Update, देश में होली से ठीक पहले एक बार फिर से कोरोना बेकाबू हो रहा है। इसके मद्देनजर कई राज्यों में कोरोना को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों से फिर चिंता बढ़ने लगी है। पिछले साल के बाद दिल्ली में पहली बार एक दिन में कोरोना के 1500 से अधिक मामले सामने आए हैं। देश के जिन राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं वहां देश के कुल मामलों के 80 फीसद मामले दर्ज हैं। इनमें से 74 प्रतिशत मरीज तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में हैं। इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मप्र में भी हर दिन केस बढ़ रहे हैं। इस बीच देश के कई शहरों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध बढ़ाए जा रहे हैं।

देश के इन शहरों में लगाया गया लॉकडाउन

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई शहरों में लॉकडाउन प्रतिबंधों को लगाया गया है। इसमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के कई शहर शामिल है। इन दोनों ही राज्यों में कोरोना वायरस के मामले सबसे ज्यादा सामने आए हैं।

महाराष्ट्र- नांदेड़ और बीड में लगा लॉकडाउन

कोरोना से सबसे ज्यादा पीड़ित महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दो और जिलों- नांदेड़ और बीड में लॉकडाउन लगा दिया है। इन जिलों में लॉकडाउन आज(26 मार्च) से 4 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान जरूरी सामानों की दुकानें सुबह 7 बजे दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। इसके साथ ही बाजार, स्‍कूल, जिम, होटल, मॉल, सिनेमा हॉल को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा महाराष्ट्र में पहले ही नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है।

मध्य प्रदेश के 7 शहरो में हर रविवार लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर के साथ अब बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगौन और रतलाम में भी रविवार को लॉकडाउन रहेगा। हर शनिवार रात दस बजे से प्रतिबंध लागू हो जाएंगे हो जाएगा, जो सोमवार सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। इन जिलों में 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

यह भी देखे:-

पैसे के लेनदेन में दोस्तों ने ली दोस्त की जान !
एसटीएफ के हत्थे चढ़े रणदीप गैंग के दो सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में थे वांटेड
सड़क जाम करने वाले किसान नेताओं को सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक, गांव बसाना है तो बसाएं लेकिन दूसरों की ज...
आस पहल से जरूरतमंद बच्चों के चेहरे खिले, सर्वोदय ममता फाउंडेशन ने बांटी किताबें व फल
शिवलीला के मंचन के साथ धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई ग्रेटर नोएडा का आगाज
Monsoon Update: मानसूनी बादलों ने पकड़ी रफ्तार, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, व्यापक बारिश से ...
श्री आदर्श रामलीला मंचन सूरजपुर में राम-जानकी मिलन और सीता स्वयंवर का भावुक मंचन
नोएडा प्राधिकरण का भ्रष्टाचार के खिलाफ नई मुहीम : इन नम्बरों पर कर पर कर सकते हैं शिकायत, पढ़ें
एनकाउंटर केस में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अर्जी कोर्ट ने की ख़ारिज , एक बदमाश ने क...
बंगाल: शाह का ममता पर निशाना, बोले- जब तक दीदी हैं, तब तक नहीं जाएगा मलेरिया-डेंगू
यमुनाएक्सप्रेस वे पर सूटकेस में मिली युवती की लाश, पहचान की अपील
पांच दिवसीय भारत जल सप्ताह का समापन, उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले समापन संकल्प की शुरुआत है
ऑक्सीजन के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार 
महिला उन्नति संस्थान ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
दलित समाज ने धूमधाम से मनाई अटल जयंती
फीस जमा करने का दबाव ना बनाए शिक्षण संस्थान : ऋषभ शर्मा