असम, अरुणाचल प्रदेश और केरल में हल्की बारिश के आसार, जानें दिल्ली सहित अपने राज्य का हाल

नई दिल्ली। Weather Forecast Today: उत्तर भारत सहित देश के कई इलाकों में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। राजधानी दिल्ली में भी लगातार बदलाव हो रहे हैं। ठंडी हवाओं के साथ-साथ लोगों को सुबह शाम की ठंड का एहसास एक बार फिर से होने लगा है। देश में मार्च की शुरुआत में जिस तरह से गर्मी पड़नी शुरू हुई थी उससे तो यही लग रहा है कि होली के दिन मौसम काफी गर्म रह सकता है, लेकिन मौसम के अचानक करवट बदलने से तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की जा रही है।

पिछले दिनों लगातार कई राज्यों में आंधी-तूफान के हुई बारिश से मौसम काफी ठंडा हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते अभी कुछ दिन और देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। हालांकि, कुछ राज्‍यों में पिछले कई दिनों से सामान्‍य तापमान में बढ़ोत्‍तरी दर्ज हो सकती है।

असम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप सहित यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी हुई।

जम्‍मू कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में मौसम होगा खराब

रिपोर्ट के मुताबिक, जम्‍मू कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सप्ताह के अंत में मौसम खराब हो सकता है। दरअसल, यहां पर बारिश की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते यहां पर मौसम में थोड़ा बदलाव दर्ज होगा।अधिकतम तापमान 32-38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया जा रहा है हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्‍यादा नहीं रहने की मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है।

यूपी, राजस्‍थान, पंजाब, हरियाणा समेत चंडीगढ़ में ऐसा रहेगा मौसम

बताया जा रहा है कि दिल्‍ली में इस हफ्ते तापमान में बढ़ोतरी होगी और राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, पंजाब, हरियाणा समेत चंडीगढ़ में भी यही स्थिति रहने की संभावना जताई जा रही है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

स्काईमेट वेदर के अनुसार उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। यह पश्चिमी हिमालयी भागों की तरफ बढ़ रहा है और उम्मीद है कि 27 मार्च की रात से उसका प्रभाव उत्तर भारत के पहाड़ों पर दिखना शुरू हो जाएगा। दक्षिणी पाकिस्तान और इससे सटे गुजरात के कच्छ क्षेत्र पर एक विपरीत चक्रवाती सिस्टम भी बना हुआ है। वहीं तटीय कर्नाटक पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है और इस सिस्टम से केरल तक एक ट्रफ रेखा सक्रिय है।

हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख में यहां होगी बारिश

उत्‍तर-पश्चिमी भारत के लिए जारी मौसम की चेतावनी में हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्‍तान और मुजफ्फराबाद में 28 और 29 मार्च को बिजली कड़कने के साथ-साथ कुछ जगहों पर ओले गिरने का अनुमान लगाया है।

इन राज्यों में चल सकती है लू

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान देश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा। उत्तर पश्चिम भारत के भागों में तापमान में व्यापक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। कोंकण गोवा और गुजरात के सौराष्ट्र तथा कच्छ में पारा तेजी से ऊपर जाएगा, जिसकी वजह सौराष्ट्र और कच्छ एवं कोंकण गोवा में एक दो स्थानों पर लू जैसी स्थितियां बन सकती हैं। वहीं ओडिशा में भी एक-दो स्थानों पर तापमान में व्यापक बढ़ोतरी की वजह से लू चल सकती है।

 

यह भी देखे:-

स्पर्श स्पोर्ट्स लीग का भव्य समापन, विजेताओं को ट्रॉफी और सम्मान पत्र प्रदान
पेरिफेरल एक्सप्रेस पर सड़क हादसा, दो पुलिसकर्मी समेत तीन घायल
LOCK DOWN का उलंघन करने वालों पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस सख्त
वेतन की मांग को लेकर वीवो के कर्मचारियों का हंगामा
जब आजम खां पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने वाले DM की हुई दूल्हे की तरह विदाई, ऐसे उमड़ी भीड़
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया
ऑपरेशन थिएटर में गैंगरेप का मामला:अस्पताल में पीड़िता की मौत, भाई को लिखकर बताया था- डॉक्टर अच्छे नही...
दिल्ली में लौट रहा है "हॉर्न ओके प्लीज़" का 15वां एडिशन, स्वाद और संगीत का धमाकेदार संगम
शहर हो गए ख़ाली प्यारे, अब शहर कौन बनाएगा : राजेश मिश्रा
रिपब्लिक भारत चैनल के एंकर विकास शर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस
UP Election: उप्र में मुख्यमंत्री पद के लिए प्रियंका होंगी कांग्रेस का चेहरा, अकेले सभी सीटों पर चुन...
ग्रेटर नोएडा ,जहांगीरपुर में दिखा भारत बंद का असर
बारिश के लिए किया गया विशेष हवन- यज्ञ का आयोजन
Coronavirus Live: देश में कोरोना के मामलों में 91 फीसदी की गिरावट, रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार
2024 के बजट से प्रमुख निष्कर्ष, बता रही हैं सीए फाल्गुनी श्रीवास्तव
शीर्ष अदालत की टिप्पणी: ‘हर मामला सुप्रीम कोर्ट में नहीं लाया जा सकता’