भारतीय रेलवे ने बताया- कितनी ट्रेनें प्रभावित और कितनी हुई रद, जानें

नई दिल्ली, एजेंसियां। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने कई संगठनों के साथ मिलकर शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया है। यह भारत बंद सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। संयुक्‍त किसान मोर्चा के मुताबिक, किसान आंदोलन के 120 दिन पूरे होने पर ‘भारत बंद’ किया जा रहा है। हजारों की संख्‍या में किसान दिल्‍ली की सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस, लेफ्ट, समेत कई विपक्षी दलों ने बंद का समर्थन किया है।

संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार, 26 मार्च को ‘संपूर्ण रूप’ से भारत बंद रहेगा और किसान नेता दावा कर रहे हैं कि दिल्ली के अंदर भी भारत बंद का प्रभाव देखा जाएगा। वहीं, राजधानी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। बता दें कि दुकानें, माल आदि प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की गई है। पंजाब में सड़क व रेल यातायात को बाधित करने करने के साथ ही दूध और सब्जियों की भी सप्लाई बाधित रहेगी। नीचे जानें क्या रहेगा बंद और क्या खुला रहेगा…

पंजाब और हरियाणा में रेल यातायात किसानों, कृषि मजदूरों, कमीशन एजेंटों, ट्रेड यूनियनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के विरोध के रूप में बुरी तरह प्रभावित हुआ और साख ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी चक्काजाम किया गया है।

-भारतीय रेलवे ने बताया, ‘प्रदर्शनकारी पंजाब और हरियाणा के 31 स्थानों पर बैठे हैं, जो दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर डिवीजन में रेल आवाजाही को प्रभावित कर रहे हैं। 32 स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित, 4 शताब्दी ट्रेनें रद हैं।

-भारत बंद के समर्थन में राहुल गांधी ने किया ट्वीट। उन्होंने लिखा, भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय व अहंकार का अंत होता है। आंदोलन देशहित में हो और शांतिपूर्ण हो!

-बिहार: विधानसभा में हुए हंगामे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने आज बिहार बंद का आह्वान किया है। मुजफ्फरपुर में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर अपना विरोध जताया।

 

 

यह भी देखे:-

देश के तीन करोड़ नौकरीपेशों लोगों को बड़ा तोहफा, बजट में बड़ी टैक्स छूट का ऐलान
युवक की गला रेतकर हत्या, पत्नी लापता
एक देश एक राशन कार्ड: दिल्ली में यूपी-बिहार के 87 प्रतिशत लोगों को मिला लाभ
मेहंदी लगाने वालों हाथों ने जीता शूटिंग का खिताब
रिक्शा चालक के ऊपर पेड़ गिरा मौत
गलगोटियास विश्वविद्यालय ने बायोमटेरियल्स और टिशू इंजीनियरिंग में नवाचारों पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय...
कल का पंचांग - 20 नवंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
शारदा हॉस्पिटल: कोरोना से जंग जीतने वाले मरीजों के लिए बजाया गया ताली , बरसाए गए फूल
लखनऊ : सुनवाई के लिए मुख्तार को कोर्ट में पेश करने का आदेश, अगली सुनवाई 11 को
जहरीली शराब पीने से चार की मौत, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश
’’अभी भीड़-भाड़ से दूर रहें, सतर्कता से ही होगा कोरोना दूर’’ : धीरेंद्र सिंह
चौकी परिसर में व्यापारी पर हमले का आरोपी गिरफ्तार , एसएसआइ व चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
गौतम बुध नगर में भाजपा द्वारा जिला पंचायत के प्रत्याशी घोषित किए, देखें सूची
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के सदस्यों ने मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों के बीच किया कम्बल का वितरण
आज से दौड़ेगी लखनऊ मेट्रो, सुबह सात से शाम सात तक होगा संचालन, शनिवार-रविवार को रहेगी बंद
Metroman E Sreedharan: जल्द आएंगे राजनीति मे मेट्रो मैन ई श्रीधरन, जानें- इनके बारे में