युवाओं को झटका, वीडीओ 2018 की भर्ती परीक्षा सरकार ने क्यों किया रद्द?

सरकारी भर्ती परीक्षाएं और निरस्तीकरण एक दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। या यूं परीक्षाओं का रद्द होना भर्ती प्रक्रिया की ही अगली कड़ी बन गई है। जो नियुक्ति पत्र मिलने से ठीक पहले पूरी की जाती है। किसी भी भर्ती प्रक्रिया में सरकार चाहे हर काम धीमी गति से करे। लेकिन परीक्षाओं को रद्द करने का काम ठीक समय पर पूरा कर लिया जाता है। पिछले कुछ सालों में शायद ही ऐसी कोई सरकारी भर्ती होगी जो अपने समय पर पूरी हुई हो। जिसे कोर्ट कचहरी का चक्कर ना लगाना पड़ा हो। जिसमें कुछ धांधली ना हुई हो। लेकिन ये बात क्यों लिखी जा रही है?

दरअसल अब से तीन साल पहले यानी वर्ष 2018 की बात है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस साल ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक के पदों के लिए विज्ञप्ति निकाली थी। दिसंबर, 2018 के 22 व 23 तारीख को इनकी परीक्षाएं भी हुईं। इसके बाद सब सुना पड़ गया। कोई सूचना नहीं, कोई कार्रवाई नहीं। परीक्षार्थी अपनी नियुक्ति का इंतजार करते रहे। कई बार इसे लेकर धरना प्रदर्शन भी हुआ। हर तरह से नियुक्ति पूरी करने के लिए आवाज उठी।

क्यों हुआ निरस्त, नहीं बताई वजह:

अब तीन साल 2021 में सरकार ने इन युवाओं की बात सुन ली। सरकार को ख्याल आया कि ये भर्ती निकली थी। अब इसकी अगली प्रक्रिया पूरी करनी है। तो सरकार ने परीक्षा ही निरस्त कर दिया। अब इस भर्ती की मुंह ताक रहे युवाओं को परिणाम मिल गया है। एक झटके में लाखों नौजवानों की मेहनत को निरस्तीकरण की प्रक्रिया में समेट दिया गया है। गत बुधवार यानी 24 मार्च को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक सूचना विज्ञप्ति जारी कर इसका ऐलान किया है। इसमें परीक्षा निरस्त क्यों किया जा रहा है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। बस कहा गया है कि “आयोग द्वारा प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 को निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया है।

जब से यह खबर आई है ट्विटर पर हैशटैग का तूफ़ान आया हुआ है। युवा नेताओं और मंत्रियों को अपने ट्वीट में टैग कर रहे हैं। उनसे जवाब मांग रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया गया? भर्ती पूरी करने की मांग हो रही है। बहरहाल परीक्षाओं के निरस्तीकरण की सूची में एक और भर्ती शामिल हो गई है।

यह भी देखे:-

दिल्ली : श्मशान घाट पर नहीं मिली जगह तो पार्किंग की जमीन पर हो रहा शवों का अंतिम संस्कार
पीड़ित से अच्छा बर्ताव करता है किडनैपर तो नहीं दी जा सकती उम्रकैद: सुप्रीम कोर्ट
"राष्ट्र का निर्माण आत्म अनुशासन से ही संभव" - सौम्य श्रीवास्तव, गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेटर नोएड...
कुत्ते को पीटने का वीडियो वायरल, अभिनेत्री रवीना टंडन ने की कार्रवाई की मांग
शोध: पेट्रोल-डीजल की तरह सीएनजी भी खतरनाक, हवा में बढ़ा रही नाइट्रोजन ऑक्साइड
भाजपा बिसरख मंडल युवा मोर्चा ने युवा संवाद एवं कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया
सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति ने स्वतंत्र सेनानी जसवंत भाटी की वीरांगना माता जगमाली देवी का किया सम्मा...
चीन पर बढ़ रहा कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच का दबाव, वैज्ञानिक कर रहे स्पष्ट सबूतों की मांग
यूपी पुलिस भर्ती 2021 : दरोगा बनना चाहते है तो ये खबर आपके लिए है, जानें योग्यता, सैलरी, आवेदन समेत ...
इंटरनेट स्पीड: पाकिस्तान जैसे देश से रहा पीछे भारत , देखें पूरी लिस्ट
महिला उन्नति संस्था की पहल: दीपावली पर मिट्टी के दीये खरीदने की अपील
खिलौना मेले का उद्घाटन, मोदी बोले- बच्चों के विकास में खिलौनों की भूमिका को समझें माता-पिता व अध्याप...
Breaking Hindi News LIVE: कोरोना के चलते एम्स ने स्थगित की INI-CET PG 2021 प्रवेश परीक्षा
निरंकुश इंटरनेट मीडिया को भारी पड़ेगी मनमानी, केंद्र सरकार कर रही कार्रवाई की तैयारी
यूपी में खत्म होगा लॉकडाउन:  एक-दो दिन में जारी होगी नई गाइडलाइन
बारिश, जलजमाव और जाम ने बढ़ाई टेंशन, जलभराव रोकने के लिए करोड़ों रुपए खर्च के दावों बारिश ने धो दिया