भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकती है T20 सीरीज, रिपोर्ट्स में किया गया दावा

ICC T20 World Cup 2021 में भारत और उसकी चिरप्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान को आमने-सामने देखा जा सकता है, लेकिन इससे पहले खबर आ रही है कि भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से द्विपक्षीय इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत हो सकती है। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंध बहाल हो सकते हैं, क्योंकि दोनों देश इस साल तीन मैचों की टी20 मैचों की सीरीज खेल सकते हैं।

पाकिस्तानी ऊर्दू अखबार डेली जंग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और पाकिस्तान इस साल टी20 मैचों की एक छोटी सी सीरीज खेल सकते हैं। अखबार ने उच्चपदस्थ सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी मुल्क भारत के साथ एक द्विपक्षीय सीरीज खेलने पर विचार कर रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने पहले तो इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया, लेकिन बाद उन्होंने कहा है कि उन्हें इसके लिए (सीरीज) तैयारी करने को कहा गया है।

सूत्रों ने कहा है कि दोनों टीमों केवल तीन ही मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भाग ले सकती है और इसके लिए छह दिन के विंडो की तलाश की जा रही है, क्योंकि भारतीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त है। अखबार ने दावा किया है और कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच अगर सीरीज की शुरुआत होती है तो भारतीय टीम पाकिस्तान के दौरे पर आएगी, क्योंकि पिछली बार जब 2012-13 में दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज थी, तो पाकिस्तान टीम ने भारत का दौरा किया था।

हालांकि, पीसीबी के चेयरमैन एहसान मनी ने कहा है कि इस सीरीज को लेकर अभी तक किसी ने भी उनसे संपर्क नहीं किया है और ना ही इस संबंध में भारतीय बोर्ड ने उनसे बातचीत की है। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान ने 2012-13 के बाद से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली हैं, लेकिन दोनों टीमें आइसीसी के टूर्नामेंटों में एक-दूसरे के खिलाफ खेलती आ रही हैं।

यह भी देखे:-

जीएनआईओटी संस्थान में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन
ग्रेटर नोएडा में चल रही नशे की फैक्ट्री पर दिल्ली पुलिस का छापा, चार अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार
बसपा नेता की संपत्ति का केयरटेकर बनकर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार
Tokyo Olympics के सिल्वर मेडलिस्ट रवि कुमार दहिया को क्यों कहा जाता है शांत तूफान, जानिए
Lockdown:शिवराज सिंह के मंत्रिमंडल का विस्तार, 5 मंत्रियों ने ली शपथ
श्री साई अक्षरधाम मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति का माहौल, सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन
हिन्दू युवा वाहिनी ने मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन
शारदा विश्वविद्यालय में कम्प्यूटिंग, संचार और इंटेलिजेंट सिस्टम पर इंटरनैशनल सेमिनार का आयोजन
जम्मू-कश्मीर: नवरात्र के मौके पर रोशनी से जगमग श्री माता वैष्णो देवी मंदिर
ग्लोबल एसोसिएशन फॉर कॉर्पोरेट सर्विसेज द्वारा कंपनी मंथन कार्यक्रम
राहत की बात : टीका लगवा चुके लोगों पर कोरोना का वायरस बेदम, खतरा हुआ कम
कलाकार,साहित्यकार व पत्रकार , समाज को नई दिशा प्रदान करती है - विनोद तकिया वाला , स्वंतत्र पत्रकार
लॉकडाउन खत्म, शुरू हुआ अनलॉक-1, गृह मंत्रालय ने जारी किया गाइड लाइन
जीएल बजाज में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 पर नेशनल कॉन्क्लेव, नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को समग्...
28 सितंबर को "महिला उन्नति अवार्ड 2019" का होगा आयोजन
केंद्र तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग के अलावा किसी भी अन्य प्रस्ताव पर चर्चा को तैयार- नरेंद...