बॉडी का पावरहाउस है लिवर, हेल्‍दी रखने के लिए ऐसा होना चाहिए Diet Plan

लिवर का सही तरीके से काम न करने पर कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। आपका लिवर हमेशा अच्‍छी तरह से काम करे इसलिए उसे अच्‍छी डाइट देनी जरूर है

लिवर हमारे शरीर का एक प्रमुख अंग है। यह पाचन क्रिया में मदद करने के साथ ही कई महत्वपूर्ण कार्य भी करता है। लिवर न केवल रक्त को शुद्ध करता है बल्कि यह रक्त शर्करा के स्तर को भी नियंत्रित रखता है। यह भोजन को पचाने, पोषक तत्वों को स्टोर करने और बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करता है।

इसके अलावा लिवर एल्ब्यूमिन और पित्त जैसे पाचक एंजाइम भी बनाता है। ये एंजाइम मेटाबोलिक दर को निर्धारित करते हैं। लिवर के इतने जरूरी कार्यों के कारण इसे स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपकी जीवनशैली के साथ ही आहार भी अच्छा होना चाहिए। आइए जानते हैं लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट प्लान।

लिवर को कैसे रखें हेल्दी

फाइबर का सेवन

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आहार में अधिक से अधिक फाइबर वाले खाद्य पदार्थ शामिल करें। साबुत अनाज, साबुत अनाज की ब्रेड, फल, सब्जियां, ओट्स और ब्राउन राइस फाइबर के अच्छे स्रोत हैं।

सलाद खाएं

सलाद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खीरा, चुकंदर, टमाटर सहित कई अन्य कच्ची सब्जियों को सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। तीनों समय के भोजन में पर्याप्त मात्रा में सलाद का सेवन जरूर करें।

अधिक न खाएं

एक ही बार अधिक भोजन करने के बजाय थोड़ी मात्रा में कई बार में खाएं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और लिवर पर दबाव न पड़ने के कारण यह स्वस्थ रहता है।

प्रोटीन खाएं

डाइट में अधिक प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ शामिल करने से लिवर स्वस्थ रहता है। दाल, सोयाबीन, दही और अंडे प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। इन्हें अपने दैनिक आहार में जरूर शामिल करें। ऐसा मांस खाएं जिसमें फैट कम हो और वह लीन हो।

किस चीज से बचें :

ऐसे खाद्य पदार्थ न खाएं जिसमें वसा, चीनी और नमक उच्‍च मात्रा में हों। फास्ट फूड और रेस्तरां के फ्राइड फूड से दूर रहें। कम सोडियम वाले खाद्य पदार्थ चुनें और कम या बिना नमक वाले खाद्य पदार्थ खाएं। सुनिश्चित करें कि जो दूध लें रहे हैं वह (स्किम) या कम वसा वाला (1%) हो।

इसके अलावा जीवनशैली और आहार में बदलाव करने से भी लिवर स्वस्थ रहता है। अनहेल्दी खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए और स्वस्थ रहने के लिए हमेशा हेल्दी फूड खाना चाहिए।

  • सुबह 8:00 बजे: एक गिलास गुनगुना पानी
  • ब्रेकफास्ट सुबह 9:00 बजे: वेजिटेबल सैंडविच के दो टुकड़े या एक कटोरी वेजिटेबल ओट्स
  • मिड मॉर्निंग 11-11: 30 बजे: एक कटोरी सीजनल फल या नारियल पानी
  • दोपहर का भोजन 1:30 से-2: 00 बजे: लगभग 60 ग्राम ब्राउन राइस, दो टुकड़ा मल्टीग्रेन ब्रेड, एक छोटी कटोरी दाल, मौसमी सब्जी
  • शाम 4:00 बजे : सीजनल फल, सब्जी या सलाद
  • देर शाम 6:00 बजे: मुट्ठी भर मेवे
  • रात का खाना 8: 30-9 बजे: वेजिटेबल क्विनोआ या मल्टीग्रेन ब्रेड के दो टुकड़े, एक छोटी कटोरी दाल, सीजनल सब्जियां

 

यह भी देखे:-

तीन सड़क हादसों में एंबुलेंस को एंडेवर कार ने टक्कर मारी. अनियंत्रित कंटेनर पलटा, टैंकर ने बाइक सवार...
डेयरी संचालक ने ठेकेदार से मांगी दस लाख रंगदारी, पहुंचा जेल
स्वास्थ्य मंत्रालय : देश में दूसरी लहर अब भी जारी, हिल स्टेशनों में उड़ रही हैं कोरोना नियमों की धज्...
कोरोना काल मे की गई जनसेवा के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नेफोमा टीम को किया सम्मानित ।
Coronavirus Live: देश में कोरोना के मामलों में 91 फीसदी की गिरावट, रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार
School Reopening 2021: राजधानी के स्कूलों में सीनियर कक्षाओं के छात्रों को 1 सितंबर से खोले जाने की...
फ्लैट से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार
गौतमबुद्धनगर के डीएम के सीयूजी नंबर हैक कर साइबर अपराधी ने प्रयागराज के डीएम को किया फोन, एक साल बाद...
मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम की उतारी आरती
दलित समाज ने धूमधाम से मनाई अटल जयंती
किसान आंदोलन को लेकर राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- ‘वे असत्य, अन्याय पर अड़े, हम एक...
55 घंटे में गिरी BJP सरकार,HD कुमारस्वामी होंगे कर्नाटका के नए मुख्यमंत्री
ग्रेनो ने निर्भया को दिल से किया याद, जी.एल. बजाज व ज्वाला ने किया साईक्लोथोन का आयोजन
DU Exam Form 2021: यूजी, पीजी और प्रोफेशनल के स्टूडेंट्स के लिए डीयू ने जारी किया नोटिफिकेशन, 28 फरव...
समाजवादी पार्टी बुलन्दशहर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राहुल यादव के जिलाध्यक्ष बनने के बाद समाजवादी पार्...
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा में नव प्रवेशित MBBS छात्रों के लिए White Coat समारोह आयोजि...