भारतीय मूल के इस डॉक्टर को मिला अमेरिका में कोरोना के कहर को थामने का जिम्मा

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइेडन के नए सर्जन जनरल भारतीय- अमेरिकी विवेक मुर्ति ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कोरोना वायरस को खत्म करना है।सर्जन जनरल चुने जाने के बाद विवेक मूर्ति ने ट्वीट कर कहा, सर्जन जनरल के रूप में एक बार फिर सेवा करने के लिए सीनेट द्वारा पुष्टि किए जाने के लिए मैं बेहद आभारी हूं। हमने पिछले एक वर्ष में एक देश के रूप में बड़ी कठिनाइयों का सामना किया है। मैं हमारे देश को शानदार और हमारे बच्चों के बेहतर भविष्य को बनाने में मदद करने के लिए आपके साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं।

अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार को वोटिंग से विवेक मुर्ति को सर्जन जनरल चुना। विवेक मूर्ति के समर्थन में 57 अमेरिकी सीनेटर्स ने वोट किया, जबकि 43 सीनेटर्स ने उनके नाम पर संतुष्टि नहीं जताई। इस तरह बहुमत के साथ भारतीय-अमेरिकी मूर्ति को बाइडेन का सर्जन जनरल नियुक्त किया गया। डॉ मूर्ति ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान सर्जन जनरल के रूप में काम किया था लेकिन 2017 में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें पद से हटा दिया था।

मूर्ति के परिवार के कुछ लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। मूर्ति ने सीनेटर्स के समक्ष कहा कि वह आम लोगों को स्पष्ट, विज्ञान-आधारित मार्गदर्शन बताकर लोगों और परिवारों की रक्षा करने में मदद करना चाहते हैं। अमेरिकी लोगों को मास्क पहनने से जैसे सुरक्षात्मक उपायों के लिए राजी करना उनके लिए एक कठिन चुनौती होने वाली है। इससे पहले, मूर्ति ने बाइडेन के कोरोनावायरस सलाहकार बोर्ड के सह-अध्यक्ष के रूप में कार्य किया. कहा जाता है कि मूर्ति राष्ट्रपति के काफी करीबी हैं।

यह भी देखे:-

गोष्ठी व ईको मेला के जरिए पॉलिथीन से बचने को किया जागरूक
राहुल ने बुलाई विपक्षी दलों की बैठक, सरकार के खिलाफ साझा रणनीति पर होगी चर्चा
कैप्‍टन अमरिंदर सिंह का सीएम पद से इस्‍तीफा, कहा- मेरा अपमान किया गया
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रिमतो का आंकड़ा 230 पहुंचा, पढ़ें विस्तृत जानकारी
सोशल मीडिया कानून: फेक न्यूज़ और अफवाह फैलाने पे होगी जेल, होगी कानूनी कार्रवाई
ऑटो एक्सपो - द मोटर शो 2023 का हुआ समापन, वाहनों के इस महाकुम्भ में उमड़ी रिकॉर्ड तोड़ दर्शकों की भीड़...
डायबीटीज़ के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए डॉ. अमित गुप्ता हुए सम्मानित
कोरोना वारियर चौक के नाम से जाना जाएगा ग्रेनो वेस्ट का ये गोल चक्कर, पढ़ें पूरी खबर
कोरोना की दूसरी लहर ढा रही कहर, 12 दिनों में दोगुनी हुई संक्रमण की दर, 24 घंटे में 2,71,204 नए मामले...
Lara Dutta को इंदिरा गांधी के रूप में देख हैरान लोग, बोले- ‘मेकअप आर्टिस्ट को नेशनल अवॉर्ड मिलना चाह...
महिला उन्नति संस्था भारत की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, महिलाओं को जागरूक कर रही है संस्था 
वेब पोर्टल और यूट्यूब चैनलों पर FAKE NEWS चलाने वालों पर सुप्रीम कोर्ट सख़्त, बोले- ये कुछ भी चला रह...
नवरात्र व रमजान के लिए तैयारी: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, सुरक्षा के साथ महामारी से बचाव पर ध्यान ...
सीबीएसई सहोदया कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय हिंदी वेबिनार का आयोजन
यूपी सरकार के साथ हुआ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का अनुबंध, अब ये सुविधाएं भी होंगी उपलब्ध
दिल्ली-एनसीआर में आक्सीजन कंसंट्रेटर व पल्स आक्सीमीटर की कालाबाजारी जारी, रेट सुनकर उड़ जाएंगे होश