आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, 1 अप्रैल से टोल टैक्स में बढ़ोतरी

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर करना अब थोड़ा महंगा होगा। कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहन से चलने वालों को इस एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स के रूप में पांच रुपये ज्यादा देना होगा। अब ऐसे वाहनों के लिए टोल टैक्स 595 रुपये के बजाए 600 रुपये होगा। एक अप्रैल से यह दरें हल्के व्यावसायिक वाहन, भारी माल वाहन व मिनी बस के लिए भी लागू होंगी। बस व ट्रक के लिए टोल दरों में कोई इजाफा नहीं किया गया है।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) बोर्ड ने वर्ष 2021-22 के लिए इन दरों को मंजूरी दे दी है। खास बात यह कि टोल टैक्स पर यूपीडा की ओर से दी जाने वाली 25 प्रतिशत की छूट इस साल भी जारी रहेगी। अगर यह  छूट बंद हो जाए तो एक्सप्रेसवे पर वाहनों का चलना और महंगा हो जाएगा। यह बढ़ोतरी थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर की गई है। यूपीडा ने टोल टैक्स वसूलने वाली एजेंसी को भी बदल दिया है। अब सहाकार ग्लोबल एजेंसी को दो साल के लिए ई टेंडर के जरिए टोल टैक्स वसूलने का जिम्मा दिया गया है।

खास बातें 
– 38 हजार वाहन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से प्रतिदिन गुजरते हैं
– इस साल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे चालू हो जाने पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहनों का ट्रैफिक और बढ़ेगा

वाहन प्रकार मौजूदा दरें नई दरें रुपये (वर्ष 2021-22 के लिए)
कार जीप, वैन 595 600
हल्के व्यवसायिक यान, हल्के माल वाहक यान मिनी बस 940 945
बस या ट्रक 1895 1895
भारी निर्माण कार्य मशीन वाहन 2900 2915
विशाल आकार यान 3720 3745

यह भी देखे:-

आज का पंचांग, 16 जून 2020, जानिए शुभ -अशुभ मूहर्त
शारदा विश्विधालय में अन्तार्ष्ट्रीय मोनोपॉज दिवस मनाया गया
सिग्मा-4 में बंदरों का आतंक: दहशत में लोग, बच्चों की सुरक्षा के लिए खुद संभाला मोर्चा
यूपी कैबिनेट के फैसले : हर ग्राम पंचायत में बनेंगे ग्राम सचिवालय, जनसंख्या नीति को मंजूरी
सीतापुर: मनी लांड्रिंग मामले में सपा सांसद आजम खां से जेल में कई घंटे तक पूछताछ
 GNIOT कॉलेज सामुदायिक रसोई ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए कैसे
किसान आन्दोलन के कारण रेलवे ने किया इन गाड़ियों का कैंसेलेशन व मार्ग परिवर्तन
डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट के बढ़ रहे केस, जानिए- किस राज्‍य में आए हैं कितने मामले
साथी छात्रा को गोली मारकर छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया
रबूपुरा रामलीला मंचन : राम को वनवास, भरत को मिला अयोध्या का राज
इनोवेशन एंबेसडर: स्कूली बच्चों को दी जाएगी इनोवेशन की सीख, जानें क्‍या है योजना
ईवी इंडिया एक्सपो 2024 का भव्य समापन: नवाचार और स्थिरता की ओर एक नई शुरुआत
पूरी फिल्मी है धनंजय सिंह की कहानी, कभी एनकाउंटर में मार गिराने का पुलिस ने किया था दावा
आईएचजीएफ दिल्ली मेला – स्प्रिंग 2026: ग्रेटर नोएडा में वैश्विक खरीदारों की चहल-पहल, निर्यातकों के लि...
कल का पंचांग, 18 जुलाई 2021 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
जून तक रोजाना 45 लाख कोविड टेस्ट करने का लक्ष्य: आइसीएमआर