विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चमके डीपीएस, ग्रेनो के विद्यार्थी 

डीपीएस, ग्रेनो के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम आलोकित किया है। बारहवीं कक्षा की मेधावी छात्रा नम्रता झा जेईई मेन-2021 में 99.98 परसेंटाइल प्राप्त करके यूपी टॉपर बनीं। डीपीएस, ग्रेटर नोएडा के चार छात्रों सातवीं कक्षा के पर्व जैन, आठवीं कक्षा के शुभांशु यादव, नवीं कक्षा के कण्व सहगल और दसवीं कक्षा के कार्तिकेय डिमरी  की विज्ञान परियोजनाओं  को ‘इंस्पायर अवॉर्ड’  के लिए चुना गया है, जो कि भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित एक प्रमुख कार्यक्रम है। प्रविष्टियों को जिला स्तरीय भागीदारी के लिए जूरी द्वारा भी चुना गया और छात्रों को अपनी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए दस हज़ार का नकद पुरस्कार भी मिला। दसवीं कक्षा के छात्र कार्तिकेय डिमरी ने ही भारत की सबसे बड़ी विज्ञान प्रतिभा खोज डिजिटल परीक्षा ‘विज्ञान मंथन’ के राज्य स्तरीय शिविर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है इस सराहनीय उपलब्धि के लिए तीन हज़ार रुपए नकद पुरस्कार से  और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती संध्या अवस्थी ने सभी विजेता बच्चों को बधाई दी और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ एवं उपलब्धियाँ वैज्ञानिक व नवीन सोच को बढ़ावा देती हैं तथा उनकी सराहनीय उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेंगी।उन्होंने इन उपलब्धियों के लिए अध्यापकों व अभिभावकों के प्रयासों को भी सराहा।

यह भी देखे:-

B.tech, MCA, MBA प्रथम वर्ष के सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में..
डीपीएस ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन
एक्यूरेट इंस्टीट्यूट के पी0जी0डी0एम0 के विद्यार्थियों द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन
जिला बाल सुधार केंद्र में प्रतियोगिता का आयोजन
गौतमबुद्ध विश्विद्यालय में  बिना देरी   शैक्षणिक सत्र 2020-21की शुरुआत  
वाराणसी में आज ‘मोदी-मोदी’: पूर्वांचल को मिलेगी कई परियोजनाओं की सौगात
नन्हक फाउंडेशन द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन
Petrol-Diesel Price on 30 Oct: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी
शारदा विश्वविद्यालय की प्रिया ने अखिल भारतीय क्वान-की-डो प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
गलगोटिया कॉलेज में "विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद" का सफल आयोजन
वनस्थली पब्लिक स्कूल में चल रहे इंटर स्कूल कंपटीशन के दूसरे और तीसरे दिन भी कई स्कूलों ने प्रतियोगि...
ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली का आयोजन
ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया दान उत्सव
शिक्षक दिवस : जिला विधालय निरीक्षक ने कुलभुषण शर्मा को किया सम्मानित
75 साल 75 बच्चे और 75 तिरंगा थीम पर   बिगिनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर मैं बड़ी धूमधाम से मनाया गया  स्वत...
एक्यूरेट कॉलेज में बिजनेस क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन