दिल्ली : प्रेम विवाह से नाराज लोगों ने किया बवाल, पांच गिरफ्तार, इलाके में तनाव

सराय काले खां इलाके में प्रेम विवाह से नाराज एक समुदाय विशेष के लोगों ने शनिवार रात जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने दूसरे समुदाय के युवक के घर के अलावा आसपास के कई घरों पर हमला बोल दिया। तलवार, लाठी-डंडों से लैस लोगों ने आधा घंटा तक बवाल काटा। गाड़ियों व घरों में तोड़फोड़ के अलावा जो भी चीज सामने आई तहस नहस  कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इलाके में भारी तनाव बना हुआ है।

 

एहतियात के तौर पर अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवक के परिजनों ने डर के मारे घर छोड़ दिया है। पुलिस ने दंगा फैलाने, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर 12 आरोपियों को नामजद किया है। इनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया है।

 

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरमान, शाहरुख, हसन अली, राजा व एक अन्य है। सुमित नाम के युवक का दूसरे समुदाय की खुशी अहमद के साथ चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 17 मार्च को दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। युवती के परिजनों की शिकायत पर सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने 18 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की।

इस बीच शनिवार को युवक-युवती थाने पहुंचे और बयान दिया कि उन्होंने शादी कर ली है। पुलिस ने दोनों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। पुलिस ने युवती के परिजनों को इस संबंध में जानकारी दे दी थी। वे मान गए, लेकिन युवती का भाई फरमान शादी को मानने को तैयार नहीं हुआ। उसने15 -20 युवकों के साथ रात करीब 11 बजे सुमित के घर पर हमला बोल दिया। पीड़ित परिवार के लोग गाजियाबाद में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के पास चले गए हैं।

यह भी देखे:-

जारचा पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
LIVE IND vs ENG 4th T20: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला
ताज महल के अंदर बम रखे होने की धमकी के बाद चला सर्च अभियान, नहीं मिला बम, फोन करने वाला गिरफ्तार
एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप: भारत के सात पदक पक्के, आज से शुरू हो रहा टूर्नामेंट
तेज रफ़्तार के कहर ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में 
ग्रेनो वेस्ट में चल रही माँ सीता रसोई का समापन
कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करने श्रीनगर पहुंचे अमित शाह
हज पर जाने के लिए टीके की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य, सऊदी सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी सूचना
यूपी: विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज खोलने को लेकर गाइडलाइन जारी, प्रवेश प्रक्रिया शुरू
वकील से मारपीट मामला : कार्यवाही से संतुष्ट नहीं वकील, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज की मांग पर अड़...
अक्टूबर और मार्च में बार-बार आ सकती है कोरोना की नई लहर, दूसरी लहर भी चलेगी लंबी
भारत ने लद्दाख में तैनात किया K-9 वज्र, एलएसी पर बढ़ेंगी मारक क्षमता
अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
यमुना प्राधिकरण की 86वीं बोर्ड बैठक: स्मार्ट विलेज से लेकर लॉजिस्टिक हब तक लिए गए बड़े फैसले
₹349 में पाएं हर दिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और कई फ्री ऑफर्स
मुख्यमंत्री योगी ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में जेवर विधानसभा को दिया एक नायाब तोहफा