COVID-19 : नहीं थम रहा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में आए रिकॉर्ड करीब 47 हजार नए केस, मौतों की संख्या ने भी बढ़ाई चिंता

देश में एक साल पहले वैश्विक महामारी ने दस्तक दी थी। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में आज से ठीक एक साल पहले इसी दिन जनता कर्फ्यू लगाया गया था… और आज एक साल बाद देश कोरोना संक्रमण से बुरी तरह जूझ रहा है। देश में लगातार कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में स्थिति विकराल होने के बाद कई तरह की पाबंदियां लगाईं गईं हैं।

देश में कोरोना के नए मामले हर दिन पिछले साल के रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इस साल सोमवार सुबह बीते 24 घंटे में पहली बार कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 46,951 नए मामले दर्ज किए गए। करीब पांच महीने बाद कोरोना के नए मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। वहीं कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या भी चिंता बढ़ा रही है। पिछले 24 घंटों में 212 से अधिक लोगों की जान चली गई। केंद्रीय मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पांच महीने के बाद सर्वाधिक मामले आए
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के रिकॉर्ड 46,951 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,16,46,081 पहुंच गए हैं। बता दें कि इस साल का सर्वाधिक आंकड़ा है, जबकि पिछले साल 6 नवंबर को 47,000 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए थे।वहीं पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा संक्रमण से 212 लोगों की जान चली गई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या 1,59,967 पहुंच गई है।
सक्रिय मामले तीन लाख के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 21,180 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,11,51,468 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आधी से भी कम रह गई है। वहीं पिछले कई महीनों बाद कोरोना के सक्रिय मामले मार्च में एक बार फिर तीन लाख के पार पहुंच गए हैं, जबकि इससे पहले सक्रिय मामले लगातार दो लाख से नीचे बने हुए थे। फिलहाल, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 3,34,646 हैं।

बता दें कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण जारी है। अब तक 4,50,65,998 लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है।

यह भी देखे:-

डबल मीनिंग कॉमेडी कर इस अभिनेता ने बनाई थी पहचान, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है नाम
बसपा पूरी ताकत से लड़ेगी पंचायत चुनाव, जिला पंचायत सदस्य के अधिकृत प्रत्याशी उतारने की तैयारी
यूपी: सरकारी दफ्तरों में सभी कार्मिकों की उपस्थिति अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किया दिशानिर्देश
‘सूर्य नमस्कार’ को तैयार टीम इंडिया, आज सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी
डिफॉल्टर आम्रपाली पर बैंकों और प्राधिकरण ने खूब की मेहरबानी
India Coronavirus Cases: पिछले 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या घटकर 15,786 हुई
दहेज वॉरियर्स का भी सम्मान जरूरी: प्रभान्शु नागर
इलेक्रामा 2023: 'वीमेन इन पावर' के दूसरा संस्करण का आयोजन शानदार रहा
लखनऊ : पानी में मिला कोरोना वायरस, तीन जगह लिए गए सैंपल, गंगा में शव मिलने के बाद शुरू हुई जांच
भारत ने वनडे सीरीज में श्रीलंका की लगाई लंका, ये सब पहली-पहली बार हुआ है
मुगल काल से 2017 तक गायब थी यूपी की असली पहचान, भाजपा ने दिलाई वापस: अमित शाह
बीटा 1 सेक्टर में पानी को लेकर तरसे लोग
ग्रेटर नोएडा : कोर्ट जा रहे वकील पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
बाबा साहेब के विचार हमारी प्रेरणा, दलित उत्थान के लिए संकल्पबद्ध – आकाश आनंद
उपराष्ट्रपति कल आएंगे गौतमबुद्धनगर यूनिवर्सिटी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
आम आदमी पार्टी, दादरी विधानसभा के लिए बिजली आंदोलन की शुरुआत