ग्रेटर नोएडा : “वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे” का आयोजन

ग्रेटर नोएडा : स्कूल ऑफ़ डेंटल साइंसेस,एन.एस.एस.सेल,शारदा यूनिवर्सिटी तथा अमरपुर पुष्प एन.जी.ओ. के संजोग से “वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे”, 20 मार्च 2021 को बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया ।इस दिन को पूरे विश्व के 130 देशों में मनाया जाता है। इस शुभ दिन के अवसर पर, एक फ्री डेंटल चैकअप तथा हेल्थ एजुकेशन कैंप का आयोजन बिसरख गांव के वासियों के लिए कराया गया।

इस दिन की महत्ता को समझते हुए स्कूल ऑफ़ डेंटल साइंसेस के डीन डॉ. एम सिद्धार्थ के नेतृत्व में पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री की ओर से डॉ स्वाति शर्मा, डॉ कुलदीप धनकर, एवं डॉक्टर साहिल ठक्कर की देखरेख में कैंप को आयोजित किया गया। अमर पुष्प एन.जी.ओ. की ओर से श्रीमती गीतांजलि कुशवाहा और श्री आशीष कुशवाहा और उनकी टीम ने अहम भुमिका निभाई।

डॉक्टरों की टीम ने एनजीओ में उपस्थित बच्चों, उनके परिवार व आसपास सभी लोगों को मुख संबंधी होने वाली बीमारियों से अवगत कराया एवं उनका निशुल्क चेकअप कराया गया ।उपस्थित जनों को बातचीत में यह भी बताया गया कि हमें नियमित तौर से ओरल चेकअप के लिए डेंटिस्ट के पास हर 6 महीने में जाना चाहिए, खाने में चीनी की मात्रा कम रखनी चाहिए जिससे उनके दांतो को समस्या नहीं होगी। सभी जनों को एक हेल्थकिट भी बांटी गई। लोगों को ब्रशिंग ,माउथवॉश तथा फ्लास, के सही उपयोग के बारे में बताया गया और इस्तेमाल कैसे करते हैं यह भी बताया।

अंत में डॉक्टरों की टीम ने बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जो की मस्ती और ज्ञान के भरपूर था कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के द्वारा कोरोनावायरस से बचने के लिए उपाय सही तरीके से मास्क लगाना हाथ धोना 2 गज की दूरी बनाए रखना चॉकलेट का प्रयोग कम करना इत्यादि बातें बताई गई जिससे यह बच्चे एक स्वस्थ और उज्जवल भविष्य के साथ भारत के उन्नति में अपना योगदान कर सकें।
इस शिविर में 100 से अधिक मरीजों का चेकअप किया गया । जरूरतमंदों को डेंटल अस्पताल की तरफ से उनके लिए चलाए जाने वाली निशुल्क बस सेवा से रेफर किया गया।
डॉक्टरों और एनजीओ की टीम को धन्यवाद देते हुए मरीजों ने भविष्य में आए ऐसे कार्यक्रमों के होने की आशा जाहिर की।

यह भी देखे:-

Made in India 5G: 5G के रेस मे टाटा ग्रुप भी दौड़ मे, एयरटेल के साथ मिलकर की बड़ी घोषणा!
क्या है पेगासस जासूसी मामला, जिसपर घिरी हुई है केंद्र सरकार, कौन हुआ हैकिंग का शिकार...जानें सबकुछ
महामंडलेश्वर अशोकानंद महाराज के आशीर्वाद संग "जिद्दी जाट" का ट्रेलर दिल्ली में भव्य रूप से लॉन्च
दिल्ली सहित इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज फिर से बंद, जानिए कब खुलेंगे
बेहद कम खर्चीला है ई-वाहनों का सफर ,पेट्रोल वाहनों की तुलना में 75 फीसदी कर सकते है बचत
एयरटेल उपभोगता को मिला खास तोफा
कश्मीर पर UNGA के मंच से झूठ फैला रहे इमरान खान- भारत, पाकिस्तान को करारा जवाब
जीएल बजाज में "तजुर्बा-2024" में छात्रों ने प्रस्तुत की ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप परियोजनाएं, नंदिनी दु...
'विराट' होंगे कोहली: 72 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, टी-20 के बनेंगे सबसे बड़े बल्लेबाज
कोरोना अपडेट : गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का कहर, आज भी आये मरीज , तीन इलाके सील
बिजली संकट : कोयले की कमी को सरकार ने बताया गलत, अंधेरे में नहीं डूबेगा देश
चीन में कोरोना की वापसी से दहशत: फिर से घरों में कैद हुए लोग, स्कूल बंद और उड़ानें हुईं रद्द
12वें दौर की सैन्य बातचीत के बाद बोले India-China, LAC पर जारी किया ये साझा बयान
AIMIM के जिलाध्यक्ष आज़ाद मालिक का सर्वसमाज ने किया स्वागत 
आईआईएमटी के छात्रों ने बनायी भारत की पहली स्वदेशी स्‍मार्ट दिव्‍यांग व्हील चेयर
विश्‍व में सबसे तेज:10 करोड़ कोविड वैक्‍सीन लगाने वाला देश बना भारत, 85 दिनों में हासिल किया मुकाम