Weight Loss Fruit: अनानास और खीरे के पानी से करें बढ़ते वज़न को कंट्रोल, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली, । गर्मी में हमारी खाने-पीने की आदतों में बेहद बदलाव आता है, हम ठंडे पेय और फ्रूट्स का ज्यादा सेवन करते हैं। इस मौसम में पसीना ज्यादा आता है इसलिए बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए ऐसे फूड्स की दरकार होती है जिसमें पानी की मात्रा अधिक हो। अनानास और खीरा दो ऐसे फ्रूट्स है जिसे गर्मी में लोग ज्यादा खाना पसंद करते हैं। ये बॉडी में पानी की कमी को पूरा करते हैं साथ ही पाचन दुरुस्त करके वज़न भी कंट्रोल करते हैं। अनानास का पानी कई परेशानियों को दूर करता है। इसमें ब्रोमेलिन होता है जिसकी वजह से ये बहुत ही मजबूत एंटी-इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टी बनता है। इसमें मौजूद एंजाइम बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालते है और इंफ्लामेशन को भी कम करते हैं। ये थायराइड ग्लैंड के फंक्शनिंग में मदद करता है। अनानास दांतों के लिए बेहद उपयोगी है, रोजाना इसका जूस पीने दांत तंदुरुस्त रहते हैं। आइए जानते हैं इतने उपयोगी अनानास और खीरा वाटर कैसे तैयार करें और उनके कौन-कौन से फायदे हैं।

ऐसे बनाएं अनानास और खीरे का वाटर

  • आधा अनानास कटा हुआ
  • एक तिहाई फ्रेश मिंट की पत्तियां
  • आधा खीरा
  • आधी कप बर्फ

ऐसे करें तैयार

अनानास के टुकड़ों को, खीरे को और मिंट को गिलास में डालें।

अब इसमें बर्फ डालें।

यदि आपको ये केवल ठंडा अच्छा लगता है तो इसे पीने से पहले कुछ समय के लिए फ्रिज में रख दें। अगर आप नॉर्मल पीना चाहते हैं तो इसे पीने से पहले एक घंटे के लिए किचन में रख दें।

इस जूस को पीने के फायदे

वजन घटाने के लिए:

अनानास वज़न को कंट्रोल करने के लिए बेस्ट है। इसमें कैलोरी काफी ज्यादा होती है। इसका पानी आपके पेट को अधिक समय के लिए भरा रखता है और भूख नहीं लगने देता है। साथ ही इसे पीने से आपको मीठा खाने की क्रेविंग नहीं होती है। आप कम खाते हैं तो आपका वज़न कंट्रोल रहता है।

फ्लश टॉक्सिन:

ब्रोमेलिन की मदद से टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकलते हैं और यहां तक कि आप जिन केमिकल को हवा के जरिए लेते हैं वो भी बाहर निकल जाते हैं।

ओरल हेल्थ को इंप्रूव करता है:

डेंटल परेशानियों के लिए भी अनानास बहुत ही फायदेमंद होता है।

पाचन:

ये आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है क्योंकि इसमें काफी अधिक मात्रा में न्यूट्रिएंट्स और प्रोटीन होते है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नॉएडा प्राधिकरण के स्ट्रीट लाइट के कमजोर खम्भे है जानलेवा , अभी हादसा टला:-
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने रामलीला मंचन श्री रामलीला साइट 4 का किया उद्घाटन
जन्मदिन पर किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत को किया नमन
इंडियन ऑयल में गुणवत्ता के मामले में पूरे नोएडा जोन में रेखा बंसल अव्वल रही मिला प्रशस्ति पत्र
नोएडा में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद, वाट्सअप हैक कर सेविंग एकाउंट में पड़े धन को साफ कर दिया
लाखों रुपए कीमत के जेवरात और नगदी चोरी
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण लोक अदालत स्थगित
गौतम बुद्ध नगर कोरोना अपडेट : मरीजों की संख्या में इजाफा, देखें पूरी रिपोर्ट
तमाम विवादों के बीच भारत पहुंचे 3 राफेल जेट
कामधेनू पेन्ट्स ने पेन्टिंग काॅन्ट्रैक्टरों के लिए ’मेगा काॅन्ट्रैक्टर्स मीट’ आयोजित की, जहां सपना च...
दलितों का हक छीन रही है भाजपा सरकार : मिठाईलाल भारती
जे. पी. पब्लिक स्कूल में CBSE North ZONE 1 लाॅन टेनिस प्रतियोगिता का शुभारम्भ
सफाई अभियान में शामिल होंगे राज्यसभा सांसद संजय सिंह
Rama Navami 2021: आज है रामनवमी, जानें मंत्र, पूजा विधि, आरती समेत सभी महत्वपूर्ण जानकारियां
Covaxin: पटना एम्स में बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू, तीन को मिली पहली डोज, अब तक नहीं दिखे कोई स...
पंजाब में परिवर्तन का भाजपा को मिलेगा फायदा, क्या कांग्रेस के नाराज नेता बदलेंगे पाला?