वन-डे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: कृष्णा, सूर्यकुमार पहली बार शामिल, पृथ्वी शॉ को जगह नहीं

अभी टी-20 की जंग जारी ही है कि इसी बीच इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे टीम का भी एलान हो गया। बीसीसीआई ने शुक्रवार की सुबह 18 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की। कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और टी-20 डेब्यू में अर्धशतक ठोकने वाले सूर्यकुमार यादव को टीम में पहली बार वन-डे टीम जगह मिली है। विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ टीम में वापसी करने में नाकाम रहे हैं। इसके साथ ही देवदत्त पडीक्कल को भी अभी और इंतजार करना होगा।

ऑस्ट्रेलिया में दौरे में गए छह खिलाड़ी बाहर
टीम में ओपनिंग पोजिशन को लेकर कड़ा संघर्ष था। पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, रोहित शर्मा, शिखर धवन और शुभमन गिल इस पोजिशन के दावेदार थे। हालांकि शॉ को छोडकर सभी को जगह मिली है। सीरीज के तीनों वन-डे मैच पुणे में 23, 26 और 28 मार्च को खेले जाएंगे। चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में शामिल मनीष पांडेय, मयंक अग्रवाल, संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को इंग्लैंड के खिलाफ जगह नहीं दी है।
भारतीय दल इस प्रकार है
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर
टीम में चार पेसर, चार स्पिनर
कृष्णा टीम में भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और टी. नटराजन का साथ निभाएंगे। ‘कुलचा’ की जोड़ी फिर साथ में नजर आएगी। युजवेंद्र चहल को कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या नहीं यह बहस का विषय हो सकता है। क्रुणाल पांड्या और वाशिंगटन सुंदर टीम में बतौर स्पिन ऑलराउंडर शामिल हुए हैं। दोनों स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ अंतिम ओवर्स में बड़े शॉट लगाने की भी ताकत रखते हैं।

 

यह भी देखे:-

यूनाइटेड कॉलेज में कूड़ा.कचरा प्रबंधन पर कार्यशाला संपन्न
PRIMe–CARE: गहन चिकित्सा और वेंटिलेशन प्रशिक्षण का नया आयाम, दूसरे बैच के लिए नामांकन शुरू
प्लानिंग एंड डिजाईन ऑफ़ हाई राइज भवन बनाने का गुर सीख रहे GNIOT के शिक्षक
धमकी: '14 अगस्त तक मुजाहिदों को छोड़ दो, वरना ..............................अंजाम भुगतने के लिए तैया...
कहीं भारी न पड़ जाए टीकाकरण में राज्य सरकारों की सुस्ती, घट रही है वैक्सीन की रफ्तार
लॉकडाउन के बीच कायस्थ समाज ने ऐसे मनाया भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव, जरुरतमंदो की मदद को आगे बढ़े ...
India Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में 10,929 नए मामलों के साथ 392 लोगों की मौत
गौतमबुद्ध नगर : जानिए कोरोना पर आज की रिपोर्ट
गलगोटिया में महाराणा प्रताप जयंती को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया
COVID 19 : गौतमबुद्ध नगर में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा
पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर विचार गोष्ठी एवं एवं काव्य पाठ का होगा आयोजन
बीजापुर हमले के बाद नक्सलियों को बख्शेगी नहीं सरकार, कश्मीर के आतंकियों जैसे होंगे ढेर, हिडमा पहला ट...
ईपीसीएच - बीएए ने 'वृक्ष - इंडियन टिंबर लीगलटी एसेसमेंट एंड वेरिफिकेशन स्कीम' और 'रीचिंग आउट टु ओवरस...
महिला दिवस पर शारदा विश्वविद्यालय में कार्यक्रमों की धूम
रेटिंग से आप जान पाएंगे 'किस सोसाइटी में कितनी बढ़ियां हैं मेनटेनेंस सेवाएं '
वाहन चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर हमला, मुकादमा दर्ज