ग्रेटर नोएडा गणेश उत्सव के भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

ग्रेटर नोएडा : शहर के सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में चल रहे गणेशोत्सव – 2017 में आज भजन संध्या और संगीत का आयोजन किया गया।

इससे पहले रोजाना की तरह भगवान गणपति की आरती की गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। पंडित रामदेव द्विवेदी ने बताया श्री गणेश जी की आरती करने से हमारे भौतिक जीवन में हमेशा प्रभु की कृपा बनी रहती है।

शाम 7 बजे से चंचल भजन मंडली द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। भजन संध्या का शुभारंभ कलाकारों ने मा वाणी और भगवान गणेश की वंदना के साथ किया। गायिका सीमा द्वारा सुनाए गए भक्ति संगीत सुन श्रोता आनंदित हो गए। कलाकारों द्वारा गाए “देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन” और “तेरी जय हो गणेश” सुन श्रोता झूम उठे।

इस अवसर पर आयोजक चंद्रशेखर गार्गे ने बताया 11 दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन गणराज महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा कराया जा रहा है। रोजाना शाम को संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार, 30 अगस्त को शाम 7 बजे महाराष्ट्र लावणी – लोकनृत्य श्री ढगे एन्ड पार्टी नासिक द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा।

यह भी देखे:-

सीईओ राकेश कुमार सिंह ने किया यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की 60 मीटर मेजर रोड का निरीक्षण, मार्च 2026 तक...
गलगोटिया कॉलेज में "विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद" का सफल आयोजन
11 अक्टूबर को होने वाली महापंचायत के लिए ग्राम अट्टा गुजरान, व गुनपुरा में किसानों से जनसंपर्क किया
पता पूछने के बहाने कंपनी के गनमैन को मारी गोली
बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाने को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा गंभीर
ग्रेनोवासियों को 600 करोड़ से अधिक कीमत की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम, जानिए किन परियोजनाओं को क...
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, वार्ता विफल
किसान आंदोलन : किसानों से मिलने जा रहे सांसदो को रोका
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा जूते, जुराब का वितरण किया
एनटीए के खिलाफ नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर विद्यार्थी परिषद ने किया विरोध प्रदर्शन
ICMR RESEARCH: वैज्ञानिकों ने बताया किस तरह खोले जाएं स्कूल, छोटे बच्चों में कोरोना का खतरा कम
धार्मिक भक्ति और सामाजिक एकता का संगम बनी महाराजा अग्रसेन जयंती, माता की चौकी में गूंजे भजन
RWA के प्रतिनिधि मंडल ने ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से की मुलाकात, कराया परेशानियों से ...
भारत का बदला रुख, तालिबान के साथ रिश्तों पर पुनर्विचार संभव, जानें क्‍या होगी रणनीति
स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी विद्या गुर्जर को किया करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सम्मानित
ग्रेटर नोएडा : सीबीएसई 12 वीं के नतीजे घोषित, जानिए किस स्कूल का क्या रहा परिणाम,कौन बना टॉपर