राज्यसभा: सदन में गरजीं वित्त मंत्री, बोलीं- माल्या-मोदी और मेहुल.. ये सब स्वदेश लाए जा रहे

राज्यसभा में कांग्रेस नीत विपक्षी सदस्यों ने बृहस्पतिवार को बीमा (संशोधन) विधेयक का विरोध करते हुए हंगामा किया, जिससे कारण सदन की बैठक को भोजनावकाश के बाद चार बार स्थगित करना पड़ा। हालांकि एक बार फिर शुरू हुई कार्रवाई में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष को जवाब दिया। वित्त मंत्री ने उच्च सदन में कहा कि विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी… सभी कानून का सामना करने के लिए यहां आ रहे हैं।

 

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को बीमा (संशोधन) विधेयक 2021 चर्चा के लिए रखा। इस विधेयक में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा को 49 फीसदी से बढ़ा कर 74 फीसदी किए जाने का प्रस्ताव है। इस विधेयक को सदन की कार्यवाही खत्म होने से पहले पारित कर दिया गया।

 

बढ़ती पूंजी जरूरत के लिए जरूरी: सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में चर्चा के दौरान कहा कि बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा बढ़ा कर 74 फीसदी करने से इस क्षेत्र की कंपनियों की बढ़ती पूंजी जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बीमा क्षेत्र के नियामक ने सभी पक्षों के साथ गहन विचार विमर्श के बाद इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया। 2015 में जब बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ा कर 49 फीसदी की गई थी उसके बाद से 26,000 करोड़ का निवेश आया।

माल्या, मोदी और मेहुल कानून का सामना करेंगे
वित्त मंत्री सीतारमण ने राज्यसभा में कहा कि बीमा कंपनियों में तरलता का दबाव है। वित्त मंत्री ने इस दौरान उच्च सदन में यह भी कहा कि विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी… सभी कानून का सामना करने के लिए यहां आ रहे हैं।

सदन की कार्यवाही स्थगित, विधेयक पारित
राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच गुरुवार को बीमा (संशोधन) विधेयक पारित हो गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

यह भी देखे:-

तस्वीरें: महाशिवरात्रि पर आज बाबा विश्वनाथ पहनेंगे ये खास सेहरा, गौरा पहनेंगी गुजराती लहंगा
कोरोना अपडेट : जानिये आज क्या का क्या है रिपोर्ट
पंजाब के बाद अब राजस्थान की बारी, राहुल और पायलट की मैराथन बैठकों से मिल रहे संकेत
अमित शाह का दावा- बंगाल चुनाव में उत्तर प्रदेश से भी बड़ी जीत दर्ज करेंगे
मदर डेज़ के दिन कई सोसाइटी में अलग अलग तरह से बनाया गया
कोरोना ने छीन लिया 'आधुनिक तुलसीदास', वरिष्ठ साहित्यकार नरेन्द्र कोहली का निधन
इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर वाहिद उर्फ डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार, चोरी के वाहन, फर्जी नंबर प्लेट, वाहन...
ICMR RESEARCH: वैज्ञानिकों ने बताया किस तरह खोले जाएं स्कूल, छोटे बच्चों में कोरोना का खतरा कम
आज जेवर की चर्चा दुनिया में होती है और यह संभव हो पाया है योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में : धीरेन्द...
अब दिल्ली में सरकार का मतलब उपराज्यपाल  
पंजाब में कोरोना: 31 मार्च तक स्कूल बंद, सिनेमाघरों-मॉल में भी पाबंदी, हर शनिवार रखेंगे एक घंटे मौन
किसानों का देशव्यापी भारत बंद शुरू, प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक किया गाजीपुर बॉर्डर
ग्रेटर नोएडा: दनकौर के पीपलका गांव मे दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे ,कई लोग घायल
कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों को मिलने वाली मदद को लेकर SC में सुनवाई
रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया निःशुल्क फिजियोथेरेपी कैम्प
समसारा विद्यालय में Cbse Career Guidance कार्यशाला का आयोजन