केरल से इंटरव्यू देने आई नर्स के साथ दुष्कर्म, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया था बेहोश

केरल से नोएडा के स्थित एक अस्पताल में इंटरव्यू देने के लिए आई एक महिला नर्स के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की वारदात का मामला प्रकाश में आया है।  पीड़िता ने इस संबंध में थाना सेक्टर 24 में रेप  का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नोएडा पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पेशे से नर्स एक महिला ने थाना सेक्टर-24 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने बुधवार रात कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने आरोपी शख्श  को भी गिरफ्तार कर लिया है ।  गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि युवती एक नर्स है। वह सेक्टर-62 में स्थित एक अस्पताल में इंटरव्यू देने के लिए आई थी तथा राजू के घर पर ही रुकी थी। राजू से युवती का परिचय पहले से है।

नोएडा से तीन किशोरियां लापता 

वहीं, नोएडा थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव से कथित तौर पर तीन किशोरियां लापता हो गई हैं। पुलिस मामला दर्ज करके उनकी तलाश कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विमल कुमार सिंह ने बताया कि सर्फाबाद गांव में रहने वाले एक युवक ने थाना सेक्टर-49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 15 तथा 16 वर्षीय दो नाबालिग बहनें दो दिन से घर से लापता हैं। युवक ने किसी पर अपहरण का शक नहीं जताया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपहरण की धारा में मामला दर्ज कर, घटना की जांच शुरू कर दी है।

एसीपी ने बताया कि सर्फाबाद गांव में ही रहने वाली 13 वर्षीय एक किशोरी बुधवार से घर से लापता है। उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता ने उसके अपहरण की रिपोर्ट थाना सेक्टर-49 में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता ने भी किसी पर उसे अगवा करने का शक जाहिर नहीं किया है।

यह भी देखे:-

CMAI के नॉर्थ इंडिया गारमेंट फेयर 2023 में 500 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार, उत्तर भारत में एमएसएमई अप...
अनिल कुमार तोंगड़ बने हिन्दू रक्षा सेना गौतमबुध नगर के जिलाध्यक्ष
युवा कांग्रेस द्वारा स्थानीय सांसद के आवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन
मरीज को सड़क पर छोड़ने का मामला, डीएम ने दिए जांच के आदेश
कल का पंचांग, 26 नवंबर 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
उत्तर प्रदेश: धार्मिक पर्यटन के हब के रूप में उभरते हुए, 65 करोड़ पर्यटकों ने किया दौरा
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनों ने मनाया तीज महोत्सव
हर दिन कोरोना के रिकॉर्ड नए मामले, सैकड़ों मौतें...आज महराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर सकते ...
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई : सीता माता की खोज कर हनुमान जी ने किया लंका दहन
घरेलू सहायकों, गार्ड , मेड़ प्रेस वाला के लिए भी कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित करे प्रशासन : नेफोमा
हत्या आरोपी दोस्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार बरामद
अफगानिस्तान: कंधार के बाद लश्कर गाह शहर पर भी तालिबान ने किया कब्जा, तीन भारतीय बचाए गए
SSC : खुशखबरी, एसएससी भर्ती परीक्षा में असफल अभ्यर्थी भी पा सकेंगे नौकरी
AKTU: प्रो. विनीत कंसल को मिला एकेटीयू के कुलपति का प्रभार, प्रो. विनय पाठक 2 अगस्त को हुए थे सेवानि...
दोस्ती के रिश्ते को कलंकित कर अपने ही दोस्त की 9 साल बेटी से की दरिंदगी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, ...
असम: राहुल गांधी ने आरएसएस पर साधा निशाना, बोले- मैं नरेंद्र मोदी नहीं, मैं झूठ नहीं बोलता