Mirzapur Season 3: लो जी हो गया अनाउंसमेंट! ‘गोलू गुप्ता’ ने शेयर किए मिर्जापुर सीज़न 3 के पोस्टर

नई दिल्ली, । अमेज़न प्राइम वीडियो की मोस्ट सक्सेसफुल सीरीज़ ‘मिर्जापुर’ अपनी तीसरे सीज़न के साथ कमबैक करने के लिए तैयार है। इस बात की जानकारी ‘मिर्जापुर’ की गोलू गुप्ता यानी श्वेता त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के ज़रिए दी है। श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के दो पोस्टर जारी किए हैं जिसके साथ ही उन्होंने ये अनाउंस कर दिया है ‘मिर्जापुर’ सीरीज़ अपने तीसरे सीज़न के साथ जल्द वापसी करनी वाली है।

मिर्जापुर का दूसरा सीज़न पिछले साल यानी 2020 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया गया था। लेकिन इस सीज़न की एंडिंग जिस तरह की गई थी उसने फैंस के बीच फिर से ये बचैनी पैदा कर दी थी कि अब आगे क्या होगा? ‘सीज़न 2’ के अंत में दिखाया गया था कि गुड्डू भैया यानी अली फज़ल मुन्ना त्रिपाठी यानी दिव्येंदु को गोली मार देते है, जब्कि शरद यानी अंजुम शर्मा कालीना भैया (पंकज त्रिपाठी) को बचा ले जाते हैं। इस एंडिंग को देखने के साथ ही फैंस को ये समझ आ गया था कि मिर्जापुर का सीज़न 3 आएगा जिसमें दर्शकों को इस सवाल का जवाब मिलेगा कि आखिर शरद ने कालीन भैया को क्यों बचाया? और क्या मुन्ना त्रिपाठी वाकई मर जाएंगे?

अब श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तीन पोस्टर शेयर किए हैं उसमें मुन्ना त्रिपाठी (दिव्येंदु) भी नज़र आ रहे हैं। ऐसे में इस बात का अंदाज़ा साफ लगाया जा सकता है कि मुन्ना त्रिपाठी मरेंगे नहीं। वैसे भी मुन्ना ख़ुद को ‘अमर’ ही कहा करते थे। लेकिन उनकी जान कैसे बचेगी ये तो सीज़न 3 रिलीज़ होने के बाद ही सामने आएगा। श्वेता ने पोस्टर शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, ‘मैं गोलू को बहुत मिस करती हूं। आगे क्या होगा ये जानने के लिए और इंतज़ार नहीं कर सकती, फिर से उसके होन के इंतज़ार नहीं कर सकती। थैंक्यू मिर्जापुर। Ab #MS3W #Mirzapur’।

 

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दो कंपनियों को काली सूची में डाला
काका कबड्डी लीग की खेलो कबड्डी 6 अक्टूबर से , विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख का नकद पुरष्कार
देखें VIDEO, डीएम बी.एन. सिंह ने ध्वजारोहण कर दिलाया संविधान का संकल्प
भारत में कोरोना ने मचाया कोहराम, 24 घंटे में करीब 3 लाख नए मामले, 2 हजार से अधिक की मौत
महाकुंभ में साइबर ठगों से सावधान, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
सिर्फ सरसों का तेल मिल रहा महंगा, बाकी Cooking oil हुए सस्‍ते : सरकार
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अब तक 10 लाख लोगों को वितरित किये गए फ़ूड पैकेट्स
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस : एक्टिव सिटिज़न टीम ने चलाया जन जागरण अभियान
डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स ने इलेक्रामा 2023 में माइक्रोग्रिड-आधारित ग्रीन ईवी चार्जिंग स्टेशन और नया वीप...
टोक्यो ओलंपिक: सीधे दो सेटों में जीतना चाहती हैं सिंधु? 'खेलों के महाकुंभ' में अभी तक के सफर पर एक न...
पीआईआईटी ग्रेटर नोएडा में सजा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का भव्य जनोत्सव, दिखी संस्कृति-विकास की सतरं...
महिला पुलिसकर्मी ने वकील पर लगाया रेप का आरोप , पुलिस ने शुरू की जांच
CORONA UPDATE : जानिए गौतमबुद्ध नगर में क्या है हाल 
थैंक्यू नरेंद्र मोदी...कनाडा की सड़कों पर छाए पीएम के होर्डिंग्स, जानें वजह
15 हजार करोड़ के GST फ्रॉड में तीन उद्यमी गिरफ्तार
फर्जी नियुक्ति मामले में ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारियों की हो सकती है बर्खास्तगी