आज पीएम मोदी, बंगाल और असम में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी राज्यों में आज ताबड़तोड़ रैलियां हैं। आज यानी गुरुवार को पीएम मोदी बंगाल और असम, दोनों जगह रैलियों को संबोधित करेंगे। असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव रैलियों को संबोधित करने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता के मन में परिवर्तन की इच्छा जागृत हुई है और भाजपा का सुशासन का एजेंडा लोगों के बीच अपनी जगह बना रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह 18 मार्च को बंगाल में रैली करेंगे। उन्होंने कहा, मुझे 18 मार्च को पश्चिम बंगाल में अपने भाइयों और बहनों के बीच उपस्थित होने का अवसर मिलेगा। मैं पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित करूंगा। पूरे पश्चिम बंगाल में, परिवर्तन की इच्छा जागृत हुई है। भाजपा के सुशासन का एजेंडा लोगों को पसंद आ रहा है।’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ’18 मार्च को मैं असम में रहूंगा। करीमगंज में रैली के दौरान असम जैसे महान राज्य के लोगों के बीच उपस्थित रहने को लेकर उत्सुक हूं। पिछले पांच साल में असम की जनता ने विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन देखा है। विकास के एजेंडे को जारी रखने के लिए राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को जनता का आशीर्वाद चाहिए।’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत आठ चरणों में मतदान होना है जबकि असम में यह तीन चरणों में संपन्न होगा। भाजपा पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए संघर्षरत है, वहीं असम में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की कोशिशों में है।

बंगाल का चुनाव कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है। 17वें विधानसभा चुनाव के लिए  7,34,07,832 वोटर्स उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 27 मार्च से करेंगे। पश्चिम बंगाल में कुल आठ चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 30 सीटों पर 27 मार्च को वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवें चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें और अंतिम चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं, पांच राज्यों में एक साथ 2 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

यह भी देखे:-

पीएम मोदी के दीर्घायु के लिए नड्डा ने झंडेवालान मंदिर में पूजा - अर्चना की
दिल्ली हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, शादी करने से खत्म नहीं हो जाता दुष्कर्म का आरोप
पालघर मोब लिंचिंग में वामपंथियों की संलिप्तता की हो उच्च स्तरीय जांच: विहिप
कल का पंचांग, 18 जुलाई 2021 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान समेत चार को नोटिस
दरकते रिश्ते...टूटते समाजिक ताने-बाने की भेट चढ़ी नोएडा की मनीषा
ओम्कारेश्वर ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग का आवाहन करते हुए संकट मोचन महायज्ञ श्री बालाजी महाराज को समर्पित ...
बिसहड़ा गाँव में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की बैठक में विजय सिंह पथिक की जयंती मनाने की तैयारियां, बड़ी धूमधाम से हों...
मॉल में कोविड अस्पताल चलाने पर बवाल, आधी रात लगी आग में 9 की मौत, 76 मरीजे थे भर्ती
देश में मोदी-शाह की जोड़ी के मैजिक के बाद भी राज्यों में सिकुड़ते साम्राज्य को बचाना भाजपा के सामने बड़...
फरवरी 2024 तक क्रियाशील हो जाएगा मेडिकल डिवाइस पार्क
दादरी थाने से दो पशु तस्कर गिरफ्तार , गए जेल
अहमदाबाद पीएम आज सैन्य कमांडरों के सम्मेलन को करेंगे संबोधित,सीएम विजय रूपानी और डिप्टी सीएम नितिन प...
दिल्ली में बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मामले, अस्पतालों में 150 मरीज भर्ती; 5 की करनी पड़ी सर्जरी
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल परिसर गुरुग्राम में आजादी का अमृत महोत्सव का अयोजन