अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्तिकार और पद्म भूषण राम सुतार के घर में हुई चोरी का खुलासा, घरेलू सहायक समेत दो को गिरफ्तार

चोरी किए हुए 22 लाख 65 हज़ार नगद और ज्वेलरी, पद्म भूषण पदक भी बरामद

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्तिकार और पद्म भूषण से सम्मानित राम सुतार के घर में हुई चोरी का नोएडा की कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने खुलासा करते हुए इस घटना में शामिल घरेलू सहायक आरोपी मदन मोहन दास और उसके सहयोगी लोकेश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों पास में पुलिस ने चोरी किए हुए 22 लाख 65 हज़ार नगद और ज्वेलरी, पद्म भूषण पदक भी बरामद किया है। पुलिस ने इन घरेलू सहायकों को रखने वाली प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के गिरफ्त में खड़े उड़ीसा निवासी मदन मोहन दास और लोकेश को कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर 24 से गिरफ्तार किया है।एडीजीपी रणविजय सिंह ने बताया की ने बताया कि मूर्तिकार राम सुतार के बेटे अनिल सुतार ने 3 मार्च 2021 को दिल्ली स्थित मेरी नीड्स प्लेसमेंट एजेंसी से ओडिशा निवासी मदन मोहन दास नामक घरेलू सहायक को हायर किया था। 9 मार्च को मदन मोहन उनके घर से 26 लाख रुपये, ज्वेलरी, पद्म भूषण व मंगोलिया सरकार की तरफ से दिए गए पदक चोरी कर ली थी। इस चोरी की वारदात में लोकेश उसकी मदद की थी।

 

एडीसीपी ने बताया कि मदन मोहन दास व ओडिशा के आशीष, पप्पू, मोटा आदि नामक युवक दोस्त हैं। सभी घरेलू सहायक बनकर संगठित तरीके से देश के शहरों में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। मदन मोहन वर्ष 2019 में गुरुग्राम में एक घर से 30 लाख की चोरी की थी। मामले में वह भोंडसी जेल भी गया था। जेल में उसकी दोस्ती गिरफ्तार आरोपी लोकेश से हुई थी। जेल से छूटने के बाद लोकेश के माध्यम से दिल्ली की मेरी नीड्स प्लेसमेंट एजेंसी के मालिक आदर्श शर्मा से संपर्क किया और राम सुतार के घर नौकरी पाई थी। प्लेसमेंट एजेंसी ने आरोपी मदन मोहन का पुलिस से सत्यापन नहीं कराया था। पुलिस एजेंसी संचालक आदर्श पर भी कार्रवाई करेगी।

 

एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी अपने साथियों के साथ कई बड़ी चोरी नोएडा में चोरी करने के बाद बंगलूरू व अन्य शहरों में वारदात करने वाले थे। आरोपी कई भाषा बोलना जानते हैं, जिससे देश के किसी भी हिस्से में भी नौकरी कर सकते थे। ये लोग हिंदी, अंग्रेजी के अलावा बंगाली, उड़िया, मराठी, भोजपुरी से लेकर कई अन्य भाषा में बातचीत लोगो को प्रभावित कर लेते थे। राम सुतार के बेटे अनिल सुतार पत्नी के साथ सेक्टर-6 स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एडीसीपी रणविजय सिंह से मिलकर नोएडा पुलिस का आभार जताया। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने मामले सफल अनावरण करने के लिए पुलिस टीम को 50 हज़ार का इनाम देने की घोषणा की है।

यह भी देखे:-

मुन्ना शर्मा ने दी जानकारी: 5 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा चार दिवसीय छठ महापर्व, 8 नवंबर को उ...
Ryanities on a mission for an Eco friendly festival of Lights
आई.एचजी.एफ़. (IHGF) दिल्ली मेले का 50वाँ संस्करण वर्चूअल प्लैट्फ़ॉर्म पर आज से आरम्भ
ग्रेटर नोएडा : ट्रैक्टर- ऑटो में भिड़ंत इंजीनियरिंग के छात्र की मौत
 डबल मर्डर में खुलासा,  खून का बदला खून, ऐसे लिया भाई के हत्या का बदला , गिरफ्तार 
सीएम का दौरा: आज बागपत आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां पूरी, रूट डायवर्ट
जीएनआईओटी एमबीए इंस्टिट्यूट द्वारा स्पिकमैके ओरिएंटेशन का आयोजन
यूपी : 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 27426 नए मामले, लखनऊ में 6598 केस, 103 मरीजों की मौत
PM Modi Biden Meet : बाइडन ने किया मोदी का स्वागत, जानें किन मुद्दों पर क्‍या बात हुई
श्री रामलीला कमेटी साईट – 4 रामलीला, कैकयी ने मांगा भरत के लिए राज , राम को बनवास
IEML पदाधिकारियों ने राज्यपाल नाईक व सीएम योगी से की मुलाकात , विश्व आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिक...
जानिए दोपहर 1:00 बजे तक जिला गौतम बुध नगर में चुनाव प्रतिशत क्या रहा
समसारा विद्यालय में Cbse Career Guidance कार्यशाला का आयोजन
गौतमबुद्धनगर : 14 और गुण्डों पर लगाया गया गैंगस्टर
दिल्ली में जीका एसोसिएशन का इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सम्मेलन संपन्न
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर यातायात डायवर्जन, वाहन चालक ध्यान दें