नीता अंबानी प्रकरण : रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने किसी भी लेटर से किया इंकार, बीएचयू ने पेश की सफाई

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन केंद्र में नीता अंबानी को विज़िटिंग प्रोफ़ेसर बनाये जाने की ख़बरों के बाद रिलयांस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के प्रवक्ता ने ऐसे किसी भी प्रस्ताव से इंकार किया है। प्रवक्ता ने साफ़ किया है कि ऐसा कोई लेटर हमें नहीं मिला है। वहीं इस सम्बन्ध में छात्रों के आक्रोश के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी अपनी सफाई देते हुए समाचार पत्रों में चली ख़बरों को गलत बताया है।

 काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के के सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रोफेसर कौशल किशोर शर्मा द्वारा कई समाचर चैनलों को दिए गए साक्षात्कार में नीता अंबानी को महिला अध्ययन केंद्र में विज़िटिंग प्रोफेसर बनाये जाने का प्रस्ताव का लेटर भेजने की बात स्वीकारी थी। विश्वविद्यालय के छात्रों ने पूंजीपतियों के हाथ में विश्वविद्यालय को देने को लेकर मंगलवार को विरोध दर्ज कराया था।

इस विरोध के बाद बुधवार की सुबह रिलयांस इंडस्ट्री लिमिटेड के प्रवक्ता ने ये साफ़ किया कि नीता अंबानी को विश्वविद्यालय की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। नीता अंबानी को विज़िटिंग प्रोफ़ेसर बनाये जाने की ख़बरें फेक हैं।

 इसके बाद विश्ववद्यालय ने एक वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि विभिन्न समाचारपत्रों, ऑनलाइन एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में  नीता अंबानी को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित सामाजिक विज्ञान संकाय के महिला अध्ययन केन्द्र में विज़िटिंग प्रोफेसर बनाए जाने संबंधी ख़बरें प्रकाशित हुई थीं। इस संबंध में मीडिया के कई सदस्यों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से सम्पर्क भी साधा था और विस्तृत जानकारी मांगी थी। इस बारे में ये स्पष्ट किया जाता है कि  नीता अंबानी को विश्वविद्यालय के किसी भी संकाय/विभाग/केन्द्र में विज़िटिंग प्रोफेसर नियुक्त करने या शिक्षण की कोई भी ज़िम्मेदारी देने संबंधी कोई भी आधिकारिक निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन ने नहीं लिया है और न ही ऐसा कोई प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है।
बता दें कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में विज़िटिंग प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए विद्वत परिषद् की मंज़ूरी आवश्यक होती है। इस मामले में न तो ऐसी कोई मंज़ूरी दी गई है और न ही इस प्रकार का कोई प्रस्ताव विद्वत परिषद् के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत हुआ है। इस के अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस विषय पर इस प्रेस विज्ञप्ति से पूर्व कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

यह भी देखे:-

गौतबुद्ध नगर जिले की Updated Containment Zones
आईटीएस डेंटल कॉलेज में दंत चिकित्सा में रेडियोलाॅजी की उपयोगिता पर आॅनलाइन वेबिनार का आयोजन
Weather Alert: इस सप्ताह आएंगे तीन पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, जानें- दिल...
यूपी: कोरोना जांच की कीमतें फिर तय, सरकारी में 500 तो निजी अस्पताल में 700 रुपये में होगा टेस्ट
LIVE: सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद जो सपने दिखाए थे, वे पूरे नहीं हुए- अधीर रंजन, लोकसभ...
लॉकडाउन का उलंघन कर रहे लोग गिरफ्तार
लैंसडाउन में गर्मियों की छुट्टियों का परफेक्ट डेस्टिनेशन: रुबीस्टोन हॉस्पिटैलिटी ने लॉन्च किए खास सम...
ग्रेटर नोएडा वाले ध्यान दें! आज प्राइवेट अस्पताल , क्लिनिक भी रहेंगे बंद, जारी रहेगी डॉक्टरों की हड़...
दिल्ली में टीके की कमी: 18-44 साल के लोगों के लिए कोवाक्सिन की पहली खुराक खत्म, सिर्फ दूसरी के लिए उ...
गुरु पर्व पर असोटेक विंडसर कोर्ट में छाया भक्ति का रंग, प्रभातफेरी और सुंदरकांड पाठ का आयोजन
Tokyo Olympics 2020 Day 13: पहलवान रवि दहिया ने पदक किया पक्का, नीरज चोपड़ा भी फाइनल में
केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए बनाए 20 कंट्रोल रूम, ई-मेल, वाट्सएप या फोन ...
कायस्थ जाति को ओबीसी में शामिल करने की खबर पर कायस्थ समाज भड़का, जगह-जगह बैठक कर हो रहा है विरोध
यमुना प्राधिकरण आज करेगा भूखंड योजना लॉन्च
बच्चों को संक्रमित नहीं कर पाएगी कोरोना की तीसरी लहर, डाक्टरों का दावा
जिलाअधिकारी गौतमबुद्धनगर के पद पर नहीं रहना चाहता हूं: बीएन सिंह